Amazon India का Delivery Network होगा मजबूत, 5 साल में बेड़े में शामिल होंगे 1000 से ज्यादा Electric Trucks

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बेड़े को बढ़ाने के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ मिलकर चार्जिंग एवं परिवहन विकल्पों का विस्तार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिकी कंपनी ने अगले पांच वर्षों में भारत में अपने परिचालन में 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक ट्रकों को शामिल करने की योजना बनाई है। ये ट्रक मौजूदा 10,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े में जुड़ेंगे। अमेजन के उपाध्यक्ष (वैश्विक इंजीनियरिंग एवं संवहनीयता) एंड्रियास मार्शनर ने सार्वजनिक ईवी चार्जिंग ढांचे की सीमित उपलब्धता पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह समस्या केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने बिजली उपलब्धता, ग्रिड क्षमता तथा चार्जिंग अवसंरचना से जुड़ी दिक्कतों का भी उल्लेख किया। मार्शनर ने बताया कि भारत में अमेजन के ईवी परिचालन का बड़ा हिस्सा आपूर्ति केंद्रों पर स्थापित चार्जिंग सुविधाओं के जरिए संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त क्षमता वाले सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार ईवी अपनाने और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देगा। इस दिशा में कंपनी विभिन्न साझेदारों के साथ काम कर रही है। कंपनी अंतिम चरण की आपूर्ति से आगे भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ा रही है। मार्शनर ने कहा कि भारत में स्थानीय वितरण आंशिक रूप से छोटे इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए पहले ही किया जा रहा है। अमेजन ने हाल में वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता आयशर के साथ साझेदारी कर 1,000 इलेक्ट्रिक ट्रकों को तैनात करने की घोषणा की है। इसके अलावा, कंपनी हरित माल परिवहन के अवसर तलाशने के लिए भारतीय रेलवे के साथ भी काम कर रही है।

PNSPNS
Jun 13, 2026 - 13:19
 0
Amazon India का Delivery Network होगा मजबूत, 5 साल में बेड़े में शामिल होंगे 1000 से ज्यादा Electric Trucks

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बेड़े को बढ़ाने के लिए विभिन्न साझेदारों के साथ मिलकर चार्जिंग एवं परिवहन विकल्पों का विस्तार कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अमेरिकी कंपनी ने अगले पांच वर्षों में भारत में अपने परिचालन में 1,000 से अधिक इलेक्ट्रिक ट्रकों को शामिल करने की योजना बनाई है। ये ट्रक मौजूदा 10,000 इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े में जुड़ेंगे।

अमेजन के उपाध्यक्ष (वैश्विक इंजीनियरिंग एवं संवहनीयता) एंड्रियास मार्शनर ने सार्वजनिक ईवी चार्जिंग ढांचे की सीमित उपलब्धता पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यह समस्या केवल भारत तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने बिजली उपलब्धता, ग्रिड क्षमता तथा चार्जिंग अवसंरचना से जुड़ी दिक्कतों का भी उल्लेख किया। मार्शनर ने बताया कि भारत में अमेजन के ईवी परिचालन का बड़ा हिस्सा आपूर्ति केंद्रों पर स्थापित चार्जिंग सुविधाओं के जरिए संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पर्याप्त क्षमता वाले सार्वजनिक चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार ईवी अपनाने और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देगा।

इस दिशा में कंपनी विभिन्न साझेदारों के साथ काम कर रही है। कंपनी अंतिम चरण की आपूर्ति से आगे भी इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग बढ़ा रही है। मार्शनर ने कहा कि भारत में स्थानीय वितरण आंशिक रूप से छोटे इलेक्ट्रिक ट्रकों के जरिए पहले ही किया जा रहा है। अमेजन ने हाल में वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता आयशर के साथ साझेदारी कर 1,000 इलेक्ट्रिक ट्रकों को तैनात करने की घोषणा की है। इसके अलावा, कंपनी हरित माल परिवहन के अवसर तलाशने के लिए भारतीय रेलवे के साथ भी काम कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow