सर्वस्व न्योछावर करने वाले यूएन कर्मचारियों की सेवा व बलिदान का सम्मान
जब हिंसक टकराव भड़कते हैं, तो वे शान्ति स्थापना के लिए प्रयास करते हैं. जब हिंसा व आपदा घटती है तो वे जीवनरक्षक सहायता पहुँचाते हैं. जब मानवाधिकारों का हनन होता है, तो वे आवाज़ बुलन्द करते हैं. संयुक्त राष्ट्र ने गुरूवार को आयोजित एक समारोह में वर्ष 2024 में दायित्व निभाते समय अपनी जान गँवाने वाले 168 कर्मचारियों को श्रृद्धांजलि अर्पित की है.
What's Your Reaction?