Delhi में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज, सफदरजंग में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग में जनवरी 2023 के बाद से सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 16 जनवरी 2023 को पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी मार्ग पर पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। वहीं, रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और आयानगर में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में दर्ज न्यूनतम तापमान 2010 के बाद का सबसे कम तापमान रहा। इसके बाद दूसरी बार सबसे कम तापमान सात जनवरी 2013 को दर्ज किया गया था। इस दिन पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। दिल्ली के सभी मौसम केंद्रों ने सामान्य से कम तापमान दर्ज किया, जो पूरी दिल्ली में शीत लहर की स्थिति के बने रहने का संकेत है। राष्ट्रीय राजधानी पिछले चार दिनों से शीत लहर की चपेट में है और यह संभावना जताई जा रही है कि यह अगले दिन यानी कल भी जारी रहेगी। इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

PNSPNS
Jan 15, 2026 - 14:04
 0
Delhi में इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज, सफदरजंग में तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को कड़ाके की ठंड पड़ी और इस मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र, सफदरजंग में जनवरी 2023 के बाद से सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 16 जनवरी 2023 को पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

पालम में न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोधी मार्ग पर पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा। वहीं, रिज स्टेशन पर न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और आयानगर में 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम में दर्ज न्यूनतम तापमान 2010 के बाद का सबसे कम तापमान रहा। इसके बाद दूसरी बार सबसे कम तापमान सात जनवरी 2013 को दर्ज किया गया था। इस दिन पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था।

दिल्ली के सभी मौसम केंद्रों ने सामान्य से कम तापमान दर्ज किया, जो पूरी दिल्ली में शीत लहर की स्थिति के बने रहने का संकेत है। राष्ट्रीय राजधानी पिछले चार दिनों से शीत लहर की चपेट में है और यह संभावना जताई जा रही है कि यह अगले दिन यानी कल भी जारी रहेगी। इसके साथ ही आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 349 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के अनुसार, 0 से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow