Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर

अक्सर खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण डायबिटीज बीमारी का खतरा बना रहता है। डायबिटीज की बीमारी एक साइलेंट किलर है, जो धीरे-धीरे शरीर को खराब करती है। पिछले कुछ सालों में भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डायबिटीज की बीमारी एक तरह का मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है जिसमें शरीर या पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या उसे इसका ठीक से उपयोग करने में दिक्कत रहती है। इसलिए शरीर में इंसुलिन की कमी होने से शुगर का स्तर बढ़ने लगता है जो किडनी, स्किन, हृदय, आंखों और ओवरऑल पूरी हेल्थ को प्रभावित करता है।आपको बता दें कि, डायबिटीज की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन बच्चों, किशोर और युवा वयस्क टाइप 1 डायबिटीज से अधिक प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, टाइप 2 डायबिटीज 40 वर्ष की आयु के बाद के वयस्कों में अधिक घेरती है। यह बीमारी किडनी और दिल की बीमारियों का भी एक बड़ा रिस्क फैक्टर है।अक्सर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुबह हाई ब्लड शुगर महससू होता है और उनमें गले और मुंह में शुष्की, रात भर बार-बार पेशाब करने के बाद भी पेशाब की थैली का भारी होना, नजर कमजोर होना और भूख जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं  डायबिटीज के ऐसे लक्षण जिन्हें कभी-भी नहीं भूलना चाहिए।सुबह दिखने वाले इन संकेतों को कभी न भूलेंहेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह नजर आने वाले ये लक्षण दिन में नहीं दिखते हैं, जैसे कि खुजली, थकान, कमजोरी, ज्यादा भूख लगना, ज्यादा प्यास लगना दिन और रात दोनों में हो सकता है। वजन कम होना, ठीक ना होने वाले घाव, प्राइवेट पार्ट में खुजली ये सभी लक्षण आपको दिन भर फील हो सकते हैं।डायबिटीज के अन्य लक्षण - अधिक भूख लगना - अचानक वजन कम होना - हाथों-पैरों में झुनझुनी होना - थकावट, कमजोरी और शुष्क त्वचा होना - घावों का धीरे-धीरे भरना - ज्यादा प्यास लगना - रात के समय अत्यधिक पेशाब आना - संक्रमण और बालों का झड़ना ये सभी लक्षण टाइप 2 डायबिटीज के आम लक्षण है। वहीं, टाइप 1 डायबिटीज में लोगों को मतली, पेट दर्द, उल्टी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

PNSPNS
Jun 17, 2026 - 09:10
 0
Diabetes Warning Signs: सुबह शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझिए बज गई खतरे की घंटी, ना करें इग्नोर
अक्सर खराब जीवनशैली और गलत खानपान के कारण डायबिटीज बीमारी का खतरा बना रहता है। डायबिटीज की बीमारी एक साइलेंट किलर है, जो धीरे-धीरे शरीर को खराब करती है। पिछले कुछ सालों में भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। डायबिटीज की बीमारी एक तरह का मेटाबॉलिक डिसॉर्डर है जिसमें शरीर या पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या उसे इसका ठीक से उपयोग करने में दिक्कत रहती है। इसलिए शरीर में इंसुलिन की कमी होने से शुगर का स्तर बढ़ने लगता है जो किडनी, स्किन, हृदय, आंखों और ओवरऑल पूरी हेल्थ को प्रभावित करता है।
आपको बता दें कि, डायबिटीज की बीमारी किसी भी उम्र में हो सकती है, लेकिन बच्चों, किशोर और युवा वयस्क टाइप 1 डायबिटीज से अधिक प्रभावित हो सकते हैं। वहीं, टाइप 2 डायबिटीज 40 वर्ष की आयु के बाद के वयस्कों में अधिक घेरती है। यह बीमारी किडनी और दिल की बीमारियों का भी एक बड़ा रिस्क फैक्टर है।
अक्सर डायबिटीज से पीड़ित लोगों को सुबह हाई ब्लड शुगर महससू होता है और उनमें गले और मुंह में शुष्की, रात भर बार-बार पेशाब करने के बाद भी पेशाब की थैली का भारी होना, नजर कमजोर होना और भूख जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। आइए आपको बताते हैं  डायबिटीज के ऐसे लक्षण जिन्हें कभी-भी नहीं भूलना चाहिए।

सुबह दिखने वाले इन संकेतों को कभी न भूलें
हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि सुबह नजर आने वाले ये लक्षण दिन में नहीं दिखते हैं, जैसे कि खुजली, थकान, कमजोरी, ज्यादा भूख लगना, ज्यादा प्यास लगना दिन और रात दोनों में हो सकता है। वजन कम होना, ठीक ना होने वाले घाव, प्राइवेट पार्ट में खुजली ये सभी लक्षण आपको दिन भर फील हो सकते हैं।

डायबिटीज के अन्य लक्षण
 - अधिक भूख लगना

 - अचानक वजन कम होना

 - हाथों-पैरों में झुनझुनी होना

 - थकावट, कमजोरी और शुष्क त्वचा होना

 - घावों का धीरे-धीरे भरना

 - ज्यादा प्यास लगना

 - रात के समय अत्यधिक पेशाब आना

 - संक्रमण और बालों का झड़ना

 ये सभी लक्षण टाइप 2 डायबिटीज के आम लक्षण है। वहीं, टाइप 1 डायबिटीज में लोगों को मतली, पेट दर्द, उल्टी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow