Hormuz के बाद मलक्का में लगेगा टोल? इंडोनेशिया ने दे दिया बड़ा जवाब!

दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक को लेकर अचानक बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि क्या अब जहाजों से टोल वसूला जाएगा और अगर हां तो इसका असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। जहां एक तरफ स्टेट ऑफ हॉर्मोज को लेकर पहले से ही तनाव चरम पर है। वहीं अब स्टेट ऑफ मलक्का का नाम भी इस बहस में सामने आ गया। स्टेट ऑफ हॉर्मोज वो जगह है जहां से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। हाल ही में ईरान की तरफ से यह चर्चा तेज हुई कि यहां से गुजरने वाले जहाजों पर फीस यानी कि टोल लगाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो सोचिए तेल महंगा होगा, शिपिंग कॉस्ट पड़ेगी और सीधे असर पड़ेगा आम आदमी की जेब पर। यही वजह है कि पूरी दुनिया इस मुद्दे को लेकर सतर्क है। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से साफ कह दिया गया है कि ऐसी कोई खबर नहीं है। यह फेक न्यूज़ है।  इसे भी पढ़ें: General Naravane के खुलासे से 'झूठ' का पर्दाफाश? BJP ने Rahul Gandhi से पूछे तीखे सवालस्टेट ऑफ मलक्का  इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के बीच से गुजरता है और इसे एशिया की लाइफ लाइन कहा जाता है। करीब 40% ग्लोबल ट्रेड यहीं से गुजरता है जिसमें तेल, गैस और जरूरी सामान शामिल हैं। अब जब हॉरर्मज में टोल की बात उठी तो इंडोनेशिया के फाइनेंस मिनिस्टर पुरब्या युधी सदेवा ने एक सवाल उठाया। क्या यह सही है कि हम इतने अहम रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से कोई चार्ज नहीं लेते? इस सवाल ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी। लेकिन अब इंडोनेशिया के विदेश मंत्री ने साफ कर दिया इंडोनेशिया ऐसा कोई टोल लगाने की योजना नहीं बना रहा है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया एक ट्रेंडिंग नेशन है और वो फ्रीडम ऑफ नेविगेशन यानी समुद्री रास्तों की आजादी का समर्थन करता है। सीधे शब्दों में मलक्का स्टेट में टोल लगाने का कोई प्लान नहीं है। अब इस मुद्दे पर सिंगापुर ने भी अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। इसे भी पढ़ें: कभी भारत आकर देखो...ट्रंप को ईरान का खुला चैलेंजस्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। सिंगापुर के विदेश मंत्री वीविए ने साफ कह दिया है कि मलक्का और सिंगापुर स्टेट खुले हैं और फ्री रहने चाहिए। यानी इस पूरे इलाके के बड़े देश यह नहीं चाहते कि यहां से गुजरने वाले जहाजों पर कोई अतिरिक्त बोझ डाल दिया जाए। अब सबसे बड़ा सवाल कि क्या कोई देश ऐसा कर सकता है? यहां आता है अंतरराष्ट्रीय कानून यूनाइटेड नेशन कन्वेंशन ऑफ द लॉ ऑफ द सी। इस कानून के तहत दुनिया के सभी देशों के जहाजों को ट्रांजिट पैसेज का अधिकार है। खासकर समुद्री रास्तों पर बिना रुकावट गुजरने की छूट है। किनारे पर मौजूद देश आसानी से टोल या रोक नहीं लगा सकते हैं। यानी नियम साफ है। मलक्का जैसे इंटरनेशनल चेक पॉइंट पर टोल लगाना आसान नहीं है। अब जरा कल्पना कीजिए अगर मलक्का स्टेट में टोल लग जाता है तो क्या होगा? पहला शिपिंग कॉस्ट बढ़ जाएगी। दूसरा तेल और गैस महंगे हो जाएंगे।

PNSPNS
Apr 25, 2026 - 09:57
 0
Hormuz के बाद मलक्का  में लगेगा टोल? इंडोनेशिया ने दे दिया बड़ा जवाब!
दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक को लेकर अचानक बड़ा सवाल खड़ा हो गया कि क्या अब जहाजों से टोल वसूला जाएगा और अगर हां तो इसका असर अब पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। जहां एक तरफ स्टेट ऑफ हॉर्मोज को लेकर पहले से ही तनाव चरम पर है। वहीं अब स्टेट ऑफ मलक्का का नाम भी इस बहस में सामने आ गया। स्टेट ऑफ हॉर्मोज वो जगह है जहां से दुनिया का एक बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है। हाल ही में ईरान की तरफ से यह चर्चा तेज हुई कि यहां से गुजरने वाले जहाजों पर फीस यानी कि टोल लगाया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो सोचिए तेल महंगा होगा, शिपिंग कॉस्ट पड़ेगी और सीधे असर पड़ेगा आम आदमी की जेब पर। यही वजह है कि पूरी दुनिया इस मुद्दे को लेकर सतर्क है। हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से साफ कह दिया गया है कि ऐसी कोई खबर नहीं है। यह फेक न्यूज़ है।  

इसे भी पढ़ें: General Naravane के खुलासे से 'झूठ' का पर्दाफाश? BJP ने Rahul Gandhi से पूछे तीखे सवाल

स्टेट ऑफ मलक्का  इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के बीच से गुजरता है और इसे एशिया की लाइफ लाइन कहा जाता है। करीब 40% ग्लोबल ट्रेड यहीं से गुजरता है जिसमें तेल, गैस और जरूरी सामान शामिल हैं। अब जब हॉरर्मज में टोल की बात उठी तो इंडोनेशिया के फाइनेंस मिनिस्टर पुरब्या युधी सदेवा ने एक सवाल उठाया। क्या यह सही है कि हम इतने अहम रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से कोई चार्ज नहीं लेते? इस सवाल ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी। लेकिन अब इंडोनेशिया के विदेश मंत्री ने साफ कर दिया इंडोनेशिया ऐसा कोई टोल लगाने की योजना नहीं बना रहा है। उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया एक ट्रेंडिंग नेशन है और वो फ्रीडम ऑफ नेविगेशन यानी समुद्री रास्तों की आजादी का समर्थन करता है। सीधे शब्दों में मलक्का स्टेट में टोल लगाने का कोई प्लान नहीं है। अब इस मुद्दे पर सिंगापुर ने भी अपनी स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: कभी भारत आकर देखो...ट्रंप को ईरान का खुला चैलेंज

स्थिति बिल्कुल साफ कर दी है। सिंगापुर के विदेश मंत्री वीविए ने साफ कह दिया है कि मलक्का और सिंगापुर स्टेट खुले हैं और फ्री रहने चाहिए। यानी इस पूरे इलाके के बड़े देश यह नहीं चाहते कि यहां से गुजरने वाले जहाजों पर कोई अतिरिक्त बोझ डाल दिया जाए। अब सबसे बड़ा सवाल कि क्या कोई देश ऐसा कर सकता है? यहां आता है अंतरराष्ट्रीय कानून यूनाइटेड नेशन कन्वेंशन ऑफ द लॉ ऑफ द सी। इस कानून के तहत दुनिया के सभी देशों के जहाजों को ट्रांजिट पैसेज का अधिकार है। खासकर समुद्री रास्तों पर बिना रुकावट गुजरने की छूट है। किनारे पर मौजूद देश आसानी से टोल या रोक नहीं लगा सकते हैं। यानी नियम साफ है। मलक्का जैसे इंटरनेशनल चेक पॉइंट पर टोल लगाना आसान नहीं है। अब जरा कल्पना कीजिए अगर मलक्का स्टेट में टोल लग जाता है तो क्या होगा? पहला शिपिंग कॉस्ट बढ़ जाएगी। दूसरा तेल और गैस महंगे हो जाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow