Chai Par Sameeksha: Pahalgam के बदले का इंतजार था मगर PM Modi बीच में Caste Census क्यों ले आये?

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने पहलगाम आतंकी हमला और उसको लेकर हो रही राजनीति तथा जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज दुबे ने कहा कि भारत की ओर से कार्रवाई शुरू हो चुकी है और हम कह सकते हैं कि युद्ध भी अब शुरू हो चुका है। फिलहाल भारत-पाकिस्तान की आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर कमर तोड़ने की कोशिश कर रहा है। नीरज दुबे ने कहा कि जब से भारत ने यह निर्णय लिया कि सिंधु जल समझौता को स्थगित किया जाएगा तब से पाकिस्तान यह कह रहा है कि यह युद्ध की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल कूटनीतिक और आर्थिक तौर पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन आगे यह सैन्य कार्रवाई में भी तब्दील हो सकता है, इस पर नजर रहने वाली है। भारत की फिलहाल पहली नीति यही है कि पाकिस्तान को आर्थिक तंगी में धकेला जाए। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति जैसे ही खराब होगी वैसे ही भारत इस युद्ध में आगे निकल सकता है। नीरज दुबे ने आगे कहा कि इतना ही नहीं, भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान के खिलाफ दबाव बना रहा है। भारत फिर से पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने का दबाव बना रहा है। अगर ऐसा संभव होता है तो पाकिस्तान के आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो सकती है। पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। भले ही पाकिस्तान की ओर से बयान आ रहे हैं लेकिन असली स्थिति पाकिस्तान को ही पता है। पाकिस्तान के नेता भले ही टीवी चैनलों पर बयान दे रहे हैं लेकिन वह सरकार और सेना के बीच जंग छिड़ी हुई है। वहां के सेना अध्यक्ष पर सरकार हमलावर हो गई है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की स्थिति खराब होती दिखाई दे रही है। उन्हें भारत की ओर से एक्शन का डर सता रहा है। पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट के बाद उबरने की कोशिश कर रहा था लेकिन वहां के नेता अध्यक्ष के एक बयान ने उसकी स्थिति को और खराब कर दी है। इसे भी पढ़ें: 'भारत पर बुरी नजर रखने वालों को ‘मुंहतोड़ जवाब’ देना मेरी जिम्मेदारी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ताजा बयाननीरज दुबे ने कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि कई लोग यहां रहते हैं, खाते यहां की हैं लेकिन गाते पाकिस्तान की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक भी जगह भारत का झंडा दिखा दीजिए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन हमारे देश में ऐसा है। बोलने की आजादी का लोग अब गलत मतलब निकालने लगे हैं। देश प्रेम के मामले में पाकिस्तान हमसे आगे दिखाई देता है। सभी एक सूर में बात करते हैं। लेकिन भारत में ऐसे उदाहरण कम मिलते हैं। पाकिस्तान ने कभी कोई युद्ध नहीं जीता। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने जो कुछ कहा वह उन लोगों को तमाचा है जो पहलगाम हमले को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान लक्ष्मण रेखा खींचने की कोशिश कर रहा है लेकिन उन नेताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिन्होंने इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान को खुश करने वाला बयान दिया है।जातिगत जनगणना मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रॉक है। इसको लेकर नीरज दुबे ने कहा कि न सिर्फ हिंदू बल्कि मुसलमान में भी जातियों की जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना 2021 में होनी थी। वह नहीं हो पाई है। ऐसे में आने वाले कुछ वर्षों में यह जनगणना कराई जाएगी। उसके बाद डीलिमिटेशन होगा। जनगणना कराई जानी चाहिए। इसी के आधार पर योजनाएं बनती हैं। उन्होंने कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर एक जबर्दस्त अभियान चलाया था जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा था। यही कारण है कि भाजपा की सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

PNSPNS
May 6, 2025 - 03:30
 0
Chai Par Sameeksha: Pahalgam के बदले का इंतजार था मगर PM Modi बीच में Caste Census क्यों ले आये?
प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने पहलगाम आतंकी हमला और उसको लेकर हो रही राजनीति तथा जातिगत जनगणना के मुद्दे पर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे। नीरज दुबे ने कहा कि भारत की ओर से कार्रवाई शुरू हो चुकी है और हम कह सकते हैं कि युद्ध भी अब शुरू हो चुका है। फिलहाल भारत-पाकिस्तान की आर्थिक और कूटनीतिक तौर पर कमर तोड़ने की कोशिश कर रहा है। नीरज दुबे ने कहा कि जब से भारत ने यह निर्णय लिया कि सिंधु जल समझौता को स्थगित किया जाएगा तब से पाकिस्तान यह कह रहा है कि यह युद्ध की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि अभी तो फिलहाल कूटनीतिक और आर्थिक तौर पर कार्रवाई की जा रही है। लेकिन आगे यह सैन्य कार्रवाई में भी तब्दील हो सकता है, इस पर नजर रहने वाली है। भारत की फिलहाल पहली नीति यही है कि पाकिस्तान को आर्थिक तंगी में धकेला जाए। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति जैसे ही खराब होगी वैसे ही भारत इस युद्ध में आगे निकल सकता है। 

नीरज दुबे ने आगे कहा कि इतना ही नहीं, भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान के खिलाफ दबाव बना रहा है। भारत फिर से पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डालने का दबाव बना रहा है। अगर ऐसा संभव होता है तो पाकिस्तान के आर्थिक स्थिति और भी कमजोर हो सकती है। पाकिस्तान की मुश्किलें लगातार बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। भले ही पाकिस्तान की ओर से बयान आ रहे हैं लेकिन असली स्थिति पाकिस्तान को ही पता है। पाकिस्तान के नेता भले ही टीवी चैनलों पर बयान दे रहे हैं लेकिन वह सरकार और सेना के बीच जंग छिड़ी हुई है। वहां के सेना अध्यक्ष पर सरकार हमलावर हो गई है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान की स्थिति खराब होती दिखाई दे रही है। उन्हें भारत की ओर से एक्शन का डर सता रहा है। पाकिस्तान गहरे आर्थिक संकट के बाद उबरने की कोशिश कर रहा था लेकिन वहां के नेता अध्यक्ष के एक बयान ने उसकी स्थिति को और खराब कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: 'भारत पर बुरी नजर रखने वालों को ‘मुंहतोड़ जवाब’ देना मेरी जिम्मेदारी', रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का ताजा बयान

नीरज दुबे ने कहा कि यह हमारे देश का दुर्भाग्य है कि कई लोग यहां रहते हैं, खाते यहां की हैं लेकिन गाते पाकिस्तान की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में एक भी जगह भारत का झंडा दिखा दीजिए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। लेकिन हमारे देश में ऐसा है। बोलने की आजादी का लोग अब गलत मतलब निकालने लगे हैं। देश प्रेम के मामले में पाकिस्तान हमसे आगे दिखाई देता है। सभी एक सूर में बात करते हैं। लेकिन भारत में ऐसे उदाहरण कम मिलते हैं। पाकिस्तान ने कभी कोई युद्ध नहीं जीता। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने जो कुछ कहा वह उन लोगों को तमाचा है जो पहलगाम हमले को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस आलाकमान लक्ष्मण रेखा खींचने की कोशिश कर रहा है लेकिन उन नेताओं के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई है जिन्होंने इस मुद्दे को लेकर पाकिस्तान को खुश करने वाला बयान दिया है।

जातिगत जनगणना मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रॉक है। इसको लेकर नीरज दुबे ने कहा कि न सिर्फ हिंदू बल्कि मुसलमान में भी जातियों की जनगणना होगी। उन्होंने कहा कि जनगणना 2021 में होनी थी। वह नहीं हो पाई है। ऐसे में आने वाले कुछ वर्षों में यह जनगणना कराई जाएगी। उसके बाद डीलिमिटेशन होगा। जनगणना कराई जानी चाहिए। इसी के आधार पर योजनाएं बनती हैं। उन्होंने कहा कि हाल के लोकसभा चुनाव में विपक्ष ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर एक जबर्दस्त अभियान चलाया था जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा था। यही कारण है कि भाजपा की सरकार ने जातिगत जनगणना को लेकर बड़ा कदम उठाया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow