Kaun Banega Crorepati 18: अमिताभ बच्चन के साथ लौटेगा ज्ञान का महामंच, 1 अगस्त से शुरू होगी शूटिंग
भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन के इस बहुचर्चित शो की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने जा रही है। फैंस लंबे समय से इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।इस बार की अनोखी थीमKBC का 18वां सीजन इस बार कुछ अलग और बेहद खास अंदाज में नजर आएगा। इस बार शो की नई थीम रखी गई है, 'इस बार... सोचना पड़ेगा।' जहां पहले यह शो मुख्य रूप से केवल ज्ञान पर आधारित होता था, वहीं इस नए सीजन में खिलाड़ियों को यह सिखाया जाएगा कि सही उत्तर देने से पहले गहराई से सोचें, सवाल को समझें और सही विश्लेषण करने के बाद ही अपना फैसला लें। इसे भी पढ़ें: Ramayana के प्रमोशन के दौरान Yash ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बताया क्यों टला फिल्म का ट्रेलरशो का नया प्रोमोसोनी एंटरटेनमेंट टीवी ने शो का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में जीवन की तुलना गोल्फ के खेल से करते हुए यह संदेश दिया गया है कि जल्दबाजी में लिया गया फैसला अक्सर गलत हो सकता है। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि पहला जवाब हमेशा सही नहीं होता, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।इसे भी पढ़ें: Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले Ranbir Kapoorप्रीमियर की तारीखअमिताभ बच्चन के इस धमाकेदार शो का पहला एपिसोड 10 अगस्त से प्रसारित किए जाने की संभावना है। नए नियमों और नई सोच के साथ आने वाला यह सीजन दर्शकों को एक बार फिर टीवी स्क्रीन से बांधे रखने के लिए तैयार है।
भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने 18वें सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। अमिताभ बच्चन के इस बहुचर्चित शो की शूटिंग 1 अगस्त 2026 से मुंबई की फिल्म सिटी में शुरू होने जा रही है। फैंस लंबे समय से इस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
इस बार की अनोखी थीम
KBC का 18वां सीजन इस बार कुछ अलग और बेहद खास अंदाज में नजर आएगा। इस बार शो की नई थीम रखी गई है, 'इस बार... सोचना पड़ेगा।' जहां पहले यह शो मुख्य रूप से केवल ज्ञान पर आधारित होता था, वहीं इस नए सीजन में खिलाड़ियों को यह सिखाया जाएगा कि सही उत्तर देने से पहले गहराई से सोचें, सवाल को समझें और सही विश्लेषण करने के बाद ही अपना फैसला लें। इसे भी पढ़ें: Ramayana के प्रमोशन के दौरान Yash ने की रणबीर कपूर की तारीफ, बताया क्यों टला फिल्म का ट्रेलर
शो का नया प्रोमो
सोनी एंटरटेनमेंट टीवी ने शो का एक नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें अमिताभ बच्चन गोल्फ खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में जीवन की तुलना गोल्फ के खेल से करते हुए यह संदेश दिया गया है कि जल्दबाजी में लिया गया फैसला अक्सर गलत हो सकता है। अमिताभ बच्चन कहते हैं कि पहला जवाब हमेशा सही नहीं होता, इसलिए थोड़ा धैर्य रखें और सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
इसे भी पढ़ें: Ramayana में भगवान राम का किरदार निभाने पर क्या बोले Ranbir Kapoor
प्रीमियर की तारीख
अमिताभ बच्चन के इस धमाकेदार शो का पहला एपिसोड 10 अगस्त से प्रसारित किए जाने की संभावना है। नए नियमों और नई सोच के साथ आने वाला यह सीजन दर्शकों को एक बार फिर टीवी स्क्रीन से बांधे रखने के लिए तैयार है।
What's Your Reaction?