Football मैदान से Iran का Silent Protest, AFC Cup में राष्ट्रगान न गाकर दुनिया को दिया संदेश

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एएफसी एशियन कप 2026 के दौरान ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ा साहसिक कदम उठाया। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के बीच, ईरानी खिलाड़ियों ने मैदान पर राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया। हालांकि इस मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने ईरान को 3-0 से हरा दिया, लेकिन ईरानी महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन ने दुनिया भर का ध्यान खींचा। The Iranian women’s national football team refused to sing the anthem of the Islamic Regime. Tonight. At the opening match of the Asian Cup. In front of the entire world.So, to all liberal Western women:Watch and learn.THIS is what real feminism looks like. pic.twitter.com/SriXGbipsY— Samantha Smith (@SamanthaTaghoy) March 3, 2026 इसे भी पढ़ें: Dubai में धमाकों का खौफ, संकट से निकलकर Bengaluru लौटीं PV Sindhu ने सुनाई आपबीतीभारत की किट को लेकर बढ़ी मुश्किलेंदूसरी ओर, भारतीय महिला फुटबॉल टीम (ब्लू टाइग्रेसेस) को वियतनाम के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले एक अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। AIFF द्वारा भेजी गई ट्रेनिंग जर्सी का साइज खिलाड़ियों के लिए बहुत छोटा है, क्योंकि वे जूनियर कैटेगरी के हिसाब से तैयार की गई थीं।किट मिलने में पहले ही देरी हो चुकी थी और अब गलत साइज होने के कारण टीम को पर्थ में स्थानीय स्तर पर नई किट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इस अव्यवस्था से टीम के सीनियर खिलाड़ी काफी नाराज हैं और उन्होंने पत्र लिखकर इस स्थिति को तुरंत सुधारने की मांग की है।

PNSPNS
Mar 3, 2026 - 13:10
 0
Football मैदान से Iran का Silent Protest, AFC Cup में राष्ट्रगान न गाकर दुनिया को दिया संदेश
ऑस्ट्रेलिया में चल रहे एएफसी एशियन कप 2026 के दौरान ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से पहले एक बड़ा साहसिक कदम उठाया। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और तनाव के बीच, ईरानी खिलाड़ियों ने मैदान पर राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया। हालांकि इस मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने ईरान को 3-0 से हरा दिया, लेकिन ईरानी महिलाओं के इस विरोध प्रदर्शन ने दुनिया भर का ध्यान खींचा।


इसे भी पढ़ें: Dubai में धमाकों का खौफ, संकट से निकलकर Bengaluru लौटीं PV Sindhu ने सुनाई आपबीती


भारत की किट को लेकर बढ़ी मुश्किलें

दूसरी ओर, भारतीय महिला फुटबॉल टीम (ब्लू टाइग्रेसेस) को वियतनाम के खिलाफ अपने पहले मैच से पहले एक अजीबोगरीब समस्या का सामना करना पड़ रहा है। AIFF द्वारा भेजी गई ट्रेनिंग जर्सी का साइज खिलाड़ियों के लिए बहुत छोटा है, क्योंकि वे जूनियर कैटेगरी के हिसाब से तैयार की गई थीं।

किट मिलने में पहले ही देरी हो चुकी थी और अब गलत साइज होने के कारण टीम को पर्थ में स्थानीय स्तर पर नई किट खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इस अव्यवस्था से टीम के सीनियर खिलाड़ी काफी नाराज हैं और उन्होंने पत्र लिखकर इस स्थिति को तुरंत सुधारने की मांग की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow