नगालैंड के कॉरपोरेट निवेश में बेहद सकारात्मक बदलाव: सीतारमण

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि नगालैंड के कॉरपोरेट निवेश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। दीमापुर स्थित नागालैंड टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर में एआई और भविष्य के कौशल उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करने के बाद सीतारमण ने कहा कि इस नए युग का उदाहरण दो प्रमुख कार्यक्रमों से देखा जा सकता है। इनमें कोहिमा में टाटा समूह के साथ सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षण देने का सहयोग और दीमापुर में साइएंट फाउंडेशन के साथ उन्नत एआई संचालित विनिर्माण और 3डी प्रिंटिंग तकनीकों को पेश करने की साझेदारी शामिल है। उन्होंने कहा ये कार्यक्रम नगालैंड के युवाओं को आधुनिक नौकरियों के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने, उन्हें सफल होने और देश की प्रौद्योगिकी विकास में योगदान देने के लिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नगालैंड का दौरा देश के 112 आकांक्षी जिलों की प्रगति का आकलन करने और प्रमुख सरकारी पहलों के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए था। उन्होंने कहा कि इस दौरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रमुख बैंकों के सहयोग से आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम भी था, जिसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और आसानी से ऋण उपलब्ध कराना है। सीतारमण ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इन कार्यक्रमों का लोगों के जीवन पर प्रभाव को सीधे देखना, मौजूदा चुनौतियों को पहचानना और देश के प्रत्येक हिस्से के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

PNSPNS
Nov 17, 2025 - 10:03
 0
नगालैंड के कॉरपोरेट निवेश में बेहद सकारात्मक बदलाव: सीतारमण

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को कहा कि नगालैंड के कॉरपोरेट निवेश में एक बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। दीमापुर स्थित नागालैंड टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर में एआई और भविष्य के कौशल उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करने के बाद सीतारमण ने कहा कि इस नए युग का उदाहरण दो प्रमुख कार्यक्रमों से देखा जा सकता है।

इनमें कोहिमा में टाटा समूह के साथ सेमीकंडक्टर प्रौद्योगिकी में प्रशिक्षण देने का सहयोग और दीमापुर में साइएंट फाउंडेशन के साथ उन्नत एआई संचालित विनिर्माण और 3डी प्रिंटिंग तकनीकों को पेश करने की साझेदारी शामिल है।

उन्होंने कहा ये कार्यक्रम नगालैंड के युवाओं को आधुनिक नौकरियों के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करने, उन्हें सफल होने और देश की प्रौद्योगिकी विकास में योगदान देने के लिए हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नगालैंड का दौरा देश के 112 आकांक्षी जिलों की प्रगति का आकलन करने और प्रमुख सरकारी पहलों के सफल कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए था। उन्होंने कहा कि इस दौरे का एक महत्वपूर्ण हिस्सा प्रमुख बैंकों के सहयोग से आयोजित ऋण वितरण कार्यक्रम भी था, जिसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना और आसानी से ऋण उपलब्ध कराना है।

सीतारमण ने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य इन कार्यक्रमों का लोगों के जीवन पर प्रभाव को सीधे देखना, मौजूदा चुनौतियों को पहचानना और देश के प्रत्येक हिस्से के समग्र विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow