3600 करोड़ की पेटिंग, 2500 करोड़ का महल, इतनी लैविश लाइफ जीते हैं सऊदी के प्रिंस

सऊदी अरब का नाम सामने आते ही अमीरी, शाही परिवार के सोने से महल और शानो शौकत याद आ जाती है। सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी शाही परिवार के टॉप टेन रईसों में से शामिल हैं। 1995 में जन्में मोहम्मद बिन सलमान के बारे में कहा जाता है कि वो जिस चीज पर हाथ रख दे वो उनकी हो जाती है। साल 2017 में उन्हें सऊदी का क्राउन प्रिंस घोषित किया गया। प्रिंस की लग्जरी लाइफ के ढेरों किस्से हैं। साल 2015 की बात है प्रिंस सलमान फ्रांस में छुट्टी मना रहे थे। समुद्र किनारे बैठे बैठे उन्होंने एक यार्ट देखी। क्राउन प्रिंस को वो यार्ट पसंद आ गई। उन्होंने महज 2 घंटे में सौदा तय किया और 3 हजार 300 करोड़ रुपए में यार्ट क्राउन प्रिंस की हो गई। इसे भी पढ़ें: भारत पर चीन का होश उड़ाने वाला ऐलान, सुनकर अमेरिका के उड़ेंगे होशप्रिंस की रईसी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने 25वें जन्मदिन पर मालदीव में एक आइलैंड ही किराए पर ले लिया था। इसके लिए एक दिन का खर्च 57 करोड़ रुपए था।  साल 2015 में फ्रांस में दुनिया का सबसे महंगा घर बिका और वो खबरों में भी रहा। साल 2017 में खबर आई कि इस घर का मालिक और कोई नहीं बल्कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं। इस घर की कीमत उस समय करीब 21 अरब 48 करोड़ रुपए थी। 17वीं सदी के इस घर में फव्वारों के अलावा साउंड, लाइट्स, एयर कंडीशनिंग सिस्टम है। सभी को सिर्फ एक आईफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इस घर में दुनियाभर की शराब के लिए एक बड़ा सा हॉल है। इसे भी पढ़ें: नहीं रुकेगी जंग, रूस ने अमेरिकी कंपनियों पर दागी मिसाइल, ट्रंप ने शुरू किया एक्शनमोहम्मद बिन सलमान बहुत सारी लग्जरी कारों और प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। शाही परिवार का सदस्य होने के नाते उनके पास दुनिया की सबसे लग्जरी गाड़ियां और एयर क्रऑफ्ट हैं। कार कलेक्शन की बात करें तो मोहम्मद बिन सलमान लगभग तीन मिलियन डॉलर की बुगाटी नेरॉन के मालिक हैं, जो कि दुनिया की सबसे महंगी और तेज गाड़ियों में से एक है। लग्जरी लाइफ स्टाइल की बात इतने में खत्म नहीं होती। साल 2017 में 34 अरब रुपए की लिओनार्दो दा विंची की एक पेंटिग खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास 31 अरब का लग्जरी यार्ट है। 

PNSPNS
Aug 25, 2025 - 04:30
 0
3600 करोड़ की पेटिंग, 2500 करोड़ का महल, इतनी लैविश लाइफ जीते हैं सऊदी के प्रिंस
सऊदी अरब का नाम सामने आते ही अमीरी, शाही परिवार के सोने से महल और शानो शौकत याद आ जाती है। सऊदी प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए मशहूर हैं। क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सऊदी शाही परिवार के टॉप टेन रईसों में से शामिल हैं। 1995 में जन्में मोहम्मद बिन सलमान के बारे में कहा जाता है कि वो जिस चीज पर हाथ रख दे वो उनकी हो जाती है। साल 2017 में उन्हें सऊदी का क्राउन प्रिंस घोषित किया गया। प्रिंस की लग्जरी लाइफ के ढेरों किस्से हैं। साल 2015 की बात है प्रिंस सलमान फ्रांस में छुट्टी मना रहे थे। समुद्र किनारे बैठे बैठे उन्होंने एक यार्ट देखी। क्राउन प्रिंस को वो यार्ट पसंद आ गई। उन्होंने महज 2 घंटे में सौदा तय किया और 3 हजार 300 करोड़ रुपए में यार्ट क्राउन प्रिंस की हो गई। 

इसे भी पढ़ें: भारत पर चीन का होश उड़ाने वाला ऐलान, सुनकर अमेरिका के उड़ेंगे होश

प्रिंस की रईसी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने 25वें जन्मदिन पर मालदीव में एक आइलैंड ही किराए पर ले लिया था। इसके लिए एक दिन का खर्च 57 करोड़ रुपए था।  साल 2015 में फ्रांस में दुनिया का सबसे महंगा घर बिका और वो खबरों में भी रहा। साल 2017 में खबर आई कि इस घर का मालिक और कोई नहीं बल्कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान हैं। इस घर की कीमत उस समय करीब 21 अरब 48 करोड़ रुपए थी। 17वीं सदी के इस घर में फव्वारों के अलावा साउंड, लाइट्स, एयर कंडीशनिंग सिस्टम है। सभी को सिर्फ एक आईफोन से कंट्रोल किया जा सकता है। इस घर में दुनियाभर की शराब के लिए एक बड़ा सा हॉल है। 

इसे भी पढ़ें: नहीं रुकेगी जंग, रूस ने अमेरिकी कंपनियों पर दागी मिसाइल, ट्रंप ने शुरू किया एक्शन

मोहम्मद बिन सलमान बहुत सारी लग्जरी कारों और प्राइवेट जेट के भी मालिक हैं। शाही परिवार का सदस्य होने के नाते उनके पास दुनिया की सबसे लग्जरी गाड़ियां और एयर क्रऑफ्ट हैं। कार कलेक्शन की बात करें तो मोहम्मद बिन सलमान लगभग तीन मिलियन डॉलर की बुगाटी नेरॉन के मालिक हैं, जो कि दुनिया की सबसे महंगी और तेज गाड़ियों में से एक है। लग्जरी लाइफ स्टाइल की बात इतने में खत्म नहीं होती। साल 2017 में 34 अरब रुपए की लिओनार्दो दा विंची की एक पेंटिग खरीदी थी। इसके अलावा उनके पास 31 अरब का लग्जरी यार्ट है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow