ईरान: अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के बाद सुरक्षा परिषद की बैठक, कूटनैतिक समाधान पर बल
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश ने चेतावनी जारी की है कि बीती रात ईरान के परमाणु केन्द्रों पर अमेरिका द्वारा किए गए हमलों से व्यापक स्तर पर युद्ध छिड़ने और अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था को गम्भीर क्षति पहुँचने का जोखिम बढ़ गया है. उन्होंने मध्य पूर्व क्षेत्र में उपजे चरम तनाव की स्थिति पर रविवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक को सम्बोधित करते हुए यह बात कही है.
What's Your Reaction?