Ambani की Reliance को सबसे बड़ा झटका, Stock Market Crash में डूब गए 3.12 लाख करोड़।

शेयर बाजार में पिछले सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और इसका सीधा असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों के बाजार मूल्य पर पड़ा हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में करीब 3.12 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई हैं। इस दौरान सबसे बड़ा नुकसान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।बता दें कि पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,090.2 अंकों यानी करीब 2.7 प्रतिशत तक टूट गया। वहीं, एनएसई निफ्टी में भी 532.65 अंकों यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, रुपये में कमजोरी और महंगाई की बढ़ती चिंता ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्य में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,34,445.77 करोड़ रुपये घटकर 18,08,420.81 करोड़ रुपये रह गया हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक को भी बड़ा झटका लगा और उसका बाजार मूल्य 52,245.3 करोड़ रुपये घटकर 8,88,862.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।गौरतलब है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण भी 47,415.04 करोड़ रुपये कम होकर 8,19,062.65 करोड़ रुपये रह गया हैं। वहीं बजाज फाइनेंस के मूल्य में 27,892.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 20,630.01 करोड़ रुपये घटकर 11,82,069.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया हैं। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट दर्ज की गई है।हालांकि इस गिरावट भरे माहौल में भारती एयरटेल ने मजबूती दिखाई हैं। कंपनी का बाजार मूल्य 42,470.13 करोड़ रुपये बढ़कर 11,60,525.16 करोड़ रुपये हो गया हैं। यह शीर्ष 10 कंपनियों में एकमात्र ऐसी कंपनी रही, जिसने पिछले सप्ताह निवेशकों को राहत दी।विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से बाजार में चिंता और बढ़ गई हैं। इसका असर आयात लागत, महंगाई और कंपनियों के मुनाफे पर पड़ सकता हैं। यही वजह है कि निवेशकों ने कई बड़े शेयरों में बिकवाली की है।मौजूद आंकड़ों के अनुसार, बाजार मूल्य के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई हैं। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा है।

PNSPNS
May 18, 2026 - 09:32
 0
Ambani की Reliance को सबसे बड़ा झटका, Stock Market Crash में डूब गए 3.12 लाख करोड़।
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और इसका सीधा असर देश की सबसे बड़ी कंपनियों के बाजार मूल्य पर पड़ा हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 9 कंपनियों के कुल बाजार पूंजीकरण में करीब 3.12 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई हैं। इस दौरान सबसे बड़ा नुकसान मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ है।

बता दें कि पिछले सप्ताह 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2,090.2 अंकों यानी करीब 2.7 प्रतिशत तक टूट गया। वहीं, एनएसई निफ्टी में भी 532.65 अंकों यानी 2.2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई हैं। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव, रुपये में कमजोरी और महंगाई की बढ़ती चिंता ने निवेशकों का भरोसा कमजोर किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्य में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली हैं। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,34,445.77 करोड़ रुपये घटकर 18,08,420.81 करोड़ रुपये रह गया हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक को भी बड़ा झटका लगा और उसका बाजार मूल्य 52,245.3 करोड़ रुपये घटकर 8,88,862.32 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

गौरतलब है कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस का बाजार पूंजीकरण भी 47,415.04 करोड़ रुपये कम होकर 8,19,062.65 करोड़ रुपये रह गया हैं। वहीं बजाज फाइनेंस के मूल्य में 27,892.28 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्य 20,630.01 करोड़ रुपये घटकर 11,82,069.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया हैं। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के बाजार पूंजीकरण में भी गिरावट दर्ज की गई है।

हालांकि इस गिरावट भरे माहौल में भारती एयरटेल ने मजबूती दिखाई हैं। कंपनी का बाजार मूल्य 42,470.13 करोड़ रुपये बढ़कर 11,60,525.16 करोड़ रुपये हो गया हैं। यह शीर्ष 10 कंपनियों में एकमात्र ऐसी कंपनी रही, जिसने पिछले सप्ताह निवेशकों को राहत दी।

विशेषज्ञों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचने से बाजार में चिंता और बढ़ गई हैं। इसका असर आयात लागत, महंगाई और कंपनियों के मुनाफे पर पड़ सकता हैं। यही वजह है कि निवेशकों ने कई बड़े शेयरों में बिकवाली की है।

मौजूद आंकड़ों के अनुसार, बाजार मूल्य के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई हैं। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow