High Protein Snack: शाम की Tea Time के लिए परफेक्ट हैं ये क्रिस्पी मूंग दाल कटलेट, नोट करें यह बेहद Simple Recipe

शाम की चाय का समय हो या घर में अचानक से मेहमान आ जाएं। तो हर किसी का चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है। लेकिन जब बात स्वाद के साथ सेहत की आती है। तो हम अक्सर इस सोच में पड़ जाते हैं कि हम ऐसा क्या बनाएं, जो खाने में हेल्दी और टेस्टी हो। ऐसे में 'मूंग दाल कटलेट' एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।  क्योंकि यह न सिर्फ बाहर से सुपर क्रिस्पी बल्कि अंदर से सॉफ्ट होता है। वहीं यह प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको क्रिस्पी, टेस्टी और हाई-प्रोटीन मूंग दाल कटलेट बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।सामग्रीमूंग दाल - 1 कपप्याज- 1हरी मिर्च- 2-3अदरक- 1 इंच टुकड़ाब्रेड क्रम्ब्स या चावल का आटा- आधा कपहरी धनिया- 2 बड़े चम्मचभुना जीरा पाउडर- आधा चम्मचलाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मचचाट मसाला- आधा चम्मचनमक स्वादानुसारतेल- तलने के लिएऐसे बनाएंसबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का सारा पानी अच्छे से निकालें। फिर मिक्सी के जार में डालें और बिना पानी मिलाएं और इसको हल्का दरदरा पीस लें। इसका एकदम बारीक पेस्ट न बनाएं, वरना कटलेट क्रिस्पी नहीं होंगे।पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, कद्दूकस किया अदरक और सभी सूखे मसाले डालकर मिक्स कर लें।वहीं इसमें कुरकुरापन देने के लिए चावल का आटा या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।अब दोनों हथेलियों पर हल्का सा तेल लगाकर मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर उसको अपना मनपसंद शेप देकर कटलेट तैयार कर लें।गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन या तवा रखें। फिर इसमें 2-3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो कटलेट्स को तवे पर रखें और दोनों ओर से इसको सुनहरा और क्रिस्पी होने तक धीमी से मीडियम आंच पर सेंक लें।वहीं अगर आप डाइट पर हैं और तेल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहते हैं। तो आप इन कटलेट्स को 'एयर फ्रायर' में या फिर ओवन में बेक कर लें।इस तरह से गरमा-गरम और सुपर हेल्दी मूंग दाल कटलेट बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इनको हरी चटनी या कैचप के साथ सर्व कर सकती हैं।

PNSPNS
Jul 16, 2026 - 17:17
 0
High Protein Snack: शाम की Tea Time के लिए परफेक्ट हैं ये क्रिस्पी मूंग दाल कटलेट, नोट करें यह बेहद Simple Recipe
शाम की चाय का समय हो या घर में अचानक से मेहमान आ जाएं। तो हर किसी का चटपटा और कुरकुरा खाने का मन करता है। लेकिन जब बात स्वाद के साथ सेहत की आती है। तो हम अक्सर इस सोच में पड़ जाते हैं कि हम ऐसा क्या बनाएं, जो खाने में हेल्दी और टेस्टी हो। ऐसे में 'मूंग दाल कटलेट' एकदम परफेक्ट ऑप्शन है।
 
क्योंकि यह न सिर्फ बाहर से सुपर क्रिस्पी बल्कि अंदर से सॉफ्ट होता है। वहीं यह प्रोटीन से भरपूर होने की वजह से यह आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको क्रिस्पी, टेस्टी और हाई-प्रोटीन मूंग दाल कटलेट बनाने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

मूंग दाल - 1 कप
प्याज- 1
हरी मिर्च- 2-3
अदरक- 1 इंच टुकड़ा
ब्रेड क्रम्ब्स या चावल का आटा- आधा कप
हरी धनिया- 2 बड़े चम्मच
भुना जीरा पाउडर- आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
चाट मसाला- आधा चम्मच
नमक स्वादानुसार
तेल- तलने के लिए

ऐसे बनाएं

सबसे पहले भीगी हुई मूंग दाल का सारा पानी अच्छे से निकालें। फिर मिक्सी के जार में डालें और बिना पानी मिलाएं और इसको हल्का दरदरा पीस लें। इसका एकदम बारीक पेस्ट न बनाएं, वरना कटलेट क्रिस्पी नहीं होंगे।

पिसी हुई दाल को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इसमें हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, हरा धनिया, कद्दूकस किया अदरक और सभी सूखे मसाले डालकर मिक्स कर लें।

वहीं इसमें कुरकुरापन देने के लिए चावल का आटा या ब्रेड क्रम्ब्स मिलाएं। फिर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।

अब दोनों हथेलियों पर हल्का सा तेल लगाकर मिश्रण का थोड़ा हिस्सा लेकर उसको अपना मनपसंद शेप देकर कटलेट तैयार कर लें।

गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन या तवा रखें। फिर इसमें 2-3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो कटलेट्स को तवे पर रखें और दोनों ओर से इसको सुनहरा और क्रिस्पी होने तक धीमी से मीडियम आंच पर सेंक लें।

वहीं अगर आप डाइट पर हैं और तेल बिल्कुल भी नहीं खाना चाहते हैं। तो आप इन कटलेट्स को 'एयर फ्रायर' में या फिर ओवन में बेक कर लें।

इस तरह से गरमा-गरम और सुपर हेल्दी मूंग दाल कटलेट बनकर तैयार हो जाएंगे। आप इनको हरी चटनी या कैचप के साथ सर्व कर सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow