Kitchen Cleaning Hacks: किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, गंदगी और चिपचिपाहट होगी दूर

किचन में एग्जॉस्ट फैन का होना किसी ब्लेसिंग से कम नहीं है। क्योंकि किचन में खाना बनाने के दौरान जो धुआं होता है, फैन उसको खींचकर बाहर निकालने में सहायता करता है। जिसकी वजह से किचन में घुटन महसूस हो सकती है। इसी के साथ ही धुआं और तेल एग्जॉस्ट फैन पर जमता है, वह धीरे-धीरे इसका गंदा और ग्रीसी बना देता है। कई बार एग्जॉस्ट फैन इतना गंदा, चिपचिपा और काला पड़ जाता है कि इससे कचरा नीचे गिरने लगता है। लेकिन हम इसको नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह गंदगी फैन की स्पीड को कम कर देती है, जिससे उसका काम करना मुश्किल हो जाता है।अगर आप एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए प्रोफेशनल क्लीनर को बुलाती हैं, तो अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही इसकी सफाई कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें: Makkhan Vada Recipe: मेहमानों के लिए घर पर बनाएं हलवाई जैसा मक्खन वड़ा, यहां देखिए आसान रेसिपी फैन के फिल्टर को ऐसे करें साफबता दें कि सबसे ज्यादा तेल और धूल फिल्टर में जमती है। इसी वजह से हवा ठीक से सर्कुलेट नहीं हो पाती है। जिससे फैन चलाने के बाद भी किचन में घुट रहती है। ऐसे में आप इसको आसानी से साफ भी कर सकती हैं। सामग्रीगर्म पानीबेकिंग सोडा- 2 बड़े चम्मचडिश सोप वाला घोलपानी आवश्यकतानुसारऐसे करेंफिल्टर को निकालकर उसमें जमी गंदगी को कपड़े से पोंछ लें।एक बड़ी बाल्टी या फिर टब में गुनगुना पानी भरें। इसमें बेकिंग सोडा और डिश लिक्विड मिलाएं।अब फिल्टर को डुबो दें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।फिर स्क्रब से फिल्टर को हल्का-हल्का स्क्रब करके साफ करें। साफ पानी से दो-तीन बार धोकर सुखा लें। ध्यान रखें कि फिल्टर पर तेजी से स्क्रब न करें। क्योंकि फिल्टर की जाली नाजुक होती है, जिसके कारण वह टूट सकती है।हर 15-20 दिन में एक बार यह प्रोसेस दोहराना चाहिए, इससे फैन अच्छे से चलेगा और किचन की गर्म हवा आसानी से बाहर निकलेगी।किचन के एग्जॉस्ट फैन की सफाईहॉट एयर ब्लोअर ट्रिकभले ही आपने यह ट्रिक पहली बार सुनी होगी। लेकिन यह तरीका उन जगहों पर अच्छे से काम करेगा, जहां स्क्रब करना मुश्किल होता है। साथ ही तेज ब्लो से जमी गंदगी आसानी से निकल जाएगी।ऐसे करेंएग्जॉस्ट फैन को बंद करके बिजली सप्लाई हटा दें।ब्लोअर या हेयर ड्रायर से फैन के ग्रीसी हिस्सों पर 3-5 मिनट तक गर्म हवा से ब्लो करें।गर्म हवा से चिपचिपा तेल लूज हो जाता है और माइक्रोफाइबर कपड़े या टिशू से उसको आसानी से पोंछ लें।अब डिश सोप में स्क्रब भिगोकर फैन को साफ करें और कपड़े से पोंछ लें।नमक और सिरका का स्क्रबअगर आप बिना स्क्रबर के फैन की अच्छे से सफाई करना चाहती हैं, तो सिरके और नमक का इस्तेमाल करें। नमक एक नेचुरल अब्रेसिव है, जो ग्रीस हटाने में सहायता करता है। सिरका तैलीय बदबू को दूर करता है और दाग हटाने में भी मदद करेगा।ऐसे करेंसबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच और 3 चम्मच सिरका मिलाएं।एक पुराने कपड़े या स्क्रबर से इसको फैन पर रगड़ें। अब गर्म पानी में कपड़ा डुबोकर फैन को पोंछ दें।फिर लास्ट में साफ कपड़े से एक बार फिर फैन की सफाई करें।एग्जॉस्ट फैन साफ रखने के टिप्सअधिक ग्रीस जमने देने की बजाय हर 15 दिन में एक बार सूखे कपड़े या फिर हल्के डिश लिक्विड वाले पानी से एग्जॉस्ट फैन को पोछें। इससे ग्रीस की मोटी परत नहीं जमेगी।हर महीने एग्जॉस्ट फैन के फिल्टर को बेकिंग सोडा, गरम पानी और डिटर्जेंट के घोल में 15-20 मिनट डुबोकर रखें। फिर स्क्रब से धोएं।एग्जॉस्ट फैन के आसपास की दीवार या फिर टाइल्स को भी साफ रखना चाहिए। क्योंकि कई बार फैन इसकी भी गंदगी खींच लेता है।

PNSPNS
Jul 27, 2025 - 04:30
 0
Kitchen Cleaning Hacks: किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ करने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, गंदगी और चिपचिपाहट होगी दूर
किचन में एग्जॉस्ट फैन का होना किसी ब्लेसिंग से कम नहीं है। क्योंकि किचन में खाना बनाने के दौरान जो धुआं होता है, फैन उसको खींचकर बाहर निकालने में सहायता करता है। जिसकी वजह से किचन में घुटन महसूस हो सकती है। इसी के साथ ही धुआं और तेल एग्जॉस्ट फैन पर जमता है, वह धीरे-धीरे इसका गंदा और ग्रीसी बना देता है। कई बार एग्जॉस्ट फैन इतना गंदा, चिपचिपा और काला पड़ जाता है कि इससे कचरा नीचे गिरने लगता है। लेकिन हम इसको नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन यह गंदगी फैन की स्पीड को कम कर देती है, जिससे उसका काम करना मुश्किल हो जाता है।

अगर आप एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के लिए प्रोफेशनल क्लीनर को बुलाती हैं, तो अब आपको इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर ही इसकी सफाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Makkhan Vada Recipe: मेहमानों के लिए घर पर बनाएं हलवाई जैसा मक्खन वड़ा, यहां देखिए आसान रेसिपी

फैन के फिल्टर को ऐसे करें साफ

बता दें कि सबसे ज्यादा तेल और धूल फिल्टर में जमती है। इसी वजह से हवा ठीक से सर्कुलेट नहीं हो पाती है। जिससे फैन चलाने के बाद भी किचन में घुट रहती है। ऐसे में आप इसको आसानी से साफ भी कर सकती हैं।

सामग्री

गर्म पानी

बेकिंग सोडा- 2 बड़े चम्मच

डिश सोप वाला घोल

पानी आवश्यकतानुसार

ऐसे करें

फिल्टर को निकालकर उसमें जमी गंदगी को कपड़े से पोंछ लें।

एक बड़ी बाल्टी या फिर टब में गुनगुना पानी भरें। इसमें बेकिंग सोडा और डिश लिक्विड मिलाएं।

अब फिल्टर को डुबो दें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें।

फिर स्क्रब से फिल्टर को हल्का-हल्का स्क्रब करके साफ करें। साफ पानी से दो-तीन बार धोकर सुखा लें। ध्यान रखें कि फिल्टर पर तेजी से स्क्रब न करें। क्योंकि फिल्टर की जाली नाजुक होती है, जिसके कारण वह टूट सकती है।

हर 15-20 दिन में एक बार यह प्रोसेस दोहराना चाहिए, इससे फैन अच्छे से चलेगा और किचन की गर्म हवा आसानी से बाहर निकलेगी।

किचन के एग्जॉस्ट फैन की सफाई

हॉट एयर ब्लोअर ट्रिक

भले ही आपने यह ट्रिक पहली बार सुनी होगी। लेकिन यह तरीका उन जगहों पर अच्छे से काम करेगा, जहां स्क्रब करना मुश्किल होता है। साथ ही तेज ब्लो से जमी गंदगी आसानी से निकल जाएगी।

ऐसे करें

एग्जॉस्ट फैन को बंद करके बिजली सप्लाई हटा दें।

ब्लोअर या हेयर ड्रायर से फैन के ग्रीसी हिस्सों पर 3-5 मिनट तक गर्म हवा से ब्लो करें।

गर्म हवा से चिपचिपा तेल लूज हो जाता है और माइक्रोफाइबर कपड़े या टिशू से उसको आसानी से पोंछ लें।

अब डिश सोप में स्क्रब भिगोकर फैन को साफ करें और कपड़े से पोंछ लें।

नमक और सिरका का स्क्रब

अगर आप बिना स्क्रबर के फैन की अच्छे से सफाई करना चाहती हैं, तो सिरके और नमक का इस्तेमाल करें। नमक एक नेचुरल अब्रेसिव है, जो ग्रीस हटाने में सहायता करता है। सिरका तैलीय बदबू को दूर करता है और दाग हटाने में भी मदद करेगा।

ऐसे करें

सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच और 3 चम्मच सिरका मिलाएं।

एक पुराने कपड़े या स्क्रबर से इसको फैन पर रगड़ें। अब गर्म पानी में कपड़ा डुबोकर फैन को पोंछ दें।

फिर लास्ट में साफ कपड़े से एक बार फिर फैन की सफाई करें।

एग्जॉस्ट फैन साफ रखने के टिप्स

अधिक ग्रीस जमने देने की बजाय हर 15 दिन में एक बार सूखे कपड़े या फिर हल्के डिश लिक्विड वाले पानी से एग्जॉस्ट फैन को पोछें। इससे ग्रीस की मोटी परत नहीं जमेगी।

हर महीने एग्जॉस्ट फैन के फिल्टर को बेकिंग सोडा, गरम पानी और डिटर्जेंट के घोल में 15-20 मिनट डुबोकर रखें। फिर स्क्रब से धोएं।

एग्जॉस्ट फैन के आसपास की दीवार या फिर टाइल्स को भी साफ रखना चाहिए। क्योंकि कई बार फैन इसकी भी गंदगी खींच लेता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow