FIDE World Cup 2025 का आयोजन गोवा में होगा, 206 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, जानें पूरी डिटेल्स

मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने पुष्टि करते हुए बताया कि, गोवा 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक फिडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करेगा। वहीं इस प्रतिस्पर्धा में दुनियाभर के 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं ये सभी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान पाने के लिए आठ राउंड के नॉकआउट टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे।  वहीं हर राउंड जीतो या घर जाओ वाला होता है जिससे ये वर्ल्ड कप कैलेंडर के सबसे रोमांचक टूर्नामेंटों में से एक बन जाता है। टॉप तीन टीमें 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। गोवा ही क्यों?फिडे के अनुसार, गोवा के शानदार बीच, जीवंत संस्कृति और गर्मजोशी भरा आतिथ्य इस वैश्विक मुकाबले के लिए एक रोमांचक पृष्ठभूमि बनाते हैं। खिलाड़ी और फैंस इस विश्वस्तरीय शतरंज के साथ-साथ अपनी ऊर्जा और आकर्षण के लिए प्रसिद्ध इस जगह का भी अनुभव करेंगे। शतरंज के साथ भारत का गहरा संबंध है और हाल के वर्षो में देश एक वैश्विक ताकत बन गया है जिसे शीर्ष खिलाड़ी तैयार किए हैं और अहम टूर्नामेंटों की मेजबानी की है। वहीं इससे पहले साल 2002 में हैदराबाद में जब भारत ने शतरंज वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। उस दौरान विश्वनाथन आनंद चैंपियन बने थे। तब से भारतीय शतरंज काफी मजबूत हुआ है। फिलहाल, मौजूदा वर्ल्ड कप में विश्व चैंपियन डी गुकेश, आर प्रज्ञानंद और अर्जुन एरिगैसी जैसे खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि खिताब के मजबूत दावेदार भी माने जा रहे हैं। इस दौरान फिडे अध्यक्ष अर्काडी ड्वोर्कोविच ने कहा कि, भारत उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उत्साही फैंस के साथ, शतरंज के सबसे मजबूत देशों में से एक बन गया है। इस साल की शुरुआत में जॉर्जिया में आयोजित फिडे वर्ल्ड कप को गोवा में कराने पर गर्व है। ये शतरंज का एक उत्सव होगा जो दुनिया भर के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा।फिडे अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 90से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियोंके भाग लेने की उम्मीद है और ये शतरंज इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले आयोजनों में से एक होगा। इसके अलावा एआईसीएफ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने कहा कि, ये भारतीय शतरंज के लिए एक गौरवशाली पल है। हम एक ऐसा आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे फैस के जुनून और हमारे महासंघ की व्यावसायिकता, दोनो को प्रतिबिंबितकरे। ये वर्ल्ड कप न केव देश भर के लाखों लोगों को प्रेरित करेगा बल्कि शतरंज के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते कदको भी प्रदर्शित करेगा। हम भारत को गोवा में 2025 के वर्ल्ड कप की मेजबानी का सम्मान देने के लिए फिडे के बहुत आभारी हैं।  ???? The FIDE World Cup 2025 is coming to Goa! ????????????️ From October 30 to November 27, 2025, the world’s top players will gather on India’s west coast for one of the most exciting chess events.???? Every round is win-or-go-home, making the World Cup one of the most dramatic… pic.twitter.com/Kb4Pp5thln— International Chess Federation (@FIDE_chess) August 26, 2025

PNSPNS
Aug 27, 2025 - 04:30
 0
FIDE World Cup 2025 का आयोजन गोवा में होगा, 206 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा, जानें पूरी डिटेल्स
मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ ने पुष्टि करते हुए बताया कि, गोवा 30 अक्टूबर से 27 नवंबर तक फिडे वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी करेगा। वहीं इस प्रतिस्पर्धा में दुनियाभर के 206 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं ये सभी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में स्थान पाने के लिए आठ राउंड के नॉकआउट टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 
 
वहीं हर राउंड जीतो या घर जाओ वाला होता है जिससे ये वर्ल्ड कप कैलेंडर के सबसे रोमांचक टूर्नामेंटों में से एक बन जाता है। टॉप तीन टीमें 2026 के कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी। 

गोवा ही क्यों?
फिडे के अनुसार, गोवा के शानदार बीच, जीवंत संस्कृति और गर्मजोशी भरा आतिथ्य इस वैश्विक मुकाबले के लिए एक रोमांचक पृष्ठभूमि बनाते हैं। खिलाड़ी और फैंस इस विश्वस्तरीय शतरंज के साथ-साथ अपनी ऊर्जा और आकर्षण के लिए प्रसिद्ध इस जगह का भी अनुभव करेंगे। 

शतरंज के साथ भारत का गहरा संबंध है और हाल के वर्षो में देश एक वैश्विक ताकत बन गया है जिसे शीर्ष खिलाड़ी तैयार किए हैं और अहम टूर्नामेंटों की मेजबानी की है। 

वहीं इससे पहले साल 2002 में हैदराबाद में जब भारत ने शतरंज वर्ल्ड कप का आयोजन किया था। उस दौरान विश्वनाथन आनंद चैंपियन बने थे। तब से भारतीय शतरंज काफी मजबूत हुआ है। फिलहाल, मौजूदा वर्ल्ड कप में विश्व चैंपियन डी गुकेश, आर प्रज्ञानंद और अर्जुन एरिगैसी जैसे खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे जो कि खिताब के मजबूत दावेदार भी माने जा रहे हैं। 

इस दौरान फिडे अध्यक्ष अर्काडी ड्वोर्कोविच ने कहा कि, भारत उत्कृष्ट खिलाड़ियों और उत्साही फैंस के साथ, शतरंज के सबसे मजबूत देशों में से एक बन गया है। इस साल की शुरुआत में जॉर्जिया में आयोजित फिडे वर्ल्ड कप को गोवा में कराने पर गर्व है। ये शतरंज का एक उत्सव होगा जो दुनिया भर के खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए एक अनूठा अनुभव होगा।

फिडे अध्यक्ष ने आगे कहा कि, 90से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियोंके भाग लेने की उम्मीद है और ये शतरंज इतिहास में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले आयोजनों में से एक होगा। 

इसके अलावा एआईसीएफ के अध्यक्ष नितिन नारंग ने कहा कि, ये भारतीय शतरंज के लिए एक गौरवशाली पल है। हम एक ऐसा आयोजन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो हमारे फैस के जुनून और हमारे महासंघ की व्यावसायिकता, दोनो को प्रतिबिंबितकरे। ये वर्ल्ड कप न केव देश भर के लाखों लोगों को प्रेरित करेगा बल्कि शतरंज के वैश्विक केंद्र के रूप में भारत के बढ़ते कदको भी प्रदर्शित करेगा। हम भारत को गोवा में 2025 के वर्ल्ड कप की मेजबानी का सम्मान देने के लिए फिडे के बहुत आभारी हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow