Kedarnath Dham: Delhi to Kedarnath का बना रहे हैं प्लान? सिर्फ 10 हजार में ऐसे करें यात्रा, देखें पूरा Route Map

केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 की सुबह 8 बजे खुल चुके हैं। वहीं साल 2026 की चारधाम यात्रा की शुरूआत भी हो गई।  उत्तराखंड में भगवान शिव का यह मंदिर 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जब केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रही है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते बहैं। लेकिन बिना सही जानकारी के केदारनाथ यात्रा थोड़ी मुश्किल हो सकती है।खासकर पहली बार केदारनाथ यात्रा पर जाने वालों के मन में कई सवाल होते हैं कि कैसे जाएं, इस दौरान कितना खर्च आएगा, कहां रुकना चाहिए औऱ कितना समय लगेगा। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और केदारनाथ मंदिर दर्शन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पूरी ट्रैवल गाइड के बारे में बताने जा रहे हैं।इसे भी पढ़ें: गर्मी से राहत चाहिए? Himachal की इस Secret जगह पर मिलेगा Thailand वाला Vibe, जानें कितना खर्चा आएगारज‍िस्‍ट्रेशन है जरूरीबता दें कि केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। लेकिन यह बिल्कुल फ्री होता है। आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बस मोबाइल नंबर से OTP लेकर साइनअप करना होता है। इस दौरान आपको नाम, एज और ID की जानकारी भरनी होती है। साथ में फोटो और ID अपलोड करनी होती है। ऐसा करने के बाद आपको QR कोड वाला ई-पास मिल जाएगा। इस पास के साथ ही आपको यात्रा शुरू करना होगा, क्योंकि सोनप्रयाग में इसकी चेकिंग होती है। आप चाहें तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी हरिद्वार, ऋषिकेश और सोनप्रयाग में करवा सकती हैं।दिल्ली से केदारनाथ ऐसे पहुंचेंसड़क मार्ग सेदिल्ली से हरिद्वार - करीब 220 किमी (5 से 6 घंटे)हरिद्वार से गौरीकुंड - करीब 240 किलोमीटर (9 से 10 घंटे)रास्ता - ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग-गुप्तकाशीट्रेन या फ्लाइट से अगर जाना चाहते हैं, तो ट्रेन से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। फ्लाइट से देहरादून जाएं। वहां से आगे का सफर बस या टैक्सी से पूरा कर सकते हैं।ऐसे पहुंचे मंदिर तकगौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक सीधी सड़क नहीं है। इसलिए आपको 16 से 18 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।पैदल ट्रेक 6 से 10 घंटेघोड़ा या पालकी की सुविधा ले सकते हैं।वहीं हेलीकॉप्टर फाटा, सिरसी या गुप्तकाशी से ले सकती हैंजानिए मौसम कैसा रहेगाअप्रैल के महीने में मौसम ठंडा और चेंज होता रहता है। कभी दिन में 0 डिग्री टेंपरेचर से 15 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं रात में टेंपरेचर 0 से नीचे भी चला जाता है। कई बार बारिश और बर्फबारी भी होती है। इसलिए गर्म कपड़े और अच्छे जूते साथ जरूर रखना चाहिए।इतना आएगा खर्चइस पूरी यात्रा में करीब 10,000 से 20,000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च आ सकता है।दिल्ली से देहरादून या हरिद्वार - 300 से 1000 रुपयेदेहरादून से गौरीकुंड की बस - 300 से 500 रुपयेसीधे बस (दिल्ली से गौरीकुंड) - 500 से 1000 रुपयेहेलीकॉप्टर खर्च - सिरसी से राउंड ट्र‍िप के ल‍िए करीब 5500 रुपयेफाटा से भी 5500 रुपयेगुप्तकाशी से 7740 रुपयेजानिए कहां रुकेंहालांकि मंदिर के पास स्टे की सुविधा कम होती है। इसलिए गुप्तकाशी या फिर सोनप्रयाग में स्टे काफी अच्छा होगा। वहीं पहले से होटल की बुकिंग कर लें। यहां जाने के लिए आपके पास 4 से 5 दिन का समय होना चाहिए।इन बातों का रखें ध्यानसबसे पहले से रजिस्ट्रेशन जरूर करें।अपने पास ID और ई-पास हमेशा साथ रखें।पानी पीते रहें।रात में अकेले ट्रेकिंग करने से बचना चाहिए।

PNSPNS
May 4, 2026 - 19:52
 0
Kedarnath Dham: Delhi to Kedarnath का बना रहे हैं प्लान? सिर्फ 10 हजार में ऐसे करें यात्रा, देखें पूरा Route Map
केदारनाथ मंदिर के कपाट 22 अप्रैल 2026 की सुबह 8 बजे खुल चुके हैं। वहीं साल 2026 की चारधाम यात्रा की शुरूआत भी हो गई।  उत्तराखंड में भगवान शिव का यह मंदिर 3,583 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जब केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रही है। हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते बहैं। लेकिन बिना सही जानकारी के केदारनाथ यात्रा थोड़ी मुश्किल हो सकती है।

खासकर पहली बार केदारनाथ यात्रा पर जाने वालों के मन में कई सवाल होते हैं कि कैसे जाएं, इस दौरान कितना खर्च आएगा, कहां रुकना चाहिए औऱ कितना समय लगेगा। ऐसे में अगर आप भी दिल्ली में रहते हैं और केदारनाथ मंदिर दर्शन जाने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पूरी ट्रैवल गाइड के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मी से राहत चाहिए? Himachal की इस Secret जगह पर मिलेगा Thailand वाला Vibe, जानें कितना खर्चा आएगा


रज‍िस्‍ट्रेशन है जरूरी

बता दें कि केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी होता है। लेकिन यह बिल्कुल फ्री होता है। आप चाहें तो घर बैठे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। बस मोबाइल नंबर से OTP लेकर साइनअप करना होता है। इस दौरान आपको नाम, एज और ID की जानकारी भरनी होती है। साथ में फोटो और ID अपलोड करनी होती है। ऐसा करने के बाद आपको QR कोड वाला ई-पास मिल जाएगा। इस पास के साथ ही आपको यात्रा शुरू करना होगा, क्योंकि सोनप्रयाग में इसकी चेकिंग होती है। आप चाहें तो ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी हरिद्वार, ऋषिकेश और सोनप्रयाग में करवा सकती हैं।

दिल्ली से केदारनाथ ऐसे पहुंचें


सड़क मार्ग से

दिल्ली से हरिद्वार - करीब 220 किमी (5 से 6 घंटे)
हरिद्वार से गौरीकुंड - करीब 240 किलोमीटर (9 से 10 घंटे)
रास्ता - ऋषिकेश-रुद्रप्रयाग-गुप्तकाशी

ट्रेन या फ्लाइट से अगर जाना चाहते हैं, तो ट्रेन से हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। फ्लाइट से देहरादून जाएं। वहां से आगे का सफर बस या टैक्सी से पूरा कर सकते हैं।

ऐसे पहुंचे मंदिर तक

गौरीकुंड से केदारनाथ मंदिर तक सीधी सड़क नहीं है। इसलिए आपको 16 से 18 किमी की दूरी तय करनी पड़ेगी।

पैदल ट्रेक 6 से 10 घंटे
घोड़ा या पालकी की सुविधा ले सकते हैं।
वहीं हेलीकॉप्टर फाटा, सिरसी या गुप्तकाशी से ले सकती हैं

जानिए मौसम कैसा रहेगा

अप्रैल के महीने में मौसम ठंडा और चेंज होता रहता है। कभी दिन में 0 डिग्री टेंपरेचर से 15 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं रात में टेंपरेचर 0 से नीचे भी चला जाता है। कई बार बारिश और बर्फबारी भी होती है। इसलिए गर्म कपड़े और अच्छे जूते साथ जरूर रखना चाहिए।

इतना आएगा खर्च

इस पूरी यात्रा में करीब 10,000 से 20,000 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च आ सकता है।
दिल्ली से देहरादून या हरिद्वार - 300 से 1000 रुपये
देहरादून से गौरीकुंड की बस - 300 से 500 रुपये
सीधे बस (दिल्ली से गौरीकुंड) - 500 से 1000 रुपये
हेलीकॉप्टर खर्च - सिरसी से राउंड ट्र‍िप के ल‍िए करीब 5500 रुपये
फाटा से भी 5500 रुपये
गुप्तकाशी से 7740 रुपये

जानिए कहां रुकें

हालांकि मंदिर के पास स्टे की सुविधा कम होती है। इसलिए गुप्तकाशी या फिर सोनप्रयाग में स्टे काफी अच्छा होगा। वहीं पहले से होटल की बुकिंग कर लें। यहां जाने के लिए आपके पास 4 से 5 दिन का समय होना चाहिए।

इन बातों का रखें ध्यान

सबसे पहले से रजिस्ट्रेशन जरूर करें।
अपने पास ID और ई-पास हमेशा साथ रखें।
पानी पीते रहें।
रात में अकेले ट्रेकिंग करने से बचना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow