स्रेब्रेनीत्सा जनसंहार के 30 वर्ष: सत्य, न्याय और सतर्कता की पुकार
स्रेब्रेनीत्सा (Srebrenica) जनसंहार में जीवित बचे लोगों ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों के साथ, उस भयावह घटना की 30वीं बरसी मनाई. उस जनसंहार में बोस्निया के हज़ारों मुसलमानों की सुनियोजित ढंग से हत्या की गई थी, जिसे द्वितीय विश्व युद्ध के बाद, योरोप की ज़मीन पर हुआ सबसे भयानक अत्याचार माना गया.
What's Your Reaction?