2 Day Kolkata Trip: कम बजट में घूमें City of Joy, 2 दिन का ये Master Plan बनाएगा सफर यादगार

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अपनी संस्कृति, साहित्य, इतिहास और स्ट्रीट फूड के लिए काफी फेमस है। ट्राम की सवारी कोलकाता की पहचान है। कोलकाता की यात्रा के दौरान आप इसका लुत्फ उठाने के अलावा स्थानीय मिठाइयों जैसे चमचम, संदेश और मिष्टी दही जरूर टेस्ट करना चाहिए। इसके अलावा यहां पर कई शानदार जगहें हैं, जहां पर जाना एक शानदार और बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। लेकिन अगर आपके पास कोलकाता घूमने के लिए समय कम है, तो कैसे सारे अनुभव शामिल करें।अगर आपके पास घूमने के लिए सिर्फ दो दिन हैं, तो आप कोलकाता की असली रूह को महसूस करना चाहते हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ट्रिप प्लान का ऐसा आइडिया देने जा रहे हैं, जो आपके लिए एकदम परफेक्ट है।इसे भी पढ़ें: भारत का वो 'Secret' हिल स्टेशन जहां विदेशियों की है 'No Entry', जानें क्या है वजहट्रिप का पहला दिनअपने ट्रिप के पहले दिन सुबह विक्टोरिया मेमोरियल और मार्बल पैलेस को एक्सप्लोर करें। विक्टोरिया मेमोरियल आपको ब्रिटिश राज की याद दिलाएगा, यह एक भव्य इमारत है। इस इमारत के अंदर शाही वस्तुएं, आर्ट गैलरी और सुंदर गार्डन है। वहीं मार्बल पैलेस यहां का छिपा खजाना माना जाता है। यहां पर आप एंटीक मूर्तियां, यूरोपीय आर्ट और पेंटिंग्स का अनोखा कलेक्शन देख सकते हैं।इसके बाद दोपहर में कोलकाला स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं। आप कॉलेज स्ट्रीट या टिरट्ठी बाजार से कटलेट, मुगलई पराठा, फुचका, फिश फ्राई और रसगुल्ला ट्राई कर सकते हैं। वहीं कॉफी हाउस में गर्मागर्म में अड्डे और कॉफी का मजा ले सकते हैं।शाम को हावड़ा ब्रिज और प्रिंसेप घाट पर जाएं। प्रिंसेप घाट पर आप हुगली नदी के किनारे टहलें। नाव की सवारी करते हुए सूर्यास्त का शानदार नजारा देखें। हावड़ा ब्रिज की रोशनी को निहारें, क्योंकि यह रात में बेहद खूबसूरत लगता है।इसके बाद रात में पारंपरिक बंगाली थाली का स्वाद उठाएं। कोलकाता की पारंपरिक थाली में भापा इलिश, शुक्तो, लुची और मिष्टी दोई शामिल होती है।ट्रिप का दूसरा दिनआप ट्रिप के दूसरे दिन सुबह कालीघाट मंदिर और दक्षिणेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करें और फिर दक्षिणेश्वर मंदिर जाएं, जोकि विवेकानंद से जुड़ा स्थल है। आप यहां पर बेलूर मठ नाव से भी जा सकते हैं।वहीं दोपहर में आप बोटानिकल और कुम्हारटोली गार्डन की सैर कर सकते हैं। कुम्हारटोली में दुर्गा पूजा की मूर्तियां बनती हैं। आप यहां पर कलाकारों से मिल सकते हैं और कला का जीवंत रूप देख सकते हैं। इसके बाद आचार्य जगदीश चंद्र बोस बोटानिकल गार्डन की सैर करें। यहां पर मौजूद दुनिया के सबसे पुराने बरगद के पेड़ को देखना न भूलें।आप शाम को न्यू मार्केट को एक्सप्लोर करें और यहां पर हाथ से बनी चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। कोलकाता की लोकल मार्केट से बंगाल की साड़ियां जैसे कांथा और तांत खरीद सकते हैं। टेराकोटा ज्वेलरी और रसगुल्ले का डिब्बा घर ला सकते हैं।रात में डिनर के लिए कोलकाता के चाइना टाउन जा सकते हैं। यहां पर आप इंडो चाइनीज खाने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।कब और कैसे पहुंचेकोलकाता घूमने के लिए वैसे तो सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा होता है। आप यहां पर अक्तूबर से फरवरी महीने के बीच कभी भी आ सकते हैं। लेकिन अगर आप गर्मी में कोलकाता आ रहे हैं, तो सहज और हल्के कपड़े साथ लाएं। अगर आप दिल्ली से कोलकाता आ रहे हैं, तो फ्लाइट और ट्रेन दोनों ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। वहीं ट्रेन से सफर में 20-23 घंटे का समय लग सकता है।खर्चबता दें कि दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट टिकट 6000-7000 रुपए तक है। वहीं कम बजट में यात्रा करने के लिए स्लीपर कोट की ट्रेन का टिकट करीब 600 रुपए हैं। एसी कोच का टिकट 2,500- 3,000 रुपए तक हो सकता है।कोलकाता पहुंचकर आप घूमने के लिए स्कूटी या बाइक रेंट पर ले सकते हैं। आप चाहें तो कैब या आटो से भी घूम सकते हैं, हालांकि यह थोड़ा महंगा पड़ सकता है। कोलकाला में आपको 500-800 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से स्कूटी मिल जाएगी। वहीं एक रात के लिए 1500-2000 रुपए तक में होटल में कमरा भी मिल जाएगा। एक व्यक्ति के दो दिन के ट्रिप का खर्च करीब 6000 से 9000 रुपए तक आ सकता है।

PNSPNS
Jan 15, 2026 - 14:06
 0
2 Day Kolkata Trip: कम बजट में घूमें City of Joy, 2 दिन का ये Master Plan बनाएगा सफर यादगार
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता अपनी संस्कृति, साहित्य, इतिहास और स्ट्रीट फूड के लिए काफी फेमस है। ट्राम की सवारी कोलकाता की पहचान है। कोलकाता की यात्रा के दौरान आप इसका लुत्फ उठाने के अलावा स्थानीय मिठाइयों जैसे चमचम, संदेश और मिष्टी दही जरूर टेस्ट करना चाहिए। इसके अलावा यहां पर कई शानदार जगहें हैं, जहां पर जाना एक शानदार और बेहतरीन एक्सपीरियंस देता है। लेकिन अगर आपके पास कोलकाता घूमने के लिए समय कम है, तो कैसे सारे अनुभव शामिल करें।

अगर आपके पास घूमने के लिए सिर्फ दो दिन हैं, तो आप कोलकाता की असली रूह को महसूस करना चाहते हैं। तो आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको ट्रिप प्लान का ऐसा आइडिया देने जा रहे हैं, जो आपके लिए एकदम परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ें: भारत का वो 'Secret' हिल स्टेशन जहां विदेशियों की है 'No Entry', जानें क्या है वजह


ट्रिप का पहला दिन

अपने ट्रिप के पहले दिन सुबह विक्टोरिया मेमोरियल और मार्बल पैलेस को एक्सप्लोर करें। विक्टोरिया मेमोरियल आपको ब्रिटिश राज की याद दिलाएगा, यह एक भव्य इमारत है। इस इमारत के अंदर शाही वस्तुएं, आर्ट गैलरी और सुंदर गार्डन है। वहीं मार्बल पैलेस यहां का छिपा खजाना माना जाता है। यहां पर आप एंटीक मूर्तियां, यूरोपीय आर्ट और पेंटिंग्स का अनोखा कलेक्शन देख सकते हैं।

इसके बाद दोपहर में कोलकाला स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठाएं। आप कॉलेज स्ट्रीट या टिरट्ठी बाजार से कटलेट, मुगलई पराठा, फुचका, फिश फ्राई और रसगुल्ला ट्राई कर सकते हैं। वहीं कॉफी हाउस में गर्मागर्म में अड्डे और कॉफी का मजा ले सकते हैं।

शाम को हावड़ा ब्रिज और प्रिंसेप घाट पर जाएं। प्रिंसेप घाट पर आप हुगली नदी के किनारे टहलें। नाव की सवारी करते हुए सूर्यास्त का शानदार नजारा देखें। हावड़ा ब्रिज की रोशनी को निहारें, क्योंकि यह रात में बेहद खूबसूरत लगता है।

इसके बाद रात में पारंपरिक बंगाली थाली का स्वाद उठाएं। कोलकाता की पारंपरिक थाली में भापा इलिश, शुक्तो, लुची और मिष्टी दोई शामिल होती है।

ट्रिप का दूसरा दिन

आप ट्रिप के दूसरे दिन सुबह कालीघाट मंदिर और दक्षिणेश्वर मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। कालीघाट मंदिर में मां काली के दर्शन करें और फिर दक्षिणेश्वर मंदिर जाएं, जोकि विवेकानंद से जुड़ा स्थल है। आप यहां पर बेलूर मठ नाव से भी जा सकते हैं।

वहीं दोपहर में आप बोटानिकल और कुम्हारटोली गार्डन की सैर कर सकते हैं। कुम्हारटोली में दुर्गा पूजा की मूर्तियां बनती हैं। आप यहां पर कलाकारों से मिल सकते हैं और कला का जीवंत रूप देख सकते हैं। इसके बाद आचार्य जगदीश चंद्र बोस बोटानिकल गार्डन की सैर करें। यहां पर मौजूद दुनिया के सबसे पुराने बरगद के पेड़ को देखना न भूलें।

आप शाम को न्यू मार्केट को एक्सप्लोर करें और यहां पर हाथ से बनी चीजों की खरीददारी कर सकते हैं। कोलकाता की लोकल मार्केट से बंगाल की साड़ियां जैसे कांथा और तांत खरीद सकते हैं। टेराकोटा ज्वेलरी और रसगुल्ले का डिब्बा घर ला सकते हैं।

रात में डिनर के लिए कोलकाता के चाइना टाउन जा सकते हैं। यहां पर आप इंडो चाइनीज खाने का बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

कब और कैसे पहुंचे

कोलकाता घूमने के लिए वैसे तो सर्दियों का मौसम सबसे अच्छा होता है। आप यहां पर अक्तूबर से फरवरी महीने के बीच कभी भी आ सकते हैं। लेकिन अगर आप गर्मी में कोलकाता आ रहे हैं, तो सहज और हल्के कपड़े साथ लाएं। अगर आप दिल्ली से कोलकाता आ रहे हैं, तो फ्लाइट और ट्रेन दोनों ऑप्शन मिल जाएंगे। अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। वहीं ट्रेन से सफर में 20-23 घंटे का समय लग सकता है।

खर्च

बता दें कि दिल्ली से कोलकाता की फ्लाइट टिकट 6000-7000 रुपए तक है। वहीं कम बजट में यात्रा करने के लिए स्लीपर कोट की ट्रेन का टिकट करीब 600 रुपए हैं। एसी कोच का टिकट 2,500- 3,000 रुपए तक हो सकता है।

कोलकाता पहुंचकर आप घूमने के लिए स्कूटी या बाइक रेंट पर ले सकते हैं। आप चाहें तो कैब या आटो से भी घूम सकते हैं, हालांकि यह थोड़ा महंगा पड़ सकता है। कोलकाला में आपको 500-800 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से स्कूटी मिल जाएगी। वहीं एक रात के लिए 1500-2000 रुपए तक में होटल में कमरा भी मिल जाएगा। एक व्यक्ति के दो दिन के ट्रिप का खर्च करीब 6000 से 9000 रुपए तक आ सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow