Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre
कर्नाटक के भारी और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने सोमवार को कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में काम करने वाली लक्जमबर्ग स्थित कंपनी इनोवेशन प्लेटफॉर्म कैपिटल (आईपीसी) ने तीन चरणों में राज्य में 83,480 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने आईपीसी ग्लोबल के प्रबंध भागीदार और चेयरमैन गुरशरण सिंह कुंदन के नेतृत्व में कंपनी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां चर्चा की। मंत्री ने एक बयान में कहा कि आईपीसी ने तीन चरणों में 2,250 मेगावाट के कुल आईटी लोड और 1,000 मेगावाट की हरित हाइड्रोजन क्षमता के साथ एक एकीकृत बेंगलुरु-तुमकुरु हरित हाइड्रोजन और हाइपरस्केल डेटा सेंटर मंच का प्रस्ताव दिया है।उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रस्ताव पहले चरण को शामिल करता है, जिसमें 17,114 करोड़ रुपये का कुल निवेश शामिल है।
कर्नाटक के भारी और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने सोमवार को कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में काम करने वाली लक्जमबर्ग स्थित कंपनी इनोवेशन प्लेटफॉर्म कैपिटल (आईपीसी) ने तीन चरणों में राज्य में 83,480 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने आईपीसी ग्लोबल के प्रबंध भागीदार और चेयरमैन गुरशरण सिंह कुंदन के नेतृत्व में कंपनी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां चर्चा की। मंत्री ने एक बयान में कहा कि आईपीसी ने तीन चरणों में 2,250 मेगावाट के कुल आईटी लोड और 1,000 मेगावाट की हरित हाइड्रोजन क्षमता के साथ एक एकीकृत बेंगलुरु-तुमकुरु हरित हाइड्रोजन और हाइपरस्केल डेटा सेंटर मंच का प्रस्ताव दिया है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रस्ताव पहले चरण को शामिल करता है, जिसमें 17,114 करोड़ रुपये का कुल निवेश शामिल है।
What's Your Reaction?