Jyotiraditya Scindia का बड़ा ऐलान, MP के कोलारस में Adani Group लगाएगा 2500 करोड़ का Defence Plant

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के कोलारस में अदाणी समूह 2,500 करोड़ रुपये की लागत से रक्षा उपकरण विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगा। संचार मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी-कोलारस क्षेत्र के दौरे के दौरान कहा कि इस संयंत्र से लगभग 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह संयंत्र यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर कोलारस के पास कोटा हाईवे और मुंबई-ग्वालियर हाईवे के जंक्शन पर अगले दो महीनों में स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही औद्योगिक विकास की मांग पूरी होगी। सिंधिया ने कहा कि इस इकाई में निर्मित रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि और टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध कोलारस अब देश की रक्षा शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।

PNSPNS
Apr 26, 2026 - 16:17
 0
Jyotiraditya Scindia का बड़ा ऐलान, MP के कोलारस में Adani Group लगाएगा 2500 करोड़ का Defence Plant

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र के कोलारस में अदाणी समूह 2,500 करोड़ रुपये की लागत से रक्षा उपकरण विनिर्माण संयंत्र स्थापित करेगा। संचार मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी-कोलारस क्षेत्र के दौरे के दौरान कहा कि इस संयंत्र से लगभग 2,000 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र यहां से करीब 70 किलोमीटर दूर कोलारस के पास कोटा हाईवे और मुंबई-ग्वालियर हाईवे के जंक्शन पर अगले दो महीनों में स्थापित किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही औद्योगिक विकास की मांग पूरी होगी।

सिंधिया ने कहा कि इस इकाई में निर्मित रक्षा उपकरण देश की सीमाओं की सुरक्षा को मजबूत करने में योगदान देंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कृषि और टमाटर उत्पादन के लिए प्रसिद्ध कोलारस अब देश की रक्षा शक्ति का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow