Attack on Venezuela LIVE Updates: National Emergency का ऐलान, Missile Attack से दहला Caracas, दुनिया में तनाव

शनिवार तड़के राजधानी काराकास में बम धमाकों की खबरों के बाद वेनेजुएला में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला में हुए विस्फोटों और सैन्य गतिविधियों की पुष्टि की और स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) और संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन बैठकें बुलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “इस समय काराकास पर बमबारी हो रही है। पूरी दुनिया को सूचित किया जाता है कि उन्होंने वेनेजुएला पर हमला किया है। वे मिसाइलों से बमबारी कर रहे हैं।”शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा था कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले से रिकॉर्ड किए गए और बृहस्पतिवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बनाना और उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा था कि दबाव बनाने का यह अभियान अगस्त में कैरिबियाई सागर में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य तैनाती के साथ शुरू हुआ था और कई महीनों से जारी है।

PNSPNS
Jan 4, 2026 - 17:16
 0
Attack on Venezuela LIVE Updates: National Emergency का ऐलान, Missile Attack से दहला Caracas, दुनिया में तनाव
शनिवार तड़के राजधानी काराकास में बम धमाकों की खबरों के बाद वेनेजुएला में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने वेनेजुएला में हुए विस्फोटों और सैन्य गतिविधियों की पुष्टि की और स्थिति से निपटने के लिए अमेरिकी राज्यों के संगठन (ओएएस) और संयुक्त राष्ट्र की आपातकालीन बैठकें बुलाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा, “इस समय काराकास पर बमबारी हो रही है। पूरी दुनिया को सूचित किया जाता है कि उन्होंने वेनेजुएला पर हमला किया है। वे मिसाइलों से बमबारी कर रहे हैं।”

शुक्रवार को वेनेजुएला ने कहा था कि वह मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के लिए अमेरिका के साथ एक समझौते पर बातचीत के लिए तैयार है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने पहले से रिकॉर्ड किए गए और बृहस्पतिवार को प्रसारित एक साक्षात्कार में कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला में सरकार बदलने के लिए दबाव बनाना और उसके विशाल तेल भंडार तक पहुंच हासिल करना चाहता है। उन्होंने कहा था कि दबाव बनाने का यह अभियान अगस्त में कैरिबियाई सागर में बड़े पैमाने पर अमेरिकी सैन्य तैनाती के साथ शुरू हुआ था और कई महीनों से जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow