Iftar Party की शान बढ़ाएगी यह शाही खीर, मिनटों में बनाएं ये Delicious खजूर Dessert

रमजान का महीना शुरु हो चुका है। इस्लाम में रमजान महीने के बेहद ही पवित्र और अल्लाह की इबादत करने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं। इन दिनों घर में इफ्तार के लिए अलग-अलग खाने की चीजें जरुर बनती है, इसे पूरा घर साथ में बैठकर खाता है। यदि आप इफ्तार के लिए खजूर से बनीं शाही खीर बनाएंगे, तो यह स्वाद के साथ ही हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। एक बार खीर का स्वाद चखने के बाद सब लोग इसकी तारीफ करेंगे। इसको लोग कहेंगे कि बार-बार जरुर बनाएं। आइए आपको इफ्तार के लिए खजूर की खीर की रेसिपी बताते हैं। खजूर की खीररमजान के दौरान सबसे ज्यादा अहम फल खजूर माना जाता है। इसको खाया भा जाता है। इसकी खीर बनाकर आपके मुंह का टेस्ट बदल जाएगा। ये आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसको आप घरवालों को खिला सकती हैं।खजूर की खीर बनाने की विधि- सबसे पहले खजूर को धोकर उनके बीज निकाल लें। अब इन्हें आधे कम गर्म दूध में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।- खजूर नरम होने जाने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर एक दरदरा या महीन पेस्ट बना लें।- एक भारी तले की कड़ाही या पतीले में 1 लीटर दूध गरम करें।- दूध में उबाल आने के बाद, भिगोए हुए चावलों को हल्का दरदरा पीसकर या हाथ से मसलकर दूध में डाल दें। - आंच धीमी रखें और दूध को तब तक उबालें  जब तक वह आधा न रह जाए और चावल पूरी तरह गल न जाएं। खजूर की खीर को कैसे करें तैयार?- जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ खजूर का पेस्ट डालें। इसे लगातार चलाते रहे जिससे गांठे न बनें।- खजूर डालते ही दूध का रंग हल्का भूरा होने लगेगा और बहुत अच्छी खुशबू आने लगेगी।- एक छोटे पैन में घी गरम करें और कटे हुए मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।- अब भुने हुए मेवों को खीर में डाल दें। इसके साथ ही इलायची पाउडर और केसर वाला दूध भी मिला दें। इसे 5 मिनट और धीमी आंच पर पकने दें। खजूर की खीर को कैसे सर्व करें- वैसे इस खीर को आप गरमा-गरम भी परोस सकते हैं, हालांकि, इफ्तार में इसका असली मजा ठंडा करने के बाद आता है।- इसे मिट्टी के सकोरो में डालकर फ्रिज में रख दें और ऊपर से चांदी का वर्क और थोड़े से पिस्ते छिड़कें।

PNSPNS
Feb 21, 2026 - 18:02
 0
Iftar Party की शान बढ़ाएगी यह शाही खीर, मिनटों में बनाएं ये Delicious खजूर Dessert
रमजान का महीना शुरु हो चुका है। इस्लाम में रमजान महीने के बेहद ही पवित्र और अल्लाह की इबादत करने के लिए खास माना जाता है। इस दौरान लोग रोजा रखते हैं। इन दिनों घर में इफ्तार के लिए अलग-अलग खाने की चीजें जरुर बनती है, इसे पूरा घर साथ में बैठकर खाता है। यदि आप इफ्तार के लिए खजूर से बनीं शाही खीर बनाएंगे, तो यह स्वाद के साथ ही हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। एक बार खीर का स्वाद चखने के बाद सब लोग इसकी तारीफ करेंगे। इसको लोग कहेंगे कि बार-बार जरुर बनाएं। आइए आपको इफ्तार के लिए खजूर की खीर की रेसिपी बताते हैं। 

खजूर की खीर

रमजान के दौरान सबसे ज्यादा अहम फल खजूर माना जाता है। इसको खाया भा जाता है। इसकी खीर बनाकर आपके मुंह का टेस्ट बदल जाएगा। ये आपकी हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसको आप घरवालों को खिला सकती हैं।

खजूर की खीर बनाने की विधि

- सबसे पहले खजूर को धोकर उनके बीज निकाल लें। अब इन्हें आधे कम गर्म दूध में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें।

- खजूर नरम होने जाने के बाद इन्हें मिक्सर में पीसकर एक दरदरा या महीन पेस्ट बना लें।

- एक भारी तले की कड़ाही या पतीले में 1 लीटर दूध गरम करें।

- दूध में उबाल आने के बाद, भिगोए हुए चावलों को हल्का दरदरा पीसकर या हाथ से मसलकर दूध में डाल दें। 

- आंच धीमी रखें और दूध को तब तक उबालें  जब तक वह आधा न रह जाए और चावल पूरी तरह गल न जाएं। 

खजूर की खीर को कैसे करें तैयार?

- जब दूध गाढ़ा हो जाए, तो इसमें तैयार किया हुआ खजूर का पेस्ट डालें। इसे लगातार चलाते रहे जिससे गांठे न बनें।

- खजूर डालते ही दूध का रंग हल्का भूरा होने लगेगा और बहुत अच्छी खुशबू आने लगेगी।

- एक छोटे पैन में घी गरम करें और कटे हुए मेवों को हल्का सुनहरा होने तक भून लें।

- अब भुने हुए मेवों को खीर में डाल दें। इसके साथ ही इलायची पाउडर और केसर वाला दूध भी मिला दें। इसे 5 मिनट और धीमी आंच पर पकने दें। 

खजूर की खीर को कैसे सर्व करें

- वैसे इस खीर को आप गरमा-गरम भी परोस सकते हैं, हालांकि, इफ्तार में इसका असली मजा ठंडा करने के बाद आता है।

- इसे मिट्टी के सकोरो में डालकर फ्रिज में रख दें और ऊपर से चांदी का वर्क और थोड़े से पिस्ते छिड़कें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow