Banke Bihari Temple: सिर्फ जन्माष्टमी पर होती है बांके बिहारी की मंगला आरती, जानें क्या है वजह

वृंदावन धाम में बांके बिहारी मंदिर भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। रोजाना और खास पर्व पर इस मंदिर में भक्तों की खास भीड़ देखने को मिलती है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से जुड़े कई रहस्य हैं। इनमें से एक रहस्य बांके बिहारी की मंगला आरती से जुड़ा है। बता दें कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रोजाना सुबह मंगला आरती नहीं की जाती है। बाकी अन्य मंदिरों में मंगला आरती होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बांके बिहारी मंदिर में रोजाना मंगला आरती क्यों नहीं होती है।जानिए क्या है वजहपौराणिक कथा के मुताबिक बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती नहीं की जाती है। क्योंकि रात के समय बांके बिहारी निधिवन के राज मंदिर में गोपियों के संग रास रचाने जाते हैं। फिर रात के तीसरे पहले में ठाकुर जी मंदिर पहुंचते हैं। यहां पर ठाकुर जी की सेवा बाल स्वरूप में की जाती है। इस कारण उनको सुबह देर से उठाया जाता है।इसे भी पढ़ें: Laddu Gopal Idol Travel Rules: लड्डू गोपाल को यात्रा पर ले जाना सही या गलत, जानिए क्या कहते हैं शास्त्रसाल में सिर्फ एक बार ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का आयोजन किया जाता है। इस आरती में अधिक से अधिक भक्त शामिल होते हैं। वहीं रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात को 12 बजे बांके बिहारी का अभिषेक किया जाता है। फिर उसके बाद मंगला आरती की जाती है। इस दिन ठाकुर जी निधिवन में रास रचाने नहीं जाते हैं।मंदिर की टाइमिंगबांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 08:45 मिनट से कर सकते हैं। वहीं दोपहर में मंदिर के पट 01 बजे तक बंद होंगे। वहीं शाम को 04:30 मिनट से रात 08:30 मिनट तक दर्शन करने जा सकते हैं।

PNSPNS
Aug 13, 2025 - 04:30
 0
Banke Bihari Temple: सिर्फ जन्माष्टमी पर होती है बांके बिहारी की मंगला आरती, जानें क्या है वजह
वृंदावन धाम में बांके बिहारी मंदिर भक्तों के बीच आस्था का केंद्र बना हुआ है। रोजाना और खास पर्व पर इस मंदिर में भक्तों की खास भीड़ देखने को मिलती है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर से जुड़े कई रहस्य हैं। इनमें से एक रहस्य बांके बिहारी की मंगला आरती से जुड़ा है। बता दें कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में रोजाना सुबह मंगला आरती नहीं की जाती है। बाकी अन्य मंदिरों में मंगला आरती होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बांके बिहारी मंदिर में रोजाना मंगला आरती क्यों नहीं होती है।

जानिए क्या है वजह

पौराणिक कथा के मुताबिक बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती नहीं की जाती है। क्योंकि रात के समय बांके बिहारी निधिवन के राज मंदिर में गोपियों के संग रास रचाने जाते हैं। फिर रात के तीसरे पहले में ठाकुर जी मंदिर पहुंचते हैं। यहां पर ठाकुर जी की सेवा बाल स्वरूप में की जाती है। इस कारण उनको सुबह देर से उठाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Laddu Gopal Idol Travel Rules: लड्डू गोपाल को यात्रा पर ले जाना सही या गलत, जानिए क्या कहते हैं शास्त्र


साल में सिर्फ एक बार ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का आयोजन किया जाता है। इस आरती में अधिक से अधिक भक्त शामिल होते हैं। वहीं रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन रात को 12 बजे बांके बिहारी का अभिषेक किया जाता है। फिर उसके बाद मंगला आरती की जाती है। इस दिन ठाकुर जी निधिवन में रास रचाने नहीं जाते हैं।

मंदिर की टाइमिंग

बांके बिहारी मंदिर में दर्शन सुबह 08:45 मिनट से कर सकते हैं। वहीं दोपहर में मंदिर के पट 01 बजे तक बंद होंगे। वहीं शाम को 04:30 मिनट से रात 08:30 मिनट तक दर्शन करने जा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow