Daily Menu से हो गए हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Kale Chane ki Chatni, मिलेगा खट्टा-मीठा और Spicy Twist

क्या आपने कभी काले चने की चटनी खाईं? अगर नहीं तो एक बार अपने घर पर इसे जरुर बनाएं। काले चने की चटनी का स्वाद भी गजब का होता और यह खाने में भी हेल्दी होती है। रोजाना एक तरह का खाना खाकर आप भी बोर हो गए होंगे। इसलिए अपने टेस्ट में नयापन लाने के लिए घर में बनाएं काले चने की चटनी। इसमें काफी प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही यह खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। आइए आपको काले चने की चटनी की रेसिपी बताते हैं।काले चने की चटनी के लिए सामग्री-काले चने-1 कप भीगे हुए-लहसुन- 8-10-अदरक-1 इंच-हरी मिर्च- 3-4-ताजा हरा धनिया-1 कप-काला नमक-1/2 छोटा चम्मच-सादा नमक- स्वादानुसार-नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच-सरसों का तेल- 2 छोटे चम्मच-टमाटर-1-कटा हुआ प्याज- 1 छोटा-हींग- 1 चुटकीकाले चने की चटनी बनाने की विधि - रात के समय काले चनों को भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह कुकर में 4-5 सीटी लगाकर इसे अच्छे से उबाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि चना पूरी तरह से उबाल जाएं और नरम नजर आए। - इसके बाद एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल या घी गर्म करें। अब इसमें जीरा, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का से भून लें। - इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर पकाएं, जब तक यह टमाटर नरम न हो जाए। - अब इसमें उबले हुए काले चने डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट के लिए भून लें। जिससे मसालों का स्वाद चनों में अंदर तक मिक्स कर लें। - इसके बाद गैस को बंद करें और इस पूरे मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब इस मिश्रण को मिक्सी के जार में डालें। फिर हरा धनिया और थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लें। - इस चटनी को आप एक बाउल में निकाल लें। नींबू का रस मिलाएं। यदि आप और भी स्वाद चाहती हैं, तो राई और करी पत्तों का तड़का लगा सकते हैं।  - तैयार है आपकी चटपटी और स्वादिष्ट काले चने की चटनी।  इसको आप पराठों, पूरी या दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं। 

PNSPNS
Aug 22, 2026 - 16:53
 0
Daily Menu से हो गए हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Kale Chane ki Chatni, मिलेगा खट्टा-मीठा और Spicy Twist
क्या आपने कभी काले चने की चटनी खाईं? अगर नहीं तो एक बार अपने घर पर इसे जरुर बनाएं। काले चने की चटनी का स्वाद भी गजब का होता और यह खाने में भी हेल्दी होती है। रोजाना एक तरह का खाना खाकर आप भी बोर हो गए होंगे। इसलिए अपने टेस्ट में नयापन लाने के लिए घर में बनाएं काले चने की चटनी। 
इसमें काफी प्रोटीन पाया जाता है। इसके साथ ही यह खट्टा-मीठा और चटपटा स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। आइए आपको काले चने की चटनी की रेसिपी बताते हैं।

काले चने की चटनी के लिए सामग्री
-काले चने-1 कप भीगे हुए
-लहसुन- 8-10
-अदरक-1 इंच
-हरी मिर्च- 3-4
-ताजा हरा धनिया-1 कप
-काला नमक-1/2 छोटा चम्मच
-सादा नमक- स्वादानुसार
-नींबू का रस-1 बड़ा चम्मच
-सरसों का तेल- 2 छोटे चम्मच
-टमाटर-1
-कटा हुआ प्याज- 1 छोटा
-हींग- 1 चुटकी

काले चने की चटनी बनाने की विधि
 - रात के समय काले चनों को भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह कुकर में 4-5 सीटी लगाकर इसे अच्छे से उबाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि चना पूरी तरह से उबाल जाएं और नरम नजर आए।

 - इसके बाद एक पैन में एक छोटा चम्मच तेल या घी गर्म करें। अब इसमें जीरा, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का से भून लें।

 - इसमें कटा हुआ प्याज डालें और सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमें कटे हुए टमाटर और थोड़ा सा नमक डालकर पकाएं, जब तक यह टमाटर नरम न हो जाए।

 - अब इसमें उबले हुए काले चने डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए 2 मिनट के लिए भून लें। जिससे मसालों का स्वाद चनों में अंदर तक मिक्स कर लें।

 - इसके बाद गैस को बंद करें और इस पूरे मिश्रण को पूरी तरह ठंडा होने दें। अब इस मिश्रण को मिक्सी के जार में डालें। फिर हरा धनिया और थोड़ा सा पानी डालकर दरदरा पीस लें।

 - इस चटनी को आप एक बाउल में निकाल लें। नींबू का रस मिलाएं। यदि आप और भी स्वाद चाहती हैं, तो राई और करी पत्तों का तड़का लगा सकते हैं। 

 - तैयार है आपकी चटपटी और स्वादिष्ट काले चने की चटनी।  इसको आप पराठों, पूरी या दाल-चावल के साथ भी खा सकते हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow