Durga Puja 2025: इस नवरात्रि दुर्गा पूजा पर करें इन मंदिरों के दर्शन, मां दुर्गा पूरी करेंगी हर मनोकामना

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उनकी कृपा पाने के लिए अधिक शुभ माना गया है। वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। नवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है और हर जगह पर अलग-अलग तरीकों से नवरात्रि का सेलिब्रेशन होता है। वहीं भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर नवरात्रि के पर्व को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है।नवरात्रि के मौके पर गरबा, डांडिया और भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। जिससे रौनक और भी कई गुना बढ़ जाती है। वहीं भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जोकि नवरात्रि पर दुर्गा पूजा के लिए काफी फेमस हैं। यहां पर आपको नवरात्रि का रंग सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि को खास तरीके से मनाना चाहती हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दुर्गा पूजा के मौके पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: रामचरितमानस- जानिये भाग-32 में क्या क्या हुआकालीघाट मंदिर, कोलकाता, पश्चिम बंगालकोलकाता की दुर्गा पूजा काफी ज्यादा भव्य तरीके से होती है। इस दौरान यहां का नजारा एकदम अलग होता है। नवरात्रि के मौके पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस खूबसूरत राज्य में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल लगते हैं, इस दौरान महिलाएं विशेष रूप से तैयार होती हैं। नवरात्रि पर यहां सिंदूर से होली खेली जाती है। यहां पर स्थित कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इसलिए आपको नवरात्रि के मौके पर एक बार यहां जरूर आना चाहिए।वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीरवैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। वैष्णो देवी मंदिर में पूरे साल यहां पर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन नवरात्रि के मौके पर यहां का अलग ही नजारा होता है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु कठिन चढ़ाई करते हैं और 'जय माता दी' के जयकारे लगाते हैं। नवरात्रि के दिनों में मां वैष्णों के मंदिर में विशेष पूजा होती है। इसलिए इस दुर्गा पूजा में आप वैष्णों देवी मंदिर आ सकते हैं और यहां पर भक्तों के लिए विशेष भंडारे और जागरण होते हैं।विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर भी नवरात्रि के मौके पर एक अलग तरीके से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यहां पर मां विंध्यवासिी अपने श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में इस दुर्गा पूजा आप भी यहां पर दर्शन के लिए आ सकते हैं।अंबाजी मंदिर, गुजरातबता दें कि गुजरात का अंबाजी मंदिर शक्ति उपासना के लिए बेहतर स्थान माना जाता है। नवरात्रि के मौके पर यहां पर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। नवरात्रि के खास मौके पर मंदिर को दिव्य और भव्य तरीके से सजाया जाता है।कामाख्या देवी मंदिर, असमअसम का कामाख्या देवी मंदिर में भी नवरात्रि के मौके पर भक्तों से भरा रहता है। कामाख्या मंदिर तांत्रिक सिद्धियों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ किए जाते हैं। ऐसे में आप भी इस दुर्गा पूजा के मौके पर मंदिर आकर दर्शन कर सकते हैं।

PNSPNS
Sep 16, 2025 - 04:29
 0
Durga Puja 2025: इस नवरात्रि दुर्गा पूजा पर करें इन मंदिरों के दर्शन, मां दुर्गा पूरी करेंगी हर मनोकामना
नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और उनकी कृपा पाने के लिए अधिक शुभ माना गया है। वैदिक पंचांग के मुताबिक इस बार 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो रही है। नवरात्रि का पर्व बेहद खास माना जाता है और हर जगह पर अलग-अलग तरीकों से नवरात्रि का सेलिब्रेशन होता है। वहीं भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जहां पर नवरात्रि के पर्व को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है।

नवरात्रि के मौके पर गरबा, डांडिया और भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। जिससे रौनक और भी कई गुना बढ़ जाती है। वहीं भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जोकि नवरात्रि पर दुर्गा पूजा के लिए काफी फेमस हैं। यहां पर आपको नवरात्रि का रंग सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी इस नवरात्रि को खास तरीके से मनाना चाहती हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर दुर्गा पूजा के मौके पर दर्शन के लिए जा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: रामचरितमानस- जानिये भाग-32 में क्या क्या हुआ


कालीघाट मंदिर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल

कोलकाता की दुर्गा पूजा काफी ज्यादा भव्य तरीके से होती है। इस दौरान यहां का नजारा एकदम अलग होता है। नवरात्रि के मौके पर शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस खूबसूरत राज्य में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल लगते हैं, इस दौरान महिलाएं विशेष रूप से तैयार होती हैं। नवरात्रि पर यहां सिंदूर से होली खेली जाती है। यहां पर स्थित कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। इसलिए आपको नवरात्रि के मौके पर एक बार यहां जरूर आना चाहिए।

वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर

वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। वैष्णो देवी मंदिर में पूरे साल यहां पर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन नवरात्रि के मौके पर यहां का अलग ही नजारा होता है। माता के दर्शन के लिए श्रद्धालु कठिन चढ़ाई करते हैं और 'जय माता दी' के जयकारे लगाते हैं। नवरात्रि के दिनों में मां वैष्णों के मंदिर में विशेष पूजा होती है। इसलिए इस दुर्गा पूजा में आप वैष्णों देवी मंदिर आ सकते हैं और यहां पर भक्तों के लिए विशेष भंडारे और जागरण होते हैं।

विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्यवासिनी देवी मंदिर भी नवरात्रि के मौके पर एक अलग तरीके से सजाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि यहां पर मां विंध्यवासिी अपने श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। ऐसे में इस दुर्गा पूजा आप भी यहां पर दर्शन के लिए आ सकते हैं।

अंबाजी मंदिर, गुजरात

बता दें कि गुजरात का अंबाजी मंदिर शक्ति उपासना के लिए बेहतर स्थान माना जाता है। नवरात्रि के मौके पर यहां पर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। नवरात्रि के खास मौके पर मंदिर को दिव्य और भव्य तरीके से सजाया जाता है।

कामाख्या देवी मंदिर, असम

असम का कामाख्या देवी मंदिर में भी नवरात्रि के मौके पर भक्तों से भरा रहता है। कामाख्या मंदिर तांत्रिक सिद्धियों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां पर नवरात्रि के मौके पर विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ किए जाते हैं। ऐसे में आप भी इस दुर्गा पूजा के मौके पर मंदिर आकर दर्शन कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow