Health Tips: अनार के साथ ना खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है खतरा

अनार एक ऐसा फल है जो टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। अनार को आप स्नैक्स के साथ-साथ सलाद या स्मूदी आदि में शामिल कर सकते हैं। यह फल विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर है। इसके सेवन से ना केवल इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, बल्कि यह पाचन सुधारने और आपकी स्किन को ग्लो पाने में मदद मिलती है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे किस अन्य फूड के साथ खाते हैं, यह भी बहुत अधिक मायने रखता है। दरअसल, कुछ फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। अनार के साथा कुछ फूड्स का सेवन पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है या फिर इससे आपके शरीर को अनार के पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अनार के साथ खाने से बचना चाहिए-इसे भी पढ़ें: PCOS Symptoms: PCOS और हार्मोन्स पर गर्मी के मौसम पर हो सकता है बुरा असर, जानिए क्या कहते एक्सपर्टडेयरी प्रोडक्ट्सअनार के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही व पनीर, आदि को साथ में खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अनार को डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ खाने से पाचन में समस्या हो सकती है। अनार की अम्लता और दूध के प्रोटीन के मिलने से पाचन में समस्या हो सकती है, जिससे गैस, सूजन और अपच हो सकता है। यह खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा समस्या बन सकता है जो दूध के प्रति सेंसेटिव होते हैं। इससे आपको एसिडिटी, गैस, और पेट में ऐंठन हो सकती है।सिट्रस फल अनार के साथ सिट्रस फल जैसे संतरा व नींबू, आदि का सेवन करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इन सिट्रस फल अनार के साथ मिलाने पर ज्यादा अम्लीय हो सकते हैं। दोनों का अम्लता स्तर अधिक होता है, जो पेट की लाइनिंग को परेशान कर सकता है और अपच या एसिड रिफ्लक्स की समस्या पैदा कर सकता है। इन दोनों को साथ में लेने से एसिड उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे हार्टबर्न और पेट की समस्या हो सकती है।अनानासअगर आप फ्रूट चाट बना रहे हैं तो अनानास और अनार को एक साथ ना खाएं। अनानास और अनार दोनों में अम्लीय गुण होते हैं, और इन्हें मिलाने से पेट में जलन हो सकती है। यह फूड कॉम्बिनेशन एसिड उत्पादन और पाचन संबंधी परेशानियों का कारण बन सकता है।  - मिताली जैन

PNSPNS
May 9, 2025 - 03:31
 0
Health Tips: अनार के साथ ना खाएं ये चीजें, सेहत को हो सकता है खतरा
अनार एक ऐसा फल है जो टेस्टी होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत अधिक फायदेमंद माना जाता है। अनार को आप स्नैक्स के साथ-साथ सलाद या स्मूदी आदि में शामिल कर सकते हैं। यह फल विटामिन्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर है। इसके सेवन से ना केवल इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है, बल्कि यह पाचन सुधारने और आपकी स्किन को ग्लो पाने में मदद मिलती है।
 
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि अनार का सेवन सेहत के लिए बहुत अधिक लाभदायक माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे किस अन्य फूड के साथ खाते हैं, यह भी बहुत अधिक मायने रखता है। दरअसल, कुछ फूड कॉम्बिनेशन सेहत के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। अनार के साथा कुछ फूड्स का सेवन पाचन समस्याओं का कारण बन सकता है या फिर इससे आपके शरीर को अनार के पोषक तत्वों को अच्छे से अवशोषित करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको अनार के साथ खाने से बचना चाहिए-

इसे भी पढ़ें: PCOS Symptoms: PCOS और हार्मोन्स पर गर्मी के मौसम पर हो सकता है बुरा असर, जानिए क्या कहते एक्सपर्ट

डेयरी प्रोडक्ट्स
अनार के साथ डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध, दही व पनीर, आदि को साथ में खाने से बचना चाहिए। दरअसल, अनार को डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ खाने से पाचन में समस्या हो सकती है। अनार की अम्लता और दूध के प्रोटीन के मिलने से पाचन में समस्या हो सकती है, जिससे गैस, सूजन और अपच हो सकता है। यह खासकर उन लोगों के लिए ज्यादा समस्या बन सकता है जो दूध के प्रति सेंसेटिव होते हैं। इससे आपको एसिडिटी, गैस, और पेट में ऐंठन हो सकती है।

सिट्रस फल 
अनार के साथ सिट्रस फल जैसे संतरा व नींबू, आदि का सेवन करना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इन सिट्रस फल अनार के साथ मिलाने पर ज्यादा अम्लीय हो सकते हैं। दोनों का अम्लता स्तर अधिक होता है, जो पेट की लाइनिंग को परेशान कर सकता है और अपच या एसिड रिफ्लक्स की समस्या पैदा कर सकता है। इन दोनों को साथ में लेने से एसिड उत्पादन बढ़ सकता है, जिससे हार्टबर्न और पेट की समस्या हो सकती है।

अनानास
अगर आप फ्रूट चाट बना रहे हैं तो अनानास और अनार को एक साथ ना खाएं। अनानास और अनार दोनों में अम्लीय गुण होते हैं, और इन्हें मिलाने से पेट में जलन हो सकती है। यह फूड कॉम्बिनेशन एसिड उत्पादन और पाचन संबंधी परेशानियों का कारण बन सकता है। 
 
- मिताली जैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow