Janhvi Kapoor Birthday: Dhadak से 'बवाल' तक, अपने दम पर बनीं Bollywood की Top Actress

बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज यानी की 06 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय और ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपने मासूमियत और टैलेंट से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। जान्हवी को बचपन से एक्टिंग का शौक था, लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह फिल्मों में काम करें। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारमुंबई में 06 मार्च 1997 को जान्हवी कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता बोनी कपूर और मां श्रीदेवी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। जान्हवी की मां से लेकर चाचा, दादा और पापा सभी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वहीं जान्हवी में भी अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।फिल्मी सफरसाल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर थे। यह फिर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही औऱ एक्ट्रेस को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला था। लेकिन अपने करियर की शुरूआत में जान्हवी को बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां और अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी का निधन हो गया। इसके बाद अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। फिर जान्हवी कपूर ने 'गुड लक जैरी', 'मिली', 'रूही', 'बवाल',और 'परम सुंदरी' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी पहचान को मजबूत किया। आज के समय में जान्हवी नई पीढ़ी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।

PNSPNS
Mar 7, 2026 - 11:37
 0
Janhvi Kapoor Birthday: Dhadak से 'बवाल' तक, अपने दम पर बनीं Bollywood की Top Actress
बॉलीवुड की उभरती हुई अभिनेत्री जान्हवी कपूर आज यानी की 06 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने अभिनय और ग्लैमरस लुक से फैंस के दिलों में जगह बनाई है। उन्होंने अपने मासूमियत और टैलेंट से लाखों लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। जान्हवी को बचपन से एक्टिंग का शौक था, लेकिन उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह फिल्मों में काम करें। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 06 मार्च 1997 को जान्हवी कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता बोनी कपूर और मां श्रीदेवी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस बॉलीवुड के मोस्ट फेमस कपूर खानदान से ताल्लुक रखती हैं। जान्हवी की मां से लेकर चाचा, दादा और पापा सभी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वहीं जान्हवी में भी अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है।

फिल्मी सफर

साल 2018 में आई फिल्म 'धड़क' से जान्हवी कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में जान्हवी कपूर के अपोजिट ईशान खट्टर थे। यह फिर बॉक्स ऑफिस पर सफल रही औऱ एक्ट्रेस को जी सिने अवॉर्ड फॉर बेस्ट फीमेल डेब्यू मिला था। लेकिन अपने करियर की शुरूआत में जान्हवी को बड़े दुख का सामना करना पड़ा, जब उनकी मां और अभिनेत्री रहीं श्रीदेवी का निधन हो गया। 

इसके बाद अभिनेत्री जान्हवी कपूर फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में नजर आई थीं। इस फिल्म में जान्हवी की एक्टिंग को खूब सराहा गया था। फिर जान्हवी कपूर ने 'गुड लक जैरी', 'मिली', 'रूही', 'बवाल',और 'परम सुंदरी' जैसी फिल्मों में काम करके अपनी पहचान को मजबूत किया। आज के समय में जान्हवी नई पीढ़ी की टॉप एक्ट्रेस में शुमार हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow