Delhi: सार्वजनिक शौचालय के पास मिला व्यक्ति का शव, चाकू के घाव थे

पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला, जिस पर धारदार हथियार के कई घाव थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि नियमित गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी ने मुकेश को सार्वजनिक शौचालय के पास पड़ा हुआ देखा। उसे बुधवार रात को करीब 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुरी पुलिस थाने में मुकेश को एक कुख्यात अपराधीऔर हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज किया गया था जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मृतक के शरीर पर पाए गए घावों से यह प्रतीत होता है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर या उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

PNSPNS
Jan 15, 2026 - 14:04
 0
Delhi: सार्वजनिक शौचालय के पास मिला व्यक्ति का शव, चाकू के घाव थे

पूर्वी दिल्ली के कल्याण पुरी इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय के पास 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला, जिस पर धारदार हथियार के कई घाव थे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि नियमित गश्त पर निकले एक पुलिसकर्मी ने मुकेश को सार्वजनिक शौचालय के पास पड़ा हुआ देखा। उसे बुधवार रात को करीब 11 बजे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, कल्याणपुरी पुलिस थाने में मुकेश को एक कुख्यात अपराधीऔर हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज किया गया था जिसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, मृतक के शरीर पर पाए गए घावों से यह प्रतीत होता है कि उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चलेगा। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर या उसके आसपास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow