HDI 2025: भारत में मानव विकास की प्रगति में मज़बूती, मगर चुनौतियाँ बरक़रार
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की वर्ष 2025 की मानव विकास रिपोर्ट, इस वर्ष मानव विकास की वैश्विक गति में गिरावट की ओर संकेत करती है. ख़ासतौर पर दक्षिण एशिया में यह गिरावट अधिक स्पष्ट है. लेकिन भारत इस क्षेत्र में एक अपवाद बनकर उभरा है - जहाँ मानव विकास के संकेतकों में निरन्तर प्रगति देखी गई है. भारत ने न केवल स्वास्थ्य, शिक्षा और आय के क्षेत्रों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किए हैं, बल्कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के ज़रिए समावेशी और स्थाई विकास का मार्ग भी प्रशस्त किया है.
What's Your Reaction?