Kitchen Hacks: सिर्फ एक स्प्रे और किचन सिंक के सारे कॉकरोच-झींगुर हो जाएंगे गायब, जानें जादुई नुस्खा

किचन हम सभी के घर का सबसे मुख्य हिस्सा होता है। किचन घर का वह हिस्सा होता है, जहां पर पूरे परिवार के लिए खाना बनता है। किचन में खाना बनाने के साथ ही कुकिंग के साथ सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए। वरना किचन में गंदगी और कीड़े-मकौड़े जमा होने लगते हैं। ऐसे में खाना बनाने का भी मन नहीं करता है। लेकिन कई बार किचन में कॉकरोच और चींटी आदि नजर आने लगते हैं। यह स्लैब, सिंक और गैस के आसपास ज्यादा मंडराते हैं। क्योंकि खाना बनाने के दौरान कुछ न कुछ गैस पर गिर जाता है। ऐसे में इसको यदि फौरन साफ नहीं किया जाता है, तो फौरन चींटी जमा होने लगती हैं।कई लोग किचन के सिंक में रात को जूठे बर्तन छोड़ देते हैं या फिर सिंक में अधिक समय तक गंदे बर्तन पड़े रहते हैं। ऐसे में किचन के सिंक से झींगुर और कॉकरोच निकलने लगते हैं। यह कीड़े बर्तनों को दूषित कर देते हैं। वहीं बारिश के मौसम में यह कीड़े अधिक नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी किचन में इस परेशानी का सामना करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक होममेड स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं। इस होममेड स्प्रे को छिड़कते ही किचन के कोने-कोने से कीड़े-मकौड़े गायब हो जाएंगे। वहीं इस होममेड नेचुरल स्प्रे का बर्तनों पर भी कोई बुरा नहीं होगा।इसे भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Hacks: किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, गंदगी और चिपचिपाहट होगी दूरहोममेड कीटनाशक स्प्रे की सामग्रीचूनाकोल्ड ड्रिंकविनेगरनींबू के छिलकेकाली मिर्चऐसे बनाएं होममेड कीटनाशक स्प्रेसबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी लें और फिर इसमें चूने का पाउडर डालकर मिक्स कर आएं।इसके बाद आप घोल में विनेगर डालकर मिलाएं, नींबू के छिलकों को ब्लेंडर जार में डालकर पीसें।इस पेस्ट को पानी में डालकर मिला लें और अंत में काली मिर्च पाउडर और कोल्ड ड्रिंक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। अब इस स्प्रे को रात को सोने से पहले सिंक की जाली में छिड़क दें।सुबह उठकर गर्म पानी करके इस जाली में डाल दें और आप पाएंगे कि सारे कॉकरोच और झींगुर एकदम गायब हो जाएंगे।ध्यान रखें कि अगर आप इस स्प्रे को रात के समय पानी का काम नहीं होता है। रात में स्प्रे काफी देर तक नाली में पड़ा रहता है। वहीं ज्यादातर कॉकरोच और झींगुर रात के समय निकलते हैं। इस घोल में यह स्प्रे डालने से सिंक में से आने वाली स्मेल भी गायब हो जाएगी।

PNSPNS
Jul 30, 2025 - 04:30
 0
Kitchen Hacks: सिर्फ एक स्प्रे और किचन सिंक के सारे कॉकरोच-झींगुर हो जाएंगे गायब, जानें जादुई नुस्खा
किचन हम सभी के घर का सबसे मुख्य हिस्सा होता है। किचन घर का वह हिस्सा होता है, जहां पर पूरे परिवार के लिए खाना बनता है। किचन में खाना बनाने के साथ ही कुकिंग के साथ सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए। वरना किचन में गंदगी और कीड़े-मकौड़े जमा होने लगते हैं। ऐसे में खाना बनाने का भी मन नहीं करता है। लेकिन कई बार किचन में कॉकरोच और चींटी आदि नजर आने लगते हैं। यह स्लैब, सिंक और गैस के आसपास ज्यादा मंडराते हैं। क्योंकि खाना बनाने के दौरान कुछ न कुछ गैस पर गिर जाता है। ऐसे में इसको यदि फौरन साफ नहीं किया जाता है, तो फौरन चींटी जमा होने लगती हैं।

कई लोग किचन के सिंक में रात को जूठे बर्तन छोड़ देते हैं या फिर सिंक में अधिक समय तक गंदे बर्तन पड़े रहते हैं। ऐसे में किचन के सिंक से झींगुर और कॉकरोच निकलने लगते हैं। यह कीड़े बर्तनों को दूषित कर देते हैं। वहीं बारिश के मौसम में यह कीड़े अधिक नजर आते हैं। ऐसे में अगर आप भी किचन में इस परेशानी का सामना करती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको एक होममेड स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं। इस होममेड स्प्रे को छिड़कते ही किचन के कोने-कोने से कीड़े-मकौड़े गायब हो जाएंगे। वहीं इस होममेड नेचुरल स्प्रे का बर्तनों पर भी कोई बुरा नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें: Kitchen Cleaning Hacks: किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, गंदगी और चिपचिपाहट होगी दूर


होममेड कीटनाशक स्प्रे की सामग्री

चूना
कोल्ड ड्रिंक
विनेगर
नींबू के छिलके
काली मिर्च

ऐसे बनाएं होममेड कीटनाशक स्प्रे

सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी लें और फिर इसमें चूने का पाउडर डालकर मिक्स कर आएं।

इसके बाद आप घोल में विनेगर डालकर मिलाएं, नींबू के छिलकों को ब्लेंडर जार में डालकर पीसें।

इस पेस्ट को पानी में डालकर मिला लें और अंत में काली मिर्च पाउडर और कोल्ड ड्रिंक डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर रख लें। अब इस स्प्रे को रात को सोने से पहले सिंक की जाली में छिड़क दें।

सुबह उठकर गर्म पानी करके इस जाली में डाल दें और आप पाएंगे कि सारे कॉकरोच और झींगुर एकदम गायब हो जाएंगे।

ध्यान रखें कि अगर आप इस स्प्रे को रात के समय पानी का काम नहीं होता है। रात में स्प्रे काफी देर तक नाली में पड़ा रहता है। वहीं ज्यादातर कॉकरोच और झींगुर रात के समय निकलते हैं। इस घोल में यह स्प्रे डालने से सिंक में से आने वाली स्मेल भी गायब हो जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow