Devendra Fadnavis ने Chakan की समस्याओं पर दिया जवाब, कहा सरकार करेगी समाधान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे जिले के चाकण औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को गंभीर मानते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जिलाधिकारियों के माध्यम से संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर इनके समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक कंपनियों ने अपना परिचालन शुरू किया है और सक्रिय कंपनियां भी सबसे अधिक हैं। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चाकण का मुद्दा गंभीर है और हमने इसे गंभीरता से लिया है।ऐसा लगता है कि पांच-सात एजेंसियों के कारण समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी किसी एक के पास नहीं है। हम पुणे के जिलाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी देने और उनके अधीन सभी एजेंसियों के बीच समन्वय करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ फडणवीस चाकण की स्थिति और औद्योगिक क्षेत्र के अपने दौरे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। चाकण, पुणे शहर के पास स्थित प्रमुख वाहन विनिर्माण केंद्र है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पवार के पोस्ट पर इसलिए प्रतिक्रिया दी ताकि वरिष्ठ नेता को गलत जानकारी न मिले। उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा महाराष्ट्र के हितों के बारे में सोचते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन तक गलत जानकारी न पहुंचे, मैंने सही जानकारी दी।’’ फडणवीस ने कंपनियों को आकर्षित करने के मामले में महाराष्ट्र के रिकॉर्ड का बचाव करते हुए कहा कि राज्य में परिचालन शुरू करने वाली औद्योगिक इकाइयों की संख्या सबसे अधिक है और सक्रिय कंपनियों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन कंपनियों के आंकड़े देकर गुमराह कर रहे हैं, जिन्होंने राज्य में कभी अपना परिचालन शुरू ही नहीं किया। पवार ने चाकण औद्योगिक क्षेत्र में गंभीर यातायात बाधित होने और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण 20 कंपनियों के अपना कारोबार स्थानांतरित करने की योजना पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई थी।

PNSPNS
Aug 16, 2026 - 10:53
 0
Devendra Fadnavis ने Chakan की समस्याओं पर दिया जवाब, कहा सरकार करेगी समाधान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुणे जिले के चाकण औद्योगिक क्षेत्र में बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को गंभीर मानते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार जिलाधिकारियों के माध्यम से संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर इनके समाधान के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक कंपनियों ने अपना परिचालन शुरू किया है और सक्रिय कंपनियां भी सबसे अधिक हैं। फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चाकण का मुद्दा गंभीर है और हमने इसे गंभीरता से लिया है।

ऐसा लगता है कि पांच-सात एजेंसियों के कारण समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी किसी एक के पास नहीं है। हम पुणे के जिलाधिकारी को इसकी जिम्मेदारी देने और उनके अधीन सभी एजेंसियों के बीच समन्वय करने का प्रयास कर रहे हैं।’’ फडणवीस चाकण की स्थिति और औद्योगिक क्षेत्र के अपने दौरे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के प्रमुख शरद पवार द्वारा की गई सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे। चाकण, पुणे शहर के पास स्थित प्रमुख वाहन विनिर्माण केंद्र है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने पवार के पोस्ट पर इसलिए प्रतिक्रिया दी ताकि वरिष्ठ नेता को गलत जानकारी न मिले। उन्होंने कहा, ‘‘पवार साहब वरिष्ठ नेता हैं और हमेशा महाराष्ट्र के हितों के बारे में सोचते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए कि उन तक गलत जानकारी न पहुंचे, मैंने सही जानकारी दी।’’ फडणवीस ने कंपनियों को आकर्षित करने के मामले में महाराष्ट्र के रिकॉर्ड का बचाव करते हुए कहा कि राज्य में परिचालन शुरू करने वाली औद्योगिक इकाइयों की संख्या सबसे अधिक है और सक्रिय कंपनियों की संख्या भी सबसे ज्यादा है।

उन्होंने दावा किया कि कुछ लोग उन कंपनियों के आंकड़े देकर गुमराह कर रहे हैं, जिन्होंने राज्य में कभी अपना परिचालन शुरू ही नहीं किया। पवार ने चाकण औद्योगिक क्षेत्र में गंभीर यातायात बाधित होने और अपर्याप्त बुनियादी ढांचे के कारण 20 कंपनियों के अपना कारोबार स्थानांतरित करने की योजना पर बृहस्पतिवार को चिंता जताई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow