भीषण गर्मी में रातभर चलाएं AC, इस Smart Trick से Electricity Bill आएगा आधा!

भीषण गर्मी में से राहत पाने के लिए ज्यादातर घरों में AC पूरी रात चलती है। AC की ठंडक को सबको अच्छी लगती है लेकिन बिजली का बिल की टेंशन सबको रहती है। अगर ज्यादा एसी का इस्तेमाल किया तो बिजली का बिल खूब बढ़ जाएगा। सच तो यह है कि आपके AC में मौजूद एक छोटा-सा फीचर इस खर्च को काफी कम कर सकता है। इस फीचर का नाम है एसी का 'स्लीप मोड'। हर घरों में ज्यादातर नए स्पिल्ट और इनवर्टर एसी मौजूद है, लेकिन इसका सही तरह से इस्तेमाल हर किसी को पता नहीं है।क्या करता है AC का Sleep Mode?खासतौर पर स्लीप मोड रात के समय के लिए डिजाइन किया गया है। इसका काम कमरे को ठंडा करना नहीं बल्कि शरीर के हिसाब से तापमान को धीरे-धीरे एडजस्ट करना होता है। रात के समय जब आप सोते हैं, तो शरीर का तापमान खुद कम होने लगता है। ऐसे में अगर AC लगातार एक ही तापमान पर चलें, तो जरुरत से ज्यादा ठंडा महसूस हो सकती है। स्लीप मोड इसी समस्या को बैलेंस करता है।मान लीजिए आपने एसी का तापमान 24°C रखा है, तो थोड़ी देर बाद यह ऑटोमैटिक तरीके से 25°C या 26°C तक एडजस्ट हो सकता है। ऐसा होने से कमरे में ठंडक संतुलित बनी रहती है, शरीर को भी ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती और एसी के कम्प्रेसर पर अतिरिक्त लोड नहीं पड़ता।बिजली बिल को कैसे कम करता है?एक्सपर्ट ने  बताया है कि स्लीप मोड बिजली बचाने में मदद करता है। क्योंकि इस मोड में  AC लगातार फुल कूलिंग पर नहीं चलता, इसलिए बिजली की खपत सामान्य कूल मोड की तुलना में कम हो सकती है।इसके साथ ही फैन स्पीड भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। जिससे AC कम आवाज करती है और कमरे का माहौल ज्यादा शांत और आरामदायक फील होता है। लेकिन बिजली की कितनी बचत होगी, यह आपके AC मॉडल, कमरे के तापमान और मौसम पर डिपेंड करता है।Sleep Mode ऑन करने का तरीकास्लीप मोड का यूज करना काफी आसान है। सबसे पहले AC चालू करें और फिर रिमोट उठाएं। रिमोट पर “Sleep”, “Sleep Mode” या चांद जैसा आइकन नजर आ रहा होगा। उस बटन को दबाने से स्क्रीन पर Sleep Mode एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद से एसी अपने आप तापमान और Fan Speed को रात के हिसाब से एडजस्ट करने लगेगा।Cool Mode और Sleep Mode में क्या अंतर है?दरअसल, कूल मोड में AC लगातार तय तापमान पर कूलिंग करता रहता है। इसमें कम्प्रेसर लंबे समय तक चालू रहता है, जिससे बिजली अधिक खर्च हो सकती है। दूसरी तरफ, स्लीप मोड में तापमान धीरे-धीरे बदलता है। न सिर्फ यह बिजली की बचत करता है बल्कि रात में ज्यादा ठंड लगने की समस्या का कम करता है। 

PNSPNS
May 14, 2026 - 09:49
 0
भीषण गर्मी में रातभर चलाएं AC, इस Smart Trick से Electricity Bill आएगा आधा!
भीषण गर्मी में से राहत पाने के लिए ज्यादातर घरों में AC पूरी रात चलती है। AC की ठंडक को सबको अच्छी लगती है लेकिन बिजली का बिल की टेंशन सबको रहती है। अगर ज्यादा एसी का इस्तेमाल किया तो बिजली का बिल खूब बढ़ जाएगा। सच तो यह है कि आपके AC में मौजूद एक छोटा-सा फीचर इस खर्च को काफी कम कर सकता है। 

इस फीचर का नाम है एसी का 'स्लीप मोड'। हर घरों में ज्यादातर नए स्पिल्ट और इनवर्टर एसी मौजूद है, लेकिन इसका सही तरह से इस्तेमाल हर किसी को पता नहीं है।

क्या करता है AC का Sleep Mode?

खासतौर पर स्लीप मोड रात के समय के लिए डिजाइन किया गया है। इसका काम कमरे को ठंडा करना नहीं बल्कि शरीर के हिसाब से तापमान को धीरे-धीरे एडजस्ट करना होता है।

 रात के समय जब आप सोते हैं, तो शरीर का तापमान खुद कम होने लगता है। ऐसे में अगर AC लगातार एक ही तापमान पर चलें, तो जरुरत से ज्यादा ठंडा महसूस हो सकती है। स्लीप मोड इसी समस्या को बैलेंस करता है।

मान लीजिए आपने एसी का तापमान 24°C रखा है, तो थोड़ी देर बाद यह ऑटोमैटिक तरीके से 25°C या 26°C तक एडजस्ट हो सकता है। ऐसा होने से कमरे में ठंडक संतुलित बनी रहती है, शरीर को भी ज्यादा ठंड महसूस नहीं होती और एसी के कम्प्रेसर पर अतिरिक्त लोड नहीं पड़ता।

बिजली बिल को कैसे कम करता है?

एक्सपर्ट ने  बताया है कि स्लीप मोड बिजली बचाने में मदद करता है। क्योंकि इस मोड में  AC लगातार फुल कूलिंग पर नहीं चलता, इसलिए बिजली की खपत सामान्य कूल मोड की तुलना में कम हो सकती है।

इसके साथ ही फैन स्पीड भी धीरे-धीरे कम हो जाती है। जिससे AC कम आवाज करती है और कमरे का माहौल ज्यादा शांत और आरामदायक फील होता है। लेकिन बिजली की कितनी बचत होगी, यह आपके AC मॉडल, कमरे के तापमान और मौसम पर डिपेंड करता है।

Sleep Mode ऑन करने का तरीका

स्लीप मोड का यूज करना काफी आसान है। सबसे पहले AC चालू करें और फिर रिमोट उठाएं। रिमोट पर “Sleep”, “Sleep Mode” या चांद जैसा आइकन नजर आ रहा होगा। उस बटन को दबाने से स्क्रीन पर Sleep Mode एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद से एसी अपने आप तापमान और Fan Speed को रात के हिसाब से एडजस्ट करने लगेगा।

Cool Mode और Sleep Mode में क्या अंतर है?

दरअसल, कूल मोड में AC लगातार तय तापमान पर कूलिंग करता रहता है। इसमें कम्प्रेसर लंबे समय तक चालू रहता है, जिससे बिजली अधिक खर्च हो सकती है। दूसरी तरफ, स्लीप मोड में तापमान धीरे-धीरे बदलता है। न सिर्फ यह बिजली की बचत करता है बल्कि रात में ज्यादा ठंड लगने की समस्या का कम करता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow