Faridabad के Surajkund मेले में मातम, जान बचाते हुए Police Inspector शहीद, CM Saini ने किया मदद का ऐलान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने रविवार को सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बहादुरी की तारीफ की और उनके परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?शनिवार की शाम सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में खुशियों का माहौल तब मातम में बदल गया जब 'सुनामी' नाम का एक झूला अचानक टूट गया। उस वक्त झूले पर करीब 19 लोग सवार थे। झूला हवा में ही एक तरफ झुक गया और फिर सीधा जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में कई लोग घायल हुए और राहत कार्य के दौरान एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई। इसे भी पढ़ें: Northeast की लड़की से सरेआम छेड़छाड़, Viral Video ने Social Media पर मचाया बवालकौन थे जगदीश प्रसाद?पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेले में ड्यूटी पर थे। जैसे ही झूला गिरा, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जगदीश प्रसाद 1989 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 36 साल की सेवा के बाद वे इसी साल मार्च में रिटायर होने वाले थे।मुख्यमंत्री सैनी ने क्या कहा?मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पर्यटन मंत्री और बड़े अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा दी जाएगी।  इसे भी पढ़ें: Sanjay Raut का Salman Khan और RSS पर बड़ा हमला, पूछा- भाईजान सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए?पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाही कीपुलिस ने झूला चलाने वाले (संचालक) और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 'गैर-इरादतन हत्या' (धारा 105) का केस दर्ज किया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है।

PNSPNS
Feb 9, 2026 - 11:38
 0
Faridabad के Surajkund मेले में मातम, जान बचाते हुए Police Inspector शहीद, CM Saini ने किया मदद का ऐलान
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने रविवार को सूरजकुंड मेले में हुए हादसे पर गहरा दुख जताया। उन्होंने इस हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की बहादुरी की तारीफ की और उनके परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा?

शनिवार की शाम सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में खुशियों का माहौल तब मातम में बदल गया जब 'सुनामी' नाम का एक झूला अचानक टूट गया। उस वक्त झूले पर करीब 19 लोग सवार थे। झूला हवा में ही एक तरफ झुक गया और फिर सीधा जमीन पर आ गिरा। इस हादसे में कई लोग घायल हुए और राहत कार्य के दौरान एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई।
 

इसे भी पढ़ें: Northeast की लड़की से सरेआम छेड़छाड़, Viral Video ने Social Media पर मचाया बवाल


कौन थे जगदीश प्रसाद?

पलवल में तैनात इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद मेले में ड्यूटी पर थे। जैसे ही झूला गिरा, उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अंदर फंसे लोगों को निकालने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया। जगदीश प्रसाद 1989 में पुलिस में भर्ती हुए थे। 36 साल की सेवा के बाद वे इसी साल मार्च में रिटायर होने वाले थे।

मुख्यमंत्री सैनी ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पर्यटन मंत्री और बड़े अधिकारियों को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने कहा कि शहीद इंस्पेक्टर के परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा दी जाएगी। 
 

इसे भी पढ़ें: Sanjay Raut का Salman Khan और RSS पर बड़ा हमला, पूछा- भाईजान सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बुलाए गए?


पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाही की

पुलिस ने झूला चलाने वाले (संचालक) और उसके कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 'गैर-इरादतन हत्या' (धारा 105) का केस दर्ज किया गया है। मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष जांच टीम बनाई गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow