Health Tips: Morning Fatigue से हैं परेशान? Deep Sleep के लिए अपनाएं ये दमदार Bedtime Health Tips

क्या आप भी दिनभर की भागदौड़, स्क्रीन के सामने घंटों बिताने और काम के तनाव के बाद सुबह उठते ही भारीपन और थकान महसूस करती हैं। अक्सर लोग अपनी सुबह को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन यह भूल जाते हैं कि शानदार सुबह की शुरूआत पिछली रात से हो जाती है। अगर रात में सुकून भरी नींद नहीं आती है, तो आपकी सुबह कभी एनर्जी से भरपूर नहीं हो सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले खुद के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है।हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो रात को बिस्तर पर जाने से पहले हम जो भी काम करते हैं, उसका सीधा हमारी नींद की क्वालिटी और अगली सुबह की एनर्जी पर पड़ता है। रात को सोने से पहले कुछ असरदार उपायों को अपनाकर आप रात को अच्छी नींद ले पाएंगी और अपने शरीर को भी अंदर से हील कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें: Yogasana: Yoga का पावरहाउस है 'विपरीत करणी' आसन, Stress और Aging की होगी छुट्टीकैमोमाइल टी का सेवनअच्छी नींद के लिए कैमोमाइल टी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एपिनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जोकि ब्रेन को नींद लाने वाले रिसेप्टर्स से जोड़ता है और चिंता को करता है। इसलिए सोने से करीब 30 मिनट पहले एक कप गर्म कैमोमाइल टी का सेवन करना चाहिए।क्राउन चक्र टैपिंग करेंअपने सिर के ऊपरी हिस्से पर अपनी उंगलियों से हल्की टैपिंग करनी चाहिए। ऐसा रोजाना 5 मिनट तक करने से दिन भर का मानसिक तनाव कम होता है और आपका मन भी शांत होता है। यह मेडिटेशन का असरदार और आसान तरीका है।कान की मालिश करेंकानों में कई नसों का केंद्र होता है। इसको धीरे से नीचे की तरफ खींचे और मालिश करें। ऐसा सिर्फ 1 मिनट करने से नर्वस सिस्टम को फौरन आराम मिलता है। वहीं शरीर को रेस्ट मोड में डाल देता है।पैरों की मालिश करेंबता दें कि पैरों के तलवों में शरीर के कई जरूरी प्रेशऱ पॉइंट्स होते हैं। कांसा वैंड से 5 मिनट तक पैरों की मालिश करने से थकान मिटती है और यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करता है।नट्स और सीड्स लेनारात से ही अगले दिन की तैयारी शुरू कर दें। मुट्ठी भर बादाम, कद्दू के बीज और अखरोट को पानी में भिगो दें। अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण और एनर्जी मिलती है।हेड ड्रॉप एक्सरसाइज करेंपीठ और गर्दन का दर्द दूर करने के लिए हेड ड्रॉप सबसे अच्छा ऑप्शन है। बिस्तर के किनारे लेटकर सिर को हल्का सा नीचे 1-5 मिनट के लिए लटकाएं। यह रीढ़ की हड्डी को आराम देने के साथ दिनभर की अकड़न को भी खत्म करता है।नाभि में लगाएं अरंडी का तेलबता दें कि नाभि हमारे शरीर का सेंटर पॉइंट होता है। इसलिए रात को सोने से पहले 2 बूंद अरंडी का तेल नाभि में लगाएं। यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखता है और स्किन व पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।सुप्त वीरासन बिस्तर पर जाने से पहले 1 से 5 मिनट तक सुप्त वीरासन की मुद्रा में रहें। यह आसन गहरी नींद लाने में मदद करता है और पैरों की थकान के साथ डाइजेशन संबंधी समस्या भी दूर होती है।बरतें ये सावधानीअगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या, चोट या फिर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आप इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

PNSPNS
Mar 20, 2026 - 14:47
 0
Health Tips: Morning Fatigue से हैं परेशान? Deep Sleep के लिए अपनाएं ये दमदार Bedtime Health Tips
क्या आप भी दिनभर की भागदौड़, स्क्रीन के सामने घंटों बिताने और काम के तनाव के बाद सुबह उठते ही भारीपन और थकान महसूस करती हैं। अक्सर लोग अपनी सुबह को बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं। लेकिन यह भूल जाते हैं कि शानदार सुबह की शुरूआत पिछली रात से हो जाती है। अगर रात में सुकून भरी नींद नहीं आती है, तो आपकी सुबह कभी एनर्जी से भरपूर नहीं हो सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले खुद के लिए कुछ समय निकालना जरूरी है।

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो रात को बिस्तर पर जाने से पहले हम जो भी काम करते हैं, उसका सीधा हमारी नींद की क्वालिटी और अगली सुबह की एनर्जी पर पड़ता है। रात को सोने से पहले कुछ असरदार उपायों को अपनाकर आप रात को अच्छी नींद ले पाएंगी और अपने शरीर को भी अंदर से हील कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Yogasana: Yoga का पावरहाउस है 'विपरीत करणी' आसन, Stress और Aging की होगी छुट्टी


कैमोमाइल टी का सेवन

अच्छी नींद के लिए कैमोमाइल टी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एपिनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। जोकि ब्रेन को नींद लाने वाले रिसेप्टर्स से जोड़ता है और चिंता को करता है। इसलिए सोने से करीब 30 मिनट पहले एक कप गर्म कैमोमाइल टी का सेवन करना चाहिए।

क्राउन चक्र टैपिंग करें

अपने सिर के ऊपरी हिस्से पर अपनी उंगलियों से हल्की टैपिंग करनी चाहिए। ऐसा रोजाना 5 मिनट तक करने से दिन भर का मानसिक तनाव कम होता है और आपका मन भी शांत होता है। यह मेडिटेशन का असरदार और आसान तरीका है।

कान की मालिश करें

कानों में कई नसों का केंद्र होता है। इसको धीरे से नीचे की तरफ खींचे और मालिश करें। ऐसा सिर्फ 1 मिनट करने से नर्वस सिस्टम को फौरन आराम मिलता है। वहीं शरीर को रेस्ट मोड में डाल देता है।

पैरों की मालिश करें

बता दें कि पैरों के तलवों में शरीर के कई जरूरी प्रेशऱ पॉइंट्स होते हैं। कांसा वैंड से 5 मिनट तक पैरों की मालिश करने से थकान मिटती है और यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायता करता है।

नट्स और सीड्स लेना

रात से ही अगले दिन की तैयारी शुरू कर दें। मुट्ठी भर बादाम, कद्दू के बीज और अखरोट को पानी में भिगो दें। अगली सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण और एनर्जी मिलती है।

हेड ड्रॉप एक्सरसाइज करें

पीठ और गर्दन का दर्द दूर करने के लिए हेड ड्रॉप सबसे अच्छा ऑप्शन है। बिस्तर के किनारे लेटकर सिर को हल्का सा नीचे 1-5 मिनट के लिए लटकाएं। यह रीढ़ की हड्डी को आराम देने के साथ दिनभर की अकड़न को भी खत्म करता है।

नाभि में लगाएं अरंडी का तेल

बता दें कि नाभि हमारे शरीर का सेंटर पॉइंट होता है। इसलिए रात को सोने से पहले 2 बूंद अरंडी का तेल नाभि में लगाएं। यह हार्मोनल संतुलन को बनाए रखता है और स्किन व पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।

सुप्त वीरासन 

बिस्तर पर जाने से पहले 1 से 5 मिनट तक सुप्त वीरासन की मुद्रा में रहें। यह आसन गहरी नींद लाने में मदद करता है और पैरों की थकान के साथ डाइजेशन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

बरतें ये सावधानी

अगर आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या, चोट या फिर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आप इन उपायों को करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow