Ceigall India की बड़ी छलांग, MP में लगाएगी 1700 करोड़ का Mega Solar Project
सीगल इंडिया को रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड से बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) से जुड़ी 220 मेगावाट की सौर परियोजना का ठेका मिला है। इसकी अनुमानित लागत 1,700 करोड़ रुपये है। कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह परियोजना शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये हासिल की गई। सीगल इंडिया लिमिटेड को मध्य प्रदेश के मुरैना सोलर पार्क में यूनिट-1 (220 मेगावाट) के विकास के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) से नौ फरवरी 2026 का आशय पत्र (एलओए) मिला। परियोजना के लिए उद्धृत शूल्क 2.70 रुपये प्रति यूनिट है जबकि अनुमानित परियोजना मूल्य (जीएसटी सहित) करीब 1,700 करोड़ रुपये है। इस परियोजना की निर्माण अवधि 24 महीने और इसके बाद परिचालन अवधि 25 वर्ष की होगी। कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है और यह भारत के व्यापक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों को समर्थन देगी। भारत को ऊर्जा बदलाव और कार्बन मुक्त उद्देश्य के प्रतिबद्ध हैं सीगल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रमनीक सहगल ने कहा, ‘‘ यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को मजबूत करती है। हम भारत के ऊर्जा बदलाव तथा कार्बन मुक्त उद्देश्यों के अनुरूप इसे कुशलता से पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं।
सीगल इंडिया को रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड से बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) से जुड़ी 220 मेगावाट की सौर परियोजना का ठेका मिला है। इसकी अनुमानित लागत 1,700 करोड़ रुपये है।
कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि यह परियोजना शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के जरिये हासिल की गई। सीगल इंडिया लिमिटेड को मध्य प्रदेश के मुरैना सोलर पार्क में यूनिट-1 (220 मेगावाट) के विकास के लिए रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड (आरयूएमएसएल) से नौ फरवरी 2026 का आशय पत्र (एलओए) मिला। परियोजना के लिए उद्धृत शूल्क 2.70 रुपये प्रति यूनिट है जबकि अनुमानित परियोजना मूल्य (जीएसटी सहित) करीब 1,700 करोड़ रुपये है।
इस परियोजना की निर्माण अवधि 24 महीने और इसके बाद परिचालन अवधि 25 वर्ष की होगी। कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से मध्य प्रदेश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है और यह भारत के व्यापक स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन लक्ष्यों को समर्थन देगी।
भारत को ऊर्जा बदलाव और कार्बन मुक्त उद्देश्य के प्रतिबद्ध हैं
सीगल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक रमनीक सहगल ने कहा, ‘‘ यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में हमारी मौजूदगी को मजबूत करती है। हम भारत के ऊर्जा बदलाव तथा कार्बन मुक्त उद्देश्यों के अनुरूप इसे कुशलता से पूरा करने को प्रतिबद्ध हैं।
What's Your Reaction?