गलत तरीके से छुआ, Press Conference में Monalisa Bhosale फूट-फूटकर रोईं, फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करने के बाद उन्होंने अब फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गईं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुए गलत व्यवहार का खुलासा किया।फिल्ममेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोपप्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें समर्थन नहीं मिला। इस घटना से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और अब वह न्याय की मांग कर रही हैं। View this post on Instagram A post shared by Monalisa Bhosle (@monalisabhosle088) इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh Kantara Controversy | रणवीर सिंह कोर्ट में दाखिल करेंगे माफीनामा, अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगीपरिवार का विरोधमोनालिसा के अनुसार, उनके परिवार ने करियर का हवाला देते हुए उन्हें चुप रहने की सलाह दी थी, जिससे उन पर मानसिक दबाव और बढ़ गया। हालांकि, उन्होंने अपने पति फरमान की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल घड़ी में फरमान ने ही उन्हें हिम्मत दी। मोनालिसा ने बताया कि फरमान के सहयोग के कारण ही वह आज अपने हक के लिए आवाज उठा पा रही हैं।शादी पर पिता की नाराजगीमोनालिसा ने 11 मार्च को तिरुअनंतपुरम के एक मंदिर में फरमान खान से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे, जिसे वह अपना भाई मानती थीं। दूसरी ओर, इंदौर में रहने वाले उनके पिता इस शादी के सख्त खिलाफ हैं। उनका दावा है कि उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है और उन्हें उसकी जान का खतरा सता रहा है। इसे भी पढ़ें: Dhruvandhar 2 Box Office | बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कब्जा! 2,000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड सीरीज बनीधमकियों पर क्या बोलीं मोनालिसा?यौन उत्पीड़न के साथ-साथ मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर आर्थिक धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें फिल्म का पूरा भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्ममेकर उनके परिवार को डरा-धमका रहे हैं और उन पर दबाव बना रहे हैं। शादी के बाद से ही फिल्ममेकर और मोनालिसा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

PNSPNS
Mar 26, 2026 - 10:03
 0
गलत तरीके से छुआ, Press Conference में Monalisa Bhosale फूट-फूटकर रोईं, फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप
महाकुंभ से चर्चा में आईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर विवादों में हैं। हाल ही में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी करने के बाद उन्होंने अब फिल्ममेकर सनोज मिश्रा पर यौन उत्पीड़न जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोनालिसा भावुक हो गईं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने साथ हुए गलत व्यवहार का खुलासा किया।

फिल्ममेकर पर यौन उत्पीड़न का आरोप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान सनोज मिश्रा ने उनके साथ अनुचित व्यवहार किया और उन्हें कई बार गलत तरीके से छुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को बताया, तो उन्हें समर्थन नहीं मिला। इस घटना से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है और अब वह न्याय की मांग कर रही हैं।


इसे भी पढ़ें: Ranveer Singh Kantara Controversy | रणवीर सिंह कोर्ट में दाखिल करेंगे माफीनामा, अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी


परिवार का विरोध

मोनालिसा के अनुसार, उनके परिवार ने करियर का हवाला देते हुए उन्हें चुप रहने की सलाह दी थी, जिससे उन पर मानसिक दबाव और बढ़ गया। हालांकि, उन्होंने अपने पति फरमान की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल घड़ी में फरमान ने ही उन्हें हिम्मत दी। मोनालिसा ने बताया कि फरमान के सहयोग के कारण ही वह आज अपने हक के लिए आवाज उठा पा रही हैं।

शादी पर पिता की नाराजगी

मोनालिसा ने 11 मार्च को तिरुअनंतपुरम के एक मंदिर में फरमान खान से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता उनकी शादी बुआ के लड़के से कराना चाहते थे, जिसे वह अपना भाई मानती थीं। दूसरी ओर, इंदौर में रहने वाले उनके पिता इस शादी के सख्त खिलाफ हैं। उनका दावा है कि उनकी बेटी को बहलाया-फुसलाया गया है और उन्हें उसकी जान का खतरा सता रहा है।
 

इसे भी पढ़ें: Dhruvandhar 2 Box Office | बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का कब्जा! 2,000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली पहली बॉलीवुड सीरीज बनी


धमकियों पर क्या बोलीं मोनालिसा?

यौन उत्पीड़न के साथ-साथ मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर आर्थिक धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्हें फिल्म का पूरा भुगतान नहीं किया गया है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्ममेकर उनके परिवार को डरा-धमका रहे हैं और उन पर दबाव बना रहे हैं। शादी के बाद से ही फिल्ममेकर और मोनालिसा के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow