Coimbatore North Assembly Seat: Coimbatore North का चौकोना मुकाबला, BJP, DMK, TVK में कौन मारेगा बाजी

कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र राज्य विधानसभा के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह राज्य विधानसभा का 118वां निर्वाचन क्षेत्र है। कोयंबटूर नॉर्थ एक सामान्य सीट है, जोकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नहीं है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम, नाम तमिलर काची और विजय की TVK मुख्य रूप से आमने-सामने हैं। ऐसे में तमिलनाडु की कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।किसके बीच मुकाबलाइस बार भी इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां पर भाजपा ने वनथी श्रीनिवासन को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं डीएमके ने सेंथमिल सेलवन पर भरोसा जताया है। टीवीके पार्टी के नेता वी संपतकुमार चुनावी रण में हैं और एनटीके से जी नर्मदा भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हालांकि यह तो नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि इस सीट पर किसने बाजी मारी है।इसे भी पढ़ें: Kolathur Assembly Seat: क्या CM Stalin बचा पाएंगे अपना किला? विपक्ष ने रचा 'चक्रव्यूह'पिछले चुनावसाल 2021 के चुनाव में AIADMK के अम्मान के अर्जुनन ने इस सीट से जीत हासिल की थी। वहीं साल 2016 में भी इस सीट पर एआईएडीएमके के अरुन कुमार पीआरजी ने सीट पर कब्जा जमाया था।जानिए कब आएंगे नतीजेतमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी की 23 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। वहीं राज्य विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती भी सभी सीटों पर 04 मई 2026 को होगी।

PNSPNS
Apr 22, 2026 - 11:45
 0
Coimbatore North Assembly Seat: Coimbatore North का चौकोना मुकाबला, BJP, DMK, TVK में कौन मारेगा बाजी
कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र राज्य विधानसभा के 234 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह राज्य विधानसभा का 118वां निर्वाचन क्षेत्र है। कोयंबटूर नॉर्थ एक सामान्य सीट है, जोकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित नहीं है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी, द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम, नाम तमिलर काची और विजय की TVK मुख्य रूप से आमने-सामने हैं। ऐसे में तमिलनाडु की कोयंबटूर नॉर्थ विधानसभा सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

किसके बीच मुकाबला

इस बार भी इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। यहां पर भाजपा ने वनथी श्रीनिवासन को चुनावी मैदान में उतारा है। तो वहीं डीएमके ने सेंथमिल सेलवन पर भरोसा जताया है। टीवीके पार्टी के नेता वी संपतकुमार चुनावी रण में हैं और एनटीके से जी नर्मदा भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। हालांकि यह तो नतीजे आने के बाद ही साफ होगा कि इस सीट पर किसने बाजी मारी है।

इसे भी पढ़ें: Kolathur Assembly Seat: क्या CM Stalin बचा पाएंगे अपना किला? विपक्ष ने रचा 'चक्रव्यूह'

पिछले चुनाव

साल 2021 के चुनाव में AIADMK के अम्मान के अर्जुनन ने इस सीट से जीत हासिल की थी। वहीं साल 2016 में भी इस सीट पर एआईएडीएमके के अरुन कुमार पीआरजी ने सीट पर कब्जा जमाया था।

जानिए कब आएंगे नतीजे

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों पर एक फेज यानी की 23 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। वहीं राज्य विधानसभा चुनाव में डाले गए वोटों की गिनती भी सभी सीटों पर 04 मई 2026 को होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow