Hrithik Roshan का नाम लेकर Saurav Das ने Kangana Ranaut पर किया पलटवार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत और सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। पहले कंगना ने सौरव दास को "यूजलेस" और "बेरोजगार" कहा था। अब सौरव ने भी उनके बयान पर जवाब देते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।मैं थोड़ा-बहुत ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूंबरखा दत्त के शो मोजो स्टोरी में बातचीत के दौरान सौरव दास ने कहा कि उनके दोस्त हैरान थे कि कंगना ने उन्हें निशाना क्यों बनाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मेरे एक दोस्त ने कहा कि शायद कंगना मेरे पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ा-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसे भी पढ़ें: Imtiaz Ali की नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार, Vedang Raina और Sharvari फिर आ सकते हैं साथगाली नहीं, बातचीत होनी चाहिएसौरव दास ने कहा कि वह व्यक्तिगत हमलों के बजाय बातचीत में विश्वास रखते हैं। उनके मुताबिक, मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन बहस सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को युवाओं के बारे में बोलते समय अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fansकॉफी के सवाल पर दिया जवाबजब सौरव दास से पूछा गया कि अगर कंगना उन्हें कॉफी पर बुलाएं तो क्या वह जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि उनकी कंगना या भाजपा के किसी नेता से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उनका मानना है कि विवाद का बेहतर तरीका बातचीत है, न कि एक-दूसरे पर निजी टिप्पणियां करना।कंगना ने भी दिया था करारा जवाबइससे पहले कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्होंने गूगल पर सौरव दास के बारे में देखा और पता चला कि उनकी उम्र 28 साल है। कंगना ने कहा कि इस उम्र तक वह दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। उन्होंने खुद को अभिनेत्री, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर बताते हुए सौरव को यूजलेस और बेरोजगार कहा था और सलाह दी थी कि उन्हें पहले कोई हुनर सीखना चाहिए।

PNSPNS
Aug 1, 2026 - 17:42
 0
Hrithik Roshan का नाम लेकर Saurav Das ने Kangana Ranaut पर किया पलटवार

अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत और सीजेपी के प्रवक्ता सौरव दास के बीच बयानबाजी लगातार तेज होती जा रही है। पहले कंगना ने सौरव दास को "यूजलेस" और "बेरोजगार" कहा था। अब सौरव ने भी उनके बयान पर जवाब देते हुए ऐसा बयान दिया है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

मैं थोड़ा-बहुत ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं
बरखा दत्त के शो मोजो स्टोरी में बातचीत के दौरान सौरव दास ने कहा कि उनके दोस्त हैरान थे कि कंगना ने उन्हें निशाना क्यों बनाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, "मेरे एक दोस्त ने कहा कि शायद कंगना मेरे पीछे इसलिए पड़ी हैं क्योंकि मैं थोड़ा-बहुत युवा ऋतिक रोशन जैसा दिखता हूं।" उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इसे भी पढ़ें: Imtiaz Ali की नई फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार, Vedang Raina और Sharvari फिर आ सकते हैं साथ

गाली नहीं, बातचीत होनी चाहिए
सौरव दास ने कहा कि वह व्यक्तिगत हमलों के बजाय बातचीत में विश्वास रखते हैं। उनके मुताबिक, मतभेद होना सामान्य बात है, लेकिन बहस सम्मानजनक तरीके से होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में रहने वाले लोगों को युवाओं के बारे में बोलते समय अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए। इसे भी पढ़ें: Ramayana Trailer में रणबीर कपूर और यश चमके, पर Sunny Deol के गायब होने पर भड़के Fans

कॉफी के सवाल पर दिया जवाब
जब सौरव दास से पूछा गया कि अगर कंगना उन्हें कॉफी पर बुलाएं तो क्या वह जाएंगे, तो उन्होंने कहा कि उनकी कंगना या भाजपा के किसी नेता से कोई निजी दुश्मनी नहीं है। उनका मानना है कि विवाद का बेहतर तरीका बातचीत है, न कि एक-दूसरे पर निजी टिप्पणियां करना।

कंगना ने भी दिया था करारा जवाब
इससे पहले कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा था कि उन्होंने गूगल पर सौरव दास के बारे में देखा और पता चला कि उनकी उम्र 28 साल है। कंगना ने कहा कि इस उम्र तक वह दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। उन्होंने खुद को अभिनेत्री, फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर बताते हुए सौरव को यूजलेस और बेरोजगार कहा था और सलाह दी थी कि उन्हें पहले कोई हुनर सीखना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow