Kitchen Hack: सिंक के पास Aluminium Foil लगाने के फायदे, जानें Smart Tips

रसोई का हर काम बेहद जरुरी होता है। किचन का सिंक घर का वह हिस्सा है, जहां दिनभर बर्तन धोने, सब्जियां साफ करने और खाना पकाने का काम होता रहता है। ऐसे में पानी की छींटें, तेल की चिकनाई और खोने के छोटे-छोटे टुकड़े सिंक के आसपास के काउंटरटॉप को गंदा और दाग-धब्बेदार बना देते हैं। रोजाना के इस झंझट से बचने के लिए एल्युमीनियम फॉयल का यह हैक इस्तेमाल करें।सिंक के आसपास सुरक्षात्मक परत बनती असल में एल्युमीनियम फॉयल पेपर सिंक के आसपास की जगहों पर एक अस्थाई ढाल की तरह काम करता है। जब हम बर्तन धोते हैं या सब्जियां साफ करते हैं, तो पानी और खाने की छींटें आसपास के काउंटरटॉप पर गिरती है। जब आप फॉयल लगाते हैं, तो ये छींटें सीधा मार्बल या टाइल्स पर न गिरकर फॉयल पर ही रुक जाती है, ऐसा करने से आसपास का हिस्सा पानी और खाने के सीधे संपर्क में आने से बच जाता है।रोज-रोज रगड़ने से बचा जाता हैइस हैक को ट्राई करने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी सफाई के काम को बेहद आसान बना देता है। सिंक के आसपास की जिद्दी चिकनाई और गंदगी को बार-बार रगड़कर साफ करने के स्थान पर फॉयल सारा कचरा और तेल सोख लेती है। जब फॉयल गंदी हो जाए, तो आपको बस उसे हटाकर दूसरी नई फॉयल बिछानी होती है। यह आपके समय और मेहनत दोनों को बचाएगा।काउंटरटॉप को दाग-धब्बों और नमी से बचानापानी और खाने के छोटे कण यदि काउंटरटॉप पर लंबे समय तक नजर आते हैं, ये कई बार दाग छोड़ देते हैं जिन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है। एल्युमीनियम फॉयल पानी और गंदगी को सतह तक नहीं पहुंचने देती है, जिससे टाइल्स या काउंटरटॉप पर जिद्दी निशान और पानी के धब्बे नहीं पड़ते। असल में यह तरीका काफी किफायती और सस्ता तरीका है क्योंकि फॉयल हर घर में आसानी से पाई जाती है।कैसे लगाएं फॉयल?फॉयल लगाने से पहले आसपास के काउंटरटॉप को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ताकि पुरानी चिकनाई हट जाए। जिसके बाद एक सूखे कपड़े से सतह को पूरी तरह सुखा लें, क्योंकि सूखी सतह पर ही फॉयल ठीक से टिकती है। इसके बाद जरुरत के अनुसार फॉयल का टुकड़ा काटें और उसे सिंक के उन हिस्सों पर बिछाएं जहां पानी अधिक उछलता हो। फॉयल को हाथों से धीरे-धीरे दबाकर समतल कर दें, जिससे उसके कोने कपड़े या बर्तनों में न उलझें।सावधानियां: सिंक ड्रेन और आग से दूर रखेंइसके अलावा, फॉयल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। सिंक की नाली को कभी भी फॉयल से न ढकें, वरना पानी की निकासी रुक जाती है। एल्युमीनियम फॉयल को गैस बर्नर, खुली लौ या किसी भी गर्म सतह के पास बिल्कुल न रखें, क्योंकि इससे दुर्घटना भी हो सकती है।

PNSPNS
Sep 1, 2026 - 04:31
 0
Kitchen Hack: सिंक के पास Aluminium Foil लगाने के फायदे, जानें Smart Tips
रसोई का हर काम बेहद जरुरी होता है। किचन का सिंक घर का वह हिस्सा है, जहां दिनभर बर्तन धोने, सब्जियां साफ करने और खाना पकाने का काम होता रहता है। ऐसे में पानी की छींटें, तेल की चिकनाई और खोने के छोटे-छोटे टुकड़े सिंक के आसपास के काउंटरटॉप को गंदा और दाग-धब्बेदार बना देते हैं। रोजाना के इस झंझट से बचने के लिए एल्युमीनियम फॉयल का यह हैक इस्तेमाल करें।

सिंक के आसपास सुरक्षात्मक परत बनती 
असल में एल्युमीनियम फॉयल पेपर सिंक के आसपास की जगहों पर एक अस्थाई ढाल की तरह काम करता है। जब हम बर्तन धोते हैं या सब्जियां साफ करते हैं, तो पानी और खाने की छींटें आसपास के काउंटरटॉप पर गिरती है। जब आप फॉयल लगाते हैं, तो ये छींटें सीधा मार्बल या टाइल्स पर न गिरकर फॉयल पर ही रुक जाती है, ऐसा करने से आसपास का हिस्सा पानी और खाने के सीधे संपर्क में आने से बच जाता है।

रोज-रोज रगड़ने से बचा जाता है
इस हैक को ट्राई करने से सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी सफाई के काम को बेहद आसान बना देता है। सिंक के आसपास की जिद्दी चिकनाई और गंदगी को बार-बार रगड़कर साफ करने के स्थान पर फॉयल सारा कचरा और तेल सोख लेती है। जब फॉयल गंदी हो जाए, तो आपको बस उसे हटाकर दूसरी नई फॉयल बिछानी होती है। यह आपके समय और मेहनत दोनों को बचाएगा।

काउंटरटॉप को दाग-धब्बों और नमी से बचाना
पानी और खाने के छोटे कण यदि काउंटरटॉप पर लंबे समय तक नजर आते हैं, ये कई बार दाग छोड़ देते हैं जिन्हें हटाना काफी मुश्किल होता है। एल्युमीनियम फॉयल पानी और गंदगी को सतह तक नहीं पहुंचने देती है, जिससे टाइल्स या काउंटरटॉप पर जिद्दी निशान और पानी के धब्बे नहीं पड़ते। असल में यह तरीका काफी किफायती और सस्ता तरीका है क्योंकि फॉयल हर घर में आसानी से पाई जाती है।

कैसे लगाएं फॉयल?
फॉयल लगाने से पहले आसपास के काउंटरटॉप को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें ताकि पुरानी चिकनाई हट जाए। जिसके बाद एक सूखे कपड़े से सतह को पूरी तरह सुखा लें, क्योंकि सूखी सतह पर ही फॉयल ठीक से टिकती है। इसके बाद जरुरत के अनुसार फॉयल का टुकड़ा काटें और उसे सिंक के उन हिस्सों पर बिछाएं जहां पानी अधिक उछलता हो। फॉयल को हाथों से धीरे-धीरे दबाकर समतल कर दें, जिससे उसके कोने कपड़े या बर्तनों में न उलझें।

सावधानियां: सिंक ड्रेन और आग से दूर रखें
इसके अलावा, फॉयल का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। सिंक की नाली को कभी भी फॉयल से न ढकें, वरना पानी की निकासी रुक जाती है। एल्युमीनियम फॉयल को गैस बर्नर, खुली लौ या किसी भी गर्म सतह के पास बिल्कुल न रखें, क्योंकि इससे दुर्घटना भी हो सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow