Assam: राज्यसभा चुनाव में BJP ने खेला दांव, कणाद पुरकायस्थ को बनाया उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को असम से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को जारी अधिसूचना में भाजपा ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों के लिए कणाद पुरकायस्थ के नाम को मंजूरी दे दी है।" पुरकायस्थ वर्तमान में भाजपा असम प्रदेश के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।इससे पहले असम भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के 13 वरिष्ठ नेताओं को नामित किया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 3 जून को गुवाहाटी में हुई राज्य चुनाव समिति की बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया गया। असम की दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को आवंटित की गई है। शेष सीट के लिए राज्य चुनाव समिति को 13 आवेदन प्राप्त हुए और सभी नामों को अंतिम विचार के लिए भाजपा की राष्ट्रीय समिति को भेज दिया गया है।

PNSPNS
Jun 8, 2025 - 03:30
 0
Assam: राज्यसभा चुनाव में BJP ने खेला दांव, कणाद पुरकायस्थ को बनाया उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए कणाद पुरकायस्थ को असम से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शनिवार को जारी अधिसूचना में भाजपा ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने असम में आगामी द्विवार्षिक राज्यसभा चुनावों के लिए कणाद पुरकायस्थ के नाम को मंजूरी दे दी है।" पुरकायस्थ वर्तमान में भाजपा असम प्रदेश के सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

इससे पहले असम भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए पार्टी के 13 वरिष्ठ नेताओं को नामित किया था। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पार्टी प्रभारी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में 3 जून को गुवाहाटी में हुई राज्य चुनाव समिति की बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया गया। असम की दो राज्यसभा सीटों में से एक सीट भाजपा की सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) को आवंटित की गई है। शेष सीट के लिए राज्य चुनाव समिति को 13 आवेदन प्राप्त हुए और सभी नामों को अंतिम विचार के लिए भाजपा की राष्ट्रीय समिति को भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow