उप्र : मेरठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार सुबह रोहटा ब्लॉक के पास ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेरठ से बड़ौत की ओर जा रहे थे और रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे रोहटा ब्लॉक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शहजाद (18), अरशद (19) और रहीसुद्दीन उर्फ रोजू (18) के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

PNSPNS
Jul 13, 2025 - 04:30
 0
उप्र : मेरठ में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में शनिवार सुबह रोहटा ब्लॉक के पास ईंटों से लदे एक ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।

पुलिस के अनुसार यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेरठ से बड़ौत की ओर जा रहे थे और रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल ईंटों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे रोहटा ब्लॉक के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक फिसल गई और ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलट गई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शहजाद (18), अरशद (19) और रहीसुद्दीन उर्फ रोजू (18) के रूप में हुई है जबकि घायल व्यक्ति की पहचान रजनीश के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow