नीरज चोपड़ा का हुआ प्रमोशन, अब भाले के साथ भारतीय सेना में संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी

ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। अब नीरज को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है। नीरज चोपड़ा को भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के पारा-31 के तहत शामिल किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी है। इससे पहले नीरज राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर थे। नीरज 2016 में नायब सूबेदार के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था।For more Sports News Headlines in Hindi please click here.

PNSPNS
May 29, 2025 - 03:30
 0
नीरज चोपड़ा का हुआ प्रमोशन, अब भाले के साथ भारतीय सेना में संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। नीरज चोपड़ा को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। अब नीरज को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है। 

नीरज चोपड़ा को भारत की टेरिटोरियल आर्मी रेगुलेशन, 1948 के पारा-31 के तहत शामिल किया गया है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें लेफ्टिनेंट कर्नल की रैंक दी है। इससे पहले नीरज राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर थे। नीरज 2016 में नायब सूबेदार के पद पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे। 

नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। वह देश के लिए व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीतने वाले पहले ट्रैक एंड फील्ड एथलीट बने थे। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी के साथ पहला स्थान हासिल कर गोल्ड अपने नाम किया था। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए पहला गोल्ड जीता था।
For more Sports News Headlines in Hindi please click here.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow