Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर को लेकर न करें ये 3 गलतियां, टल जाएंगे बड़े हादसे

भारत में खाना बनाने के लिए बेहद उपयोगी और समय की बचत करने वाले उपकरण के रूप में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। दाल-चावल बनाने और आलू उबालने के लिए खास तौर पर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। अंजाने में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती हैं। जिसकी वजह से कुकर बम की तरह फट जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन तीन मुख्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि हादसे की वजह बनती हैं। ऐसे में आप भी इनका ध्यान रखना शुरूकर दीजिए, जिससे कि किसी भी तरह का हादसा न हो।वेंट पाइपवेंट पाइप वह जगह होता है, जहां पर कुकर में प्रेशर होने पर सीटी बजती है। जब कुकर की सही से सफाई नहीं की जाती है, या खाना बनाने के दौरान इसमें कुछ फंस जाता है, तो यह वेंट पाइप जाम हो जाता है। जब वेंट पाइप ब्लॉक हो जाता है कि कुकर के अंदर बनने वाली भाप बाहर नहीं निकल पाती है। ऐसी स्थिति में दबाव बढ़ने पर कुकर फट सकता है।इसे भी पढ़ें: Home Remedies: जोड़ों के दर्द ने चलना-फिरना कर दिया है मुश्किल तो इस तेल से करें मालिश, सप्ताह भर में दिखेगा असरसेफ्टी वॉल्वयह एक सुरक्षा उपकरण है। जब कुकर में दबाव ज्यादा हो जाता है और वेंट पाइप ब्लॉक रहता है। तब सेफ्टी वॉल्व फटकर एक्स्ट्रा भाप को बाहर निकाल देता है। यह कुकर को फटने से बचाता है। लेकिन इसको साल में एक बार जरूर बदलवाना चाहिए।ओवर फिल होनाजब कुकर में क्षमता से ज्यादा खाना भर दिया जाता है, तो भाप निकलने के लिए जगह नहीं बचती है। खासतौर पर दाल या चावल जोकि पकने के बाद फैलती है। ऐसे में समस्या बढ़ जाती है। कुकर में अंदर ही भाप बनती है और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर दबाव बढ़ता है। ऐसी स्थिति में कुकर के फटने का अधिक रिस्क होता है।बरतें ये सावधानियांहमेशा ISI मार्क वाले कुकर को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि यह सुरक्षा के मानकों का पालन करते हैं और अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं।खाना पकाने से पहले कुकर के वेंट पाइप को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। आप चाहें तो तार डालकर भी देख सकते हैं कि अंदर कुछ फंसा तो नहीं है।हर एक साल में सेफ्टी वॉल्व को बदलवा लेना चाहिए, फिर भले ही वह देखने में ठीक लग रहा हो। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी होता है।कुकर में क्षमता से ज्यादा खाना नहीं भरना चाहिए। कुकर को उसकी दो-तिहाई क्षमता से अधिक भरना गलत माना जाता है।

PNSPNS
Aug 15, 2025 - 04:30
 0
Kitchen Hacks: प्रेशर कुकर को लेकर न करें ये 3 गलतियां, टल जाएंगे बड़े हादसे
भारत में खाना बनाने के लिए बेहद उपयोगी और समय की बचत करने वाले उपकरण के रूप में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। दाल-चावल बनाने और आलू उबालने के लिए खास तौर पर कुकर का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन कई बार सही तरीके से इस्तेमाल न करने पर यह खतरनाक भी साबित हो सकता है। अंजाने में की जाने वाली छोटी-छोटी गलतियां कई बार बड़े हादसों की वजह बन जाती हैं। जिसकी वजह से कुकर बम की तरह फट जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन तीन मुख्य कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि हादसे की वजह बनती हैं। ऐसे में आप भी इनका ध्यान रखना शुरूकर दीजिए, जिससे कि किसी भी तरह का हादसा न हो।

वेंट पाइप

वेंट पाइप वह जगह होता है, जहां पर कुकर में प्रेशर होने पर सीटी बजती है। जब कुकर की सही से सफाई नहीं की जाती है, या खाना बनाने के दौरान इसमें कुछ फंस जाता है, तो यह वेंट पाइप जाम हो जाता है। जब वेंट पाइप ब्लॉक हो जाता है कि कुकर के अंदर बनने वाली भाप बाहर नहीं निकल पाती है। ऐसी स्थिति में दबाव बढ़ने पर कुकर फट सकता है।

इसे भी पढ़ें: Home Remedies: जोड़ों के दर्द ने चलना-फिरना कर दिया है मुश्किल तो इस तेल से करें मालिश, सप्ताह भर में दिखेगा असर


सेफ्टी वॉल्व

यह एक सुरक्षा उपकरण है। जब कुकर में दबाव ज्यादा हो जाता है और वेंट पाइप ब्लॉक रहता है। तब सेफ्टी वॉल्व फटकर एक्स्ट्रा भाप को बाहर निकाल देता है। यह कुकर को फटने से बचाता है। लेकिन इसको साल में एक बार जरूर बदलवाना चाहिए।

ओवर फिल होना

जब कुकर में क्षमता से ज्यादा खाना भर दिया जाता है, तो भाप निकलने के लिए जगह नहीं बचती है। खासतौर पर दाल या चावल जोकि पकने के बाद फैलती है। ऐसे में समस्या बढ़ जाती है। कुकर में अंदर ही भाप बनती है और बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने पर दबाव बढ़ता है। ऐसी स्थिति में कुकर के फटने का अधिक रिस्क होता है।

बरतें ये सावधानियां

हमेशा ISI मार्क वाले कुकर को प्राथमिकता देनी चाहिए। क्योंकि यह सुरक्षा के मानकों का पालन करते हैं और अच्छी गुणवत्ता वाले होते हैं।
खाना पकाने से पहले कुकर के वेंट पाइप को अच्छे से साफ कर लेना चाहिए। आप चाहें तो तार डालकर भी देख सकते हैं कि अंदर कुछ फंसा तो नहीं है।
हर एक साल में सेफ्टी वॉल्व को बदलवा लेना चाहिए, फिर भले ही वह देखने में ठीक लग रहा हो। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से यह जरूरी होता है।
कुकर में क्षमता से ज्यादा खाना नहीं भरना चाहिए। कुकर को उसकी दो-तिहाई क्षमता से अधिक भरना गलत माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow