Daily Breakfast से हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Recipe, Paneer Stuffed Idli से मिलेगी भरपूर एनर्जी

रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं। डेली पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर हर कोई बोरियत महसूस जरुर करता है। इस बार नाश्ते में आप भी कुछ यूनिक डिश जरुर ट्राई करें। साउथ इंडियन फूड्स की बात आती है, सबसे पहले जुबान पर इडली-डोसा ही आता है। इस बार आप इडली में ट्विस्ट देकर कुछ स्वादिष्ट और मजेदार डिश बना सकते हैं। आजकल लोग इडली खाना कई तरीकों से पसंद कर रहे हैं, जैसे कि फ्राइड इडली, मसाला इडली, ग्रेवी वाली इडली। यदि आपको प्रोटीन और कैल्शियम चाहिए, तो पनीर स्टफ्ड इडली जरुर बनाएं।सामग्री-इडली बैटर- जरूरत के अनुसार-पनीर- 150 ग्राम-प्याज- 1 छोटा-हरी मिर्च- 1-नमक- स्वादानुसार-हरा धनिया- थोड़ा सा-तेल- सांचे को ग्रीस करने के लिए-मसाले- स्वादानुसारकैसे बनाएं पनीर स्‍टफ्ड इडली? - सबसे पहले आप पनीर की स्टफिंग को तैयार कर लें। इसके लिए पनीर को अच्छी तरह मैश या ग्रेट कर लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा नमक और अपनी पसंद के हिसाब से मसाले डालकर इसे अच्छे से मिला लें। - यदि आप चाहें तो इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल सकते हैं। जब पनीर अच्छे से मिल जाए, तो स्टफिंग को एक तरफ रख सकते हैं। - इसके बाद इडली के सांचे में थोड़ा सा बैटर डालें। ध्यान रखें कि सांचा पूरा भरे नहीं। इसके बाद बैटर के ऊपर पनीर की थोड़ी-सी स्टफिंग रखें। -   अब स्टफिंग के बैटर को अच्छे से ढक दें। इसके लिए ऊपर से थोड़ा और इडली बैटर डालें। ध्यान रखें कि पनीर बाहर से दिखाई न दे और बैटर स्टफिंग को पूरी तरह से कवर कर लें। - फिर इडली के सांचे को स्टीमर में रख दें। इडली को भाप में अच्छी तरह से पकने दें। जब इडली पक जाए तो सांचे को बाहर निकाल लें और थोड़ी देर के लिए इसे ठंडा होने दें। - इसके बाद चम्मच या इडली स्टिक की मदद से इडली को सांचे से बाहर निकाल लें। आपका गरमा-गरम पनीर स्टफ्ड इडली तैयार है।इन बातों का रखें ध्यान - स्टफिंग ज्यादा गीली न हो। - इडली सांच में बैटर भरते समय स्टफिंग के लिए जगह जरुर बचाएं। - इडली को भांप में अच्छे पकने दें। - सांचे में तेल जरुर लगाएं, ऐसे करने से आपकी इडली आसानी से निकल सकती है। - इडली को ज्यादा देर तक पकाएंगे, तो वह सख्त हो जाएगी। - इसको आप गरमा-गरम सर्व करें।

PNSPNS
Aug 29, 2026 - 14:15
 0
Daily Breakfast से हैं बोर? ट्राई करें यह Unique Recipe, Paneer Stuffed Idli से मिलेगी भरपूर एनर्जी
रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर हम सभी बोर हो जाते हैं। डेली पोहा, पराठा या ब्रेड खाकर हर कोई बोरियत महसूस जरुर करता है। इस बार नाश्ते में आप भी कुछ यूनिक डिश जरुर ट्राई करें। साउथ इंडियन फूड्स की बात आती है, सबसे पहले जुबान पर इडली-डोसा ही आता है। 
इस बार आप इडली में ट्विस्ट देकर कुछ स्वादिष्ट और मजेदार डिश बना सकते हैं। आजकल लोग इडली खाना कई तरीकों से पसंद कर रहे हैं, जैसे कि फ्राइड इडली, मसाला इडली, ग्रेवी वाली इडली। यदि आपको प्रोटीन और कैल्शियम चाहिए, तो पनीर स्टफ्ड इडली जरुर बनाएं।

सामग्री
-इडली बैटर- जरूरत के अनुसार
-पनीर- 150 ग्राम
-प्याज- 1 छोटा
-हरी मिर्च- 1
-नमक- स्वादानुसार
-हरा धनिया- थोड़ा सा
-तेल- सांचे को ग्रीस करने के लिए
-मसाले- स्वादानुसार

कैसे बनाएं पनीर स्‍टफ्ड इडली?
 - सबसे पहले आप पनीर की स्टफिंग को तैयार कर लें। इसके लिए पनीर को अच्छी तरह मैश या ग्रेट कर लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, थोड़ा नमक और अपनी पसंद के हिसाब से मसाले डालकर इसे अच्छे से मिला लें।

 - यदि आप चाहें तो इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल सकते हैं। जब पनीर अच्छे से मिल जाए, तो स्टफिंग को एक तरफ रख सकते हैं।

 - इसके बाद इडली के सांचे में थोड़ा सा बैटर डालें। ध्यान रखें कि सांचा पूरा भरे नहीं। इसके बाद बैटर के ऊपर पनीर की थोड़ी-सी स्टफिंग रखें।

 -   अब स्टफिंग के बैटर को अच्छे से ढक दें। इसके लिए ऊपर से थोड़ा और इडली बैटर डालें। ध्यान रखें कि पनीर बाहर से दिखाई न दे और बैटर स्टफिंग को पूरी तरह से कवर कर लें।

 - फिर इडली के सांचे को स्टीमर में रख दें। इडली को भाप में अच्छी तरह से पकने दें। जब इडली पक जाए तो सांचे को बाहर निकाल लें और थोड़ी देर के लिए इसे ठंडा होने दें।

 - इसके बाद चम्मच या इडली स्टिक की मदद से इडली को सांचे से बाहर निकाल लें। आपका गरमा-गरम पनीर स्टफ्ड इडली तैयार है।

इन बातों का रखें ध्यान
 - स्टफिंग ज्यादा गीली न हो।
 - इडली सांच में बैटर भरते समय स्टफिंग के लिए जगह जरुर बचाएं।
 - इडली को भांप में अच्छे पकने दें।
 - सांचे में तेल जरुर लगाएं, ऐसे करने से आपकी इडली आसानी से निकल सकती है।
 - इडली को ज्यादा देर तक पकाएंगे, तो वह सख्त हो जाएगी।
 - इसको आप गरमा-गरम सर्व करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow