Jason Roy यूरोपीय ETPL टूर्नामेंट के लिए ग्लास्गो कॉस्मिक टीम में शामिल हुए

इंग्लैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को ग्लास्गो कॉस्मिक ने पहले यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह घोषणा की। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है हालांकि उन्होंने 2023 के बाद अपने देश की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है।वह प्रथम श्रेणी और पेशेवर टी20 लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं। शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज रॉय का टी20 में स्ट्राइक रेट 137 का है। रॉय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जब कप्तान ने मुझे फोन करके पूछा कि क्या मैं उपलब्ध हूं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया और मैं तैयार था।मैं ग्लास्गो कॉस्मिक की तरफ से खेलने और इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं।’’ टीम के प्रिंसिपल और सीईओ राशिद अली खान ने कहा, ‘‘जेसन अपनी पीढ़ी के सबसे कुशल खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनके अनुभव का हमारी टीम को काफी फायदा मिलेगा।’’ ईटीपीएल का पहला सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा और 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें आयरलैंड, उत्तरी आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी।

PNSPNS
Aug 11, 2026 - 12:57
 0
Jason Roy यूरोपीय ETPL टूर्नामेंट के लिए ग्लास्गो कॉस्मिक टीम में शामिल हुए

इंग्लैंड के अनुभवी सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को ग्लास्गो कॉस्मिक ने पहले यूरोपीय टी20 प्रीमियर लीग (ईटीपीएल) के लिए अपनी टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को यह घोषणा की। यह 36 वर्षीय खिलाड़ी इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है हालांकि उन्होंने 2023 के बाद अपने देश की तरफ से कोई मैच नहीं खेला है।

वह प्रथम श्रेणी और पेशेवर टी20 लीग क्रिकेट में सक्रिय हैं। शीर्ष क्रम के आक्रामक बल्लेबाज रॉय का टी20 में स्ट्राइक रेट 137 का है। रॉय ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जब कप्तान ने मुझे फोन करके पूछा कि क्या मैं उपलब्ध हूं, तो मैं बहुत उत्साहित हो गया और मैं तैयार था।

मैं ग्लास्गो कॉस्मिक की तरफ से खेलने और इस रोमांचक सफर का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हूं।’’ टीम के प्रिंसिपल और सीईओ राशिद अली खान ने कहा, ‘‘जेसन अपनी पीढ़ी के सबसे कुशल खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड रहा है। उनके अनुभव का हमारी टीम को काफी फायदा मिलेगा।’’ ईटीपीएल का पहला सत्र 26 अगस्त से शुरू होगा और 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें आयरलैंड, उत्तरी आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व करने वाली छह फ्रेंचाइजी टीम भाग लेंगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow