केरल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

केरल में वीआईपी सुरक्षा और नेताओं को मिलने वाली धमकियों को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान अट्टिंगल निवासी सोनी थॉमस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम छह बजकर 50 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तिरुवनंतपुरम सिटी जिला पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीपीसीसी) में फोन कर दावा किया कि वह मुख्यमंत्री और उनके परिवार की हत्या कर देगा। इस संबंध में एक प्राथमिकी में कहा गया है कि जब उससे इसका कारण पूछा गया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि उसे सतीशन पसंद नहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने शाम छह बजकर 53 मिनट पर दोबारा फोन किया और फिर धमकी दी। प्राथमिकी के अनुसार, फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र का इस्तेमाल करने के साथ ही आरोपी ने यह भी पूछा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं या नहीं। इसके तुरंत बाद कैंटोनमेंट पुलिस ने मामला दर्ज कर उस फोन नंबर का पता लगाना शुरू किया। शनिवार सुबह पुलिस ने अट्टिंगल से थॉमस को हिरासत में ले लिया। इसे भी पढ़ें: 'बड़ी शक्तियों को अब युद्धक्षेत्र में बढ़त नहीं, छोटी ताकतें भी दे सकती हैं मात': रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान राब के नशे में था। अधिकारियों ने बताया कि उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कन्नूर जिले के मय्यिल पुलिस थाने में भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है। यह मामला थालिपरंबा के विधायक टी. के. गोविंदन को शुक्रवार को मिली जान से मारने की धमकी से संबंधित है। पुलिस के अनुसार, गोविंदन को शाम करीब चार बजे फोन आया था, जिसमें कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मय्यिल पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निष्कासित गोविंदन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और थालिपरंबा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी।इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | फोलारिन बालोगुन के डबल गोल से अमेरिका की धमाकेदार शुरुआत, पराग्वे को 4-1 से रौंदकर रचा इतिहास केरल पुलिस ने दोनों ही मामलों में बेहद मुस्तैदी दिखाई है। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवेदनशील पद पर बैठे राजनेता और एक मौजूदा विधायक को मिली इन धमकियों के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है और सोशल मीडिया तथा फोन कॉल्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है। Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

PNSPNS
Jun 13, 2026 - 13:17
 0
केरल के मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

केरल में वीआईपी सुरक्षा और नेताओं को मिलने वाली धमकियों को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान अट्टिंगल निवासी सोनी थॉमस के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम छह बजकर 50 मिनट पर एक अज्ञात व्यक्ति ने तिरुवनंतपुरम सिटी जिला पुलिस कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (डीपीसीसी) में फोन कर दावा किया कि वह मुख्यमंत्री और उनके परिवार की हत्या कर देगा।

इस संबंध में एक प्राथमिकी में कहा गया है कि जब उससे इसका कारण पूछा गया तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने कथित तौर पर कहा कि उसे सतीशन पसंद नहीं हैं। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी ने शाम छह बजकर 53 मिनट पर दोबारा फोन किया और फिर धमकी दी। प्राथमिकी के अनुसार, फोन कॉल रिसीव करने वाले पुलिस अधिकारी के साथ अभद्र का इस्तेमाल करने के साथ ही आरोपी ने यह भी पूछा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं या नहीं। इसके तुरंत बाद कैंटोनमेंट पुलिस ने मामला दर्ज कर उस फोन नंबर का पता लगाना शुरू किया। शनिवार सुबह पुलिस ने अट्टिंगल से थॉमस को हिरासत में ले लिया।

इसे भी पढ़ें: 'बड़ी शक्तियों को अब युद्धक्षेत्र में बढ़त नहीं, छोटी ताकतें भी दे सकती हैं मात': रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

 

राब के नशे में था। अधिकारियों ने बताया कि उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कन्नूर जिले के मय्यिल पुलिस थाने में भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है। यह मामला थालिपरंबा के विधायक टी. के. गोविंदन को शुक्रवार को मिली जान से मारने की धमकी से संबंधित है।

पुलिस के अनुसार, गोविंदन को शाम करीब चार बजे फोन आया था, जिसमें कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। मय्यिल पुलिस थाने के अधिकारियों ने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है और उसके खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) से निष्कासित गोविंदन ने संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और थालिपरंबा विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी।

इसे भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026 | फोलारिन बालोगुन के डबल गोल से अमेरिका की धमाकेदार शुरुआत, पराग्वे को 4-1 से रौंदकर रचा इतिहास

 

केरल पुलिस ने दोनों ही मामलों में बेहद मुस्तैदी दिखाई है। नेता प्रतिपक्ष जैसे संवेदनशील पद पर बैठे राजनेता और एक मौजूदा विधायक को मिली इन धमकियों के बाद पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही है और सोशल मीडिया तथा फोन कॉल्स पर कड़ी नजर रखी जा रही है। 

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow