Ahmedabad जाने वाला Air India का विमान संदिग्ध धुएं के संकेत पर Delhi लौटा

अहमदाबाद जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान कार्गो क्षेत्र में संदिग्ध धुएं के संकेत की वजह से बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि जांच के बाद धुआं निकलने का संकेत गलत पाया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अहमदाबाद उड़ान संख्या एआई2939 एयरबस ए320 विमान से संचालित थी और इसमें लगभग 170 लोग सवार थे। एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के संकेत के कारण दिल्ली लौट आया, जो बाद में विमान की एहतियाती जांच के बाद गलत पाया गया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अहमदाबाद भेजा गया।

PNSPNS
Nov 28, 2025 - 22:54
 0
Ahmedabad जाने वाला Air India  का विमान संदिग्ध धुएं के संकेत पर Delhi लौटा

अहमदाबाद जाने वाला एअर इंडिया का एक विमान कार्गो क्षेत्र में संदिग्ध धुएं के संकेत की वजह से बृहस्पतिवार शाम को दिल्ली हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि जांच के बाद धुआं निकलने का संकेत गलत पाया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली-अहमदाबाद उड़ान संख्या एआई2939 एयरबस ए320 विमान से संचालित थी और इसमें लगभग 170 लोग सवार थे।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने बताया कि विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद धुएं के संकेत के कारण दिल्ली लौट आया, जो बाद में विमान की एहतियाती जांच के बाद गलत पाया गया। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से अहमदाबाद भेजा गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow