Imtiaz Ali की नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार, Vedang Raina और Sharvari फिर आ सकते हैं साथ

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था। अब खबर है कि इम्तियाज अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए एक बार फिर वेदांग रैना और शरवरी वाघ के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।फिर साथ नजर आ सकती है हिट जोड़ीबताया जा रहा है कि इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म में भी वेदांग और शरवरी की जोड़ी को लेना चाहते हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को 'मैं वापस आऊंगा' में काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि मेकर्स एक बार फिर इस जोड़ी पर दांव लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fansरोमांस के साथ होगा नया अंदाजरिपोर्ट्स के अनुसार, इम्तियाज अली की अगली फिल्म भी एक लव स्टोरी होगी, लेकिन इसकी कहानी और प्रस्तुति पहले से अलग होगी। फिल्म में रोमांस के साथ इमोशन, ड्रामा और कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और कास्टिंग की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer Out: रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के दमदार अंदाज ने जीता दिल'मैं वापस आऊंगा' रही थी सफलवेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 98 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। फिल्म की सफलता के बाद दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

PNSPNS
Aug 1, 2026 - 17:42
 0
Imtiaz Ali की नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार, Vedang Raina और Sharvari फिर आ सकते हैं साथ

निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था। अब खबर है कि इम्तियाज अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के लिए एक बार फिर वेदांग रैना और शरवरी वाघ के नाम सबसे आगे चल रहे हैं।

फिर साथ नजर आ सकती है हिट जोड़ी
बताया जा रहा है कि इम्तियाज अली अपनी नई फिल्म में भी वेदांग और शरवरी की जोड़ी को लेना चाहते हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को 'मैं वापस आऊंगा' में काफी पसंद किया गया था। यही वजह है कि मेकर्स एक बार फिर इस जोड़ी पर दांव लगाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fans

रोमांस के साथ होगा नया अंदाज
रिपोर्ट्स के अनुसार, इम्तियाज अली की अगली फिल्म भी एक लव स्टोरी होगी, लेकिन इसकी कहानी और प्रस्तुति पहले से अलग होगी। फिल्म में रोमांस के साथ इमोशन, ड्रामा और कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है और कास्टिंग की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है। इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer Out: रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश के दमदार अंदाज ने जीता दिल

'मैं वापस आऊंगा' रही थी सफल
वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर 'मैं वापस आऊंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 98 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। फिल्म की सफलता के बाद दोनों कलाकारों की जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow