IPO Alert: ऑनलाइन लोन देने वाली Kisht की पेरेंट कंपनी का IPO, 30 April से लगा सकेंगे दांव

ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि उसका आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा और पांच मई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 29 अप्रैल को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। कंपनी का शेयर आठ मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है।

PNSPNS
Apr 28, 2026 - 09:45
 0
IPO Alert: ऑनलाइन लोन देने वाली Kisht की पेरेंट कंपनी का IPO, 30 April से लगा सकेंगे दांव

ऑनलाइन ऋण देने वाले मंच किश्त का संचालन करने वाली कंपनी वन ईएमआई टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने अपने 926 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 162-171 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा निर्धारित किया है।

कंपनी ने सोमवार को बयान में बताया कि उसका आईपीओ 30 अप्रैल को खुलेगा और पांच मई को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 29 अप्रैल को बोली लगा पाएंगे। आईपीओ 850 करोड़ रुपये के नए शेयर और 76 करोड़ रुपये के 44,39,788 शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है। कंपनी का शेयर आठ मई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध हो सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow