Aditya Dhar Birthday: कभी Radio Jockey थे, Dyslexia को दी मात, अब हैं Bollywood के Superstar डायरेक्टर

फिल्मकार आदित्य धर आज यानी की 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय में आदित्य धर का नाम चर्चित निर्देशकों में लिया जाता है। हाल ही में उनकी फिल्म 'धुरंधर' ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि बचपन से ही आदित्य को डिस्लेक्सिया की समस्या है। इसमें पढ़ने-लिखने और शब्दों को समझने में दिक्कत होती है। लेकिन इसके बाद भी आदित्य धर ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई।जन्म और परिवारकश्मीरी पंडित परिवार में 12 मार्च 1983 को आदित्य धर का जन्म हुआ था। पढ़ाई के दौरान आदित्य को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डिस्लेक्सिया के कारण उनको लिखने और पढ़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। आदित्य ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया। कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।रेडियो जॉकीआदित्य धर ने पढ़ाई पूरी करने के लिए रेडियो जॉकी के रूप में काम करना शुरू किया। फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। शुरूआत में उन्होंने फिल्मों के लिए गाने लिखे। आदित्य धर ने 'डैडी कूल', 'हाल-ए-दिल' और 'काबुल एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के लिरिक्स लिखे। इसके अलावा उन्होंने स्क्रीन राइटिंग और प्रियदर्शन की फिल्मों 'आक्रोश' और 'तेज' में लेखक के रूप में काम किया। आदित्य धर ने कई सालों तक गीतकार और लेखक के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में कदम रखने का फैसला किया।निर्देशकबतौर निर्देशक आदित्य धर की पहली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' थी। इस फिल्म से आदित्य धर को काफी प्रसिद्धि मिली थी। यह फिल्म साल 2016 उरी हमले पर आधारित एक एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि फिल्म उरी के लिए आदित्य को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।इसके बाद आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इस फिल्म ने 1,349–1,428 करोड़ की कमाई की है। वहीं अब 'धुरंधर 2' ने एक बाद फिर आदित्य धर को सुर्खियों में ला दिया है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह, आर.माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे अभिनेता हैं।

PNSPNS
Mar 13, 2026 - 22:46
 0
Aditya Dhar Birthday: कभी Radio Jockey थे, Dyslexia को दी मात, अब हैं Bollywood के Superstar डायरेक्टर
फिल्मकार आदित्य धर आज यानी की 12 मार्च को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज के समय में आदित्य धर का नाम चर्चित निर्देशकों में लिया जाता है। हाल ही में उनकी फिल्म 'धुरंधर' ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि बचपन से ही आदित्य को डिस्लेक्सिया की समस्या है। इसमें पढ़ने-लिखने और शब्दों को समझने में दिक्कत होती है। लेकिन इसके बाद भी आदित्य धर ने हार नहीं मानी और बॉलीवुड में अपनी मेहनत से एक अलग पहचान बनाई।

जन्म और परिवार

कश्मीरी पंडित परिवार में 12 मार्च 1983 को आदित्य धर का जन्म हुआ था। पढ़ाई के दौरान आदित्य को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। डिस्लेक्सिया के कारण उनको लिखने और पढ़ने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा। इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। आदित्य ने इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स में बीटेक किया। कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

रेडियो जॉकी

आदित्य धर ने पढ़ाई पूरी करने के लिए रेडियो जॉकी के रूप में काम करना शुरू किया। फिर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। शुरूआत में उन्होंने फिल्मों के लिए गाने लिखे। आदित्य धर ने 'डैडी कूल', 'हाल-ए-दिल' और 'काबुल एक्सप्रेस' जैसी फिल्मों के लिरिक्स लिखे। इसके अलावा उन्होंने स्क्रीन राइटिंग और प्रियदर्शन की फिल्मों 'आक्रोश' और 'तेज' में लेखक के रूप में काम किया। आदित्य धर ने कई सालों तक गीतकार और लेखक के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने निर्देशन में कदम रखने का फैसला किया।

निर्देशक

बतौर निर्देशक आदित्य धर की पहली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' थी। इस फिल्म से आदित्य धर को काफी प्रसिद्धि मिली थी। यह फिल्म साल 2016 उरी हमले पर आधारित एक एक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में विक्की कौशल, यामी गौतम और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। बता दें कि फिल्म उरी के लिए आदित्य को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था।

इसके बाद आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी है। इस फिल्म ने 1,349–1,428 करोड़ की कमाई की है। वहीं अब 'धुरंधर 2' ने एक बाद फिर आदित्य धर को सुर्खियों में ला दिया है। इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह, आर.माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे अभिनेता हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow